अंतर्राष्ट्रीय व्यापार: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, व्यापार को मिलेगी नई गति
डिजिटल डेस्क 15 जुलाई 2026
भारत और ब्रिटेन के बीच एक महत्वपूर्ण दूरगामी व्यापारिक समझौता हुआ है जो आज 15 जुलाई से लागू हो रहा है।इस समझौते से आत्मनिर्भर भारत की विकास को एक नई दिशा मिलेगी।भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज से प्रभावी हो गया है।
इस समझौते के लागू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
सरकार का मानना है कि एफटीए के लागू होने से भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे। विशेष रूप से वस्त्र, चमड़ा, कृषि उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान और औषधि क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं ब्रिटेन की कंपनियों के लिए भी भारतीय बाजार में निवेश और कारोबार आसान होगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ और निर्यात बढ़ाने की नीति को मजबूती देगा।
इससे रोजगार सृजन, विदेशी निवेश और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
भारत और ब्रिटेन पिछले कई वर्षों से इस समझौते पर बातचीत कर रहे थे। अब इसके लागू होने के बाद दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।
उद्योग जगत ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के लिए लाभकारी बताया है।
- Advertisement -
- Advertisement -