पटवारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन ,विकास उपाध्याय ने किया सरकार से शीघ्र निराकरण की मांग –

Must read

रायपुर, 16 नवंबर 2026

पटवारी संघ ने 13 अक्टूबर से आंदोलन जारी रखा हुआ है आज 16 नवंबर तक कोई सुनवाई नहीं की गई है सरकार के द्वारा।

छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत पटवारी संघ के समर्थन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आज माना तूता स्थित धरना स्थल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने हड़ताल पर बैठे पटवारी साथियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13 अक्टूबर 2026 से जारी है। 16 नवंबर 2026 तक भी हड़ताल जारी है और सरकार के साथ बातचीत में अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।

हड़ताल के चलते प्रशासन द्वारा कई जिलों में पटवारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन की सख्त कार्रवाइयों के बावजूद पटवारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों का आधार स्तंभ है पटवारी
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आम जनता के जमीन संबंधी कार्यों, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में पटवारियों की अहम भूमिका होती है।

इसके बावजूद यदि उन्हें अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है, तो यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि पटवारियों की समस्याओं और लंबित मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों की आवाज दबाने अथवा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

पटवारियों की हड़ताल के कारण आम जनता, किसानों और विद्यार्थियों को भी राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है। पटवारी भी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी जायज मांगों के समर्थन में उनकी आवाज बुलंद करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पटवारी संघ की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो और आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

— जारीकर्ता
अमित शर्मा, प्रवक्ता

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article