टीएमसी पर तीखा हमला, ‘विकसित बंगाल’ का विजन पेश—1857 की धरती से परिवर्तन का आह्वान।
बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), 27 अप्रैल 2026
ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति में बदलाव का बिगुल फूंक दिया। अपने जोशीले और भावनात्मक भाषण में उन्होंने कहा कि “ओडिशा और बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलने जा रहा है।”
प्रधानमंत्री ने बैरकपुर की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की यह धरती आज फिर परिवर्तन का संदेश दे रही है। उन्होंने जनता के उत्साह को “परिवर्तन की लहर” बताते हुए कहा कि हर ओर एक ही आवाज गूंज रही है— “पलटनो डोरकार, भाजपा सरकार।”
टीएमसी पर सीधा हमला
प्रधानमंत्री ने (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि
“टीएमसी की एकमात्र रणनीति गाली-गलौज, धमकी और झूठ फैलाना है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी का कोई भी नेता अपने काम का हिसाब जनता को नहीं दे पाया।
‘परिवार’ और भावनात्मक जुड़ाव
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा,
“जब से मैंने घर छोड़ा है, मुझे आप सबके बीच रहकर ही खुशी और सुकून मिला है—आप ही मेरा परिवार हैं।”
विकास और संकल्प का संदेश
उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि
“बंगाल का हर वर्ग ‘विकसित बंगाल’ के निर्माण के लिए संकल्पित है।”
राष्ट्रीय मुद्दों का भी जिक्र
प्रधानमंत्री ने हटाने का उल्लेख करते हुए कहा कि
यह कदम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय था।
खबर सार
बैरकपुर रैली में पीएम मोदी का जोरदार संबोधन के साथ
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा,उन्होंने टीएमसी पर भ्रष्टाचार और विफलता के आरोप लगाते भाजपा को जिताने का संकल्प दोहराया।पीएम मोदी ने 1857 की विरासत से जोड़ा वर्तमान चुनाव और “जनता ही मेरा परिवार”—भावनात्मक अपील की।


