24.3 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

घर बैठे मिल रही मुफ्त मानसिक परामर्श सेवा, ‘टेली मानस’ से 24×7 मदद

Must read

बेमेतरा, 27 अप्रैल 2026

तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती बन रहा है। इसी को ध्यान में रख जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर तथा सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के माध्यम से ‘टेली मानस’ सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

बेमेतरा में ‘टेली मानस’ सेवा के जरिए नागरिकों को 24×7 मुफ्त मानसिक परामर्श मिल रहा है। अब तक 7,500 लोगों की स्क्रीनिंग और 800 से अधिक को टेली-काउंसलिंग दी जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

‘टेली मानस’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका पूरा नाम टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स है। इस सेवा के जरिए जिले का कोई भी नागरिक घर बैठे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से निःशुल्क और गोपनीय परामर्श प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रकिरण राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बेंगलुरु स्थित निमहांस के सहयोग से जिले में ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ का भी सफल संचालन किया जा रहा है जिसमें आरएमओ, सीएचओ और आरएचओ को मानसिक रोगों की पहचान और स्क्रीनिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चला रहे हैं।जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक लगभग 7,500 नागरिकों की मानसिक स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है, जबकि करीब 800 लोगों को ‘टेली मानस’ के माध्यम से परामर्श प्रदान किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता और उपयोग में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article