सेलिब्रिटी होना भी आसान नहीं: लंदन में विराट-अनुष्का की मॉर्निंग वॉक, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
हर कदम पर फैंस, नाराज करना सबसे बड़ी मुश्किल
सेलिब्रिटी-न्यूज – 09 सितम्बर 2026
खबर पर नजर जनचौपाल36 — बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी भरी आउटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार सुबह दोनों को लंदन की सड़कों पर साथ टहलते देखा गया, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आमतौर पर निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले इस स्टार कपल का यह सादा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
भारत में एक मशहूर सेलिब्रिटी होना जितना ग्लैमरस दिखता है, उसकी निजी जिंदगी उतनी ही मुश्किलों भरी होती है। हर गली, हर चौराहे पर फैंस का जमावड़ा, हर वक्त कैमरे की नजर और एक भी फोटो या ऑटोग्राफ से मना करने पर ट्रोलिंग का डर। वे न तो अपने परिवार के साथ खुलकर बाहर घूम सकते हैं, न ही अपने बच्चों को एक आम बचपन दे सकते हैं।
फैंस को नाराज भी नहीं किया जा सकता, क्योंकि वही उनकी ताकत हैं, लेकिन इसी वजह से वे अपनी प्राइवेट लाइफ को भी एंजॉय नहीं कर पाते। शायद यही सबसे बड़ी वजह है कि विराट और अनुष्का जैसे कई सितारे अब विदेश में सुकून की जिंदगी तलाश रहे हैं।
क्यों विराट-अनुष्का ने मुंबई छोड़ लंदन को बनाया अपना घर?
टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपने दोनों बच्चों, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में एक प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं।
इसकी सबसे बड़ी वजह है बच्चों को सामान्य परवरिश देना। माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने खुद बताया है कि भारत में लगातार मीडिया और लोगों की नजरों में रहने से बचना चाहते हैं, इसलिए इस कपल ने लंदन में रहने का फैसला किया है।
खबर में है कि अनुष्का ने 2024 में अपने दूसरे बेटे अकाय को लंदन में ही जन्म दिया था। लंदन में ये कपल ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर नॉन-सेलिब्रिटी लाइफ एंजॉय कर रहा है, जहाँ वे अक्सर सड़कों पर शॉपिंग करते और घूमते हुए दिख जाते हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -