34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना, टिम डेविड पर भी हुआ तगड़ा एक्शन

Must read

डिजिटल डेस्क / क्रिकेट — 14 अप्रैल 2026

—IPL 2026 में नियम तोड़ने पर सख्ती देखने को मिल रही है। रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में दो बड़े खिलाड़ियों पर कड़ा एक्शन लिया गया।इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी की पारी के दौरान टिम डेविड ने गेंद बदले जाने पर अंपायर के निर्देशों की अनदेखी की, जिसके कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, स्लो ओवर रेट के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी कार्रवाई की गई है।

— टिम डेविड पर 25% मैच फीस का जुर्माना
आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया है।

दरअसल, यह घटना 18वें ओवर में हुई जब अंपायर ने गेंद बदली और डेविड से गेंद वापस मांगी, लेकिन उन्होंने तुरंत नहीं सौंपी। 20वें ओवर में भी उन्होंने यही हरकत दोहराई। डेविड गेंद के साथ मस्ती करते भी दिखे और इसका वीडियो वायरल भी हुआ।

IPL नियमों के तहत यह “लेवल-1” का उल्लंघन माना गया। डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया ह

—हार्दिक पंड्या पर ₹12 लाख का जुर्माना
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के कारण ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में MI का पहला ऐसा मामला है, इसलिए फिलहाल केवल आर्थिक दंड से काम चला लिया गया। हालांकि, अगर टीम यही गलती दोबारा करती है तो सजा और कड़ी हो सकती है।

IPL में इस तरह की सख्ती साफ संकेत दे रही है — नियमों के साथ कोई समझौता नहीं।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article