30.1 C
Raipur
Saturday, September 19, 2026

हार्ट अटैक के उपचार में लगने वाला महंगा इंजेक्शन भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क

Must read

रायपुर -18 सितंबर 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस सुविधा से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिली है।

हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले महंगे इंजेक्शन और जीवनरक्षक दवाएं अब रायपुर के सरकारी अस्पताल में मरीजों को बिल्कुल मुफ्त मिल रही हैं।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) के कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों को जरूरत के अनुसार ये दवाएं निःशुल्क दी जा रही हैं।

कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, अस्पताल में टिकैग्रिलोर 90mg, टेनेक्टेप्लेस (TNK-tPA) इंजेक्शन, इवोलोकुमैब (रिपाथा), मावाकैम्टेन, एज़ेटिमाइब, सेमाग्लूटाइड गोली और न्यूमोकोकल वैक्सीन जैसी आधुनिक दवाएं उपलब्ध हैं।

बाजार में महंगी, अस्पताल में मुफ्त
इनमें से कई दवाओं की बाजार कीमत हजारों में है। उदाहरण के लिए टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन की बाजार कीमत लगभग 35 से 40 हजार रुपये और मावाकैम्टेन की कीमत लगभग 21 से 22 हजार रुपये है। अस्पताल में इनका मुफ्त मिलना मरीजों के परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत है।

हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में खून का थक्का घोलने वाले टेनेक्टेप्लेस के 20mg, 30mg और 40mg इंजेक्शन तथा स्ट्रेप्टोकाइनेज 15 लाख IU इंजेक्शन भी अस्पताल में उपलब्ध हैं। इसके अलावा एंजियोग्राफी में इस्तेमाल होने वाले ऑम्निपेक-विजिपेक कॉन्ट्रास्ट, एनोक्सापारिन, हेपरिन, नाइट्रोग्लिसरीन जैसी जरूरी दवाएं भी स्टॉक में हैं।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर के अनुसार, इन दवाओं की अस्पताल में उपलब्धता से आपातकालीन इलाज के दौरान मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article