नितिन नवीन क्यों नहीं आए? मौसम, विमान — या आदिवासियों का आक्रोश?- विकास उपाध्याय कांग्रेस

Must read

रायपुर ,16 नवंबर 2026

धरमजयगढ़ में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को शामिल होना था। लेकिन वे कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके।

इसके बाद से दो अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। एक आधिकारिक, दूसरी राजनीतिक।

आधिकारिक पक्ष: क्या कहा गया?

आयोजकों और पार्टी की ओर से बताया गया कि खराब मौसम के कारण नितिन नवीन का विमान लैंड नहीं कर सका।मौसम की बाधा के चलते उनका दौरा रद्द करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पटना से वर्चुअल माध्यम — वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए — कार्यक्रम को संबोधित किया।सूचना पर आधारित।

यानी आधिकारिक रिकॉर्ड में वजह है — तकनीकी / मौसमी कारण।

विपक्ष कांग्रेस का पक्ष: विकास उपाध्याय का हमला

इस पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

उनका आरोप है कि विमान खराब होना महज एक तकनीकी बहाना है।

विकास उपाध्याय के अनुसार, सच्चाई यह है —
“नितिन नवीन आज जनजातीय गौरव दिवस मनाने आने वाले थे। लेकिन अचानक उनका विमान खराब हो गया, इसलिए वो नहीं आए — इस बात को वो कह रहे हैं।

लेकिन सच्चाई ये है कि आदिवासियों में आक्रोश है। आदिवासी दिवस न मनाकर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इससे आदिवासी समाज में आक्रोश है। बड़ी नाराजगी कार्यक्रम में निकलकर आएगी, जो पूरे देश में एक वातावरण बनाएगी। इसलिए अचानक से उनका हवाई जहाज खराब हो जाता है।”

उनका दावा है कि कार्यक्रम में जनता का विरोध खुलकर सामने आने की आशंका थी, जिसके चलते यह स्थिति बनी।

असली मुद्दा क्या है? नाम और स्वरूप पर असंतोष

विपक्षी दलों और स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि पारंपरिक ‘आदिवासी दिवस’ के बजाय ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में आयोजन और इसके स्वरूप में बदलाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष की भावना है।

आरोप यह है कि नाम और स्वरूप बदलने से आदिवासी समाज के भीतर ही भीतर गहरी नाराजगी है।

पैनी नजर: आरोप-प्रत्यारोप के बीच क्या देखना होगा?

अब आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में यह देखना होगा कि आदिवासियों के हित की रक्षा और उनके गौरव दिवस का आयोजन यदि निश्चल भावना के साथ हो, तो ज्यादा अच्छा है।

लेकिन कहीं इसके पीछे गहरे राजनीतिक या व्यावसायिक समीकरण आते हैं, तो आदिवासियों का जो मुख्य मुद्दा रहा है — जल, जंगल, जमीन — वह प्रभावित हो सकता है।

सवाल अब भी बाकी है: क्या यह सिर्फ मौसम था, या जमीन पर बढ़ती नाराजगी का संकेत?

फिलहाल एक तरफ आधिकारिक तौर पर तकनीकी कारण बताए गए हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे आदिवासी आक्रोश से जोड़कर देख रहा है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article