न्यूज डिजिटल डेस्क – 27 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिक्किम के दौरे पर रहेंगे। उनका आज का मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार है।
प्रधानमंत्री आज दोपहर करीब 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे। वहां पहुंचते ही वे ‘बिरलू द्वार’ से ‘एमजी मार्ग’ तक आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। रोड शो के बाद उनका स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यह दौरा सिक्किम के स्थापना दिवस की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहा है। कल (28 अप्रैल) सुबह वे पलजोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में शामिल होंगे और राज्य के विकास के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री गंगटोक में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में भाग लेंगे साथ ही प्रधानमंत्री राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शुभारंभ और आधारशिला रखेंगे।
ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों में विस्तृत हैं।इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है
पीएम मोदी यात्रा के दौरान वे स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रमुख विकास कार्य:
स्वास्थ्य एवं शिक्षा: 100 बिस्तरों वाला आयुर्वेद अस्पताल, सोवा रिग्पा अस्पताल, सिक्किम विश्वविद्यालय परिसर, मेडिकल कॉलेज, व्यावसायिक कॉलेज, मॉडल स्कूल और 160 स्कूलों में आईटी-सक्षम शिक्षा प्रणाली।
कनेक्टिविटी एवं ऊर्जा: तीस्ता नदी पर दो स्टील पुल, नई सड़कों का निर्माण और बिजली पारेषण नेटवर्क का आधुनिकीकरण।
शहरी विकास एवं पर्यावरण: मिनी सचिवालय, आवास परियोजनाएं, सीवरेज प्रणाली का पुनर्निर्माण और नदी प्रदूषण नियंत्रण।
पर्यटन एवं कृषि: विभिन्न इको-पर्यटन और तीर्थयात्रा सुविधाएं, आईएफएफसीओ प्रसंस्करण संयंत्र और इनडोर क्रिकेट स्टेडियम।
यह दौरा सिक्किम और पूर्वोत्तर क्षेत्र के सतत और तीव्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सिक्किम का ‘स्वर्ण महोत्सव’: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 4,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास


