29.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026

पीएम आवास योजना की अनियमितताओं पर प्रशासन सख्त: छत्तीसगढ़

Must read

रायपुर 15 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री आवास योजन छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में योजना के संचालन में शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


सूत्रों से मिली जानकारी पर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में सामने आई अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा रहा है।

राज्य सरकार भी ग्रामीण आवास योजनाओं की नियमित निगरानी कर रही है ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे।

प्रशासन का कहना है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सुधार होगा और आम नागरिकों का विश्वास भी मजबूत होगा। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई दे तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article