कागजों में रायपुर नंबर वन,वार्ड वॉर स्थिति बहुत बदहाल- पूछिये जनता से कांग्रेस का सवाल

Must read

रायपुर ,12 नवंबर 2026

रायपुर स्वच्छता में प्रदेश में प्रथम कागजों पर,धरातल कुछ और है:सरकार वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करे — विकास उपाध्याय

कांग्रेस ने उठाया सवाल रायपुर की स्वच्छता कागजों पर है, वास्तविकता कुछ और है।

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर को प्रदेश में स्वच्छता में प्रथम स्थान मिलने के बाद सरकार और नगर निगम से वार्डवार रिपोर्ट, सर्वेक्षण के मानक, नागरिक संतुष्टि के आंकड़े और शिकायतों के समाधान की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी की सफाई व्यवस्था पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए जाने के आधार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार बिल्हा को राष्ट्रीय स्तर पर पहला और बिलासपुर को दूसरा स्थान मिला है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए दोनों शहरों के नागरिकों और सफाई कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार तीनों शहरों की रैंकिंग की श्रेणियाँ और आकलन के मानक सार्वजनिक करे।

उपाध्याय ने कहा, “रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है। प्रदेशभर से लोग यहाँ आते हैं। राजधानी की सफाई व्यवस्था पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण होनी चाहिए। आज भी कई वार्डों में लोग कचरे के ढेर, जाम नालियों और अनियमित सफाई से परेशान हैं।

नगर निगम बताए कि सर्वेक्षण दल किन वार्डों, बस्तियों और अंदरूनी गलियों तक पहुँचा। कितने नागरिकों की राय ली गई और उनकी शिकायतों को आकलन में कितना महत्व दिया गया?”

उन्होंने राज्य सरकार और नगर निगम से मांग की कि स्वच्छता सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट, रायपुर की राष्ट्रीय रैंकिंग, वार्डवार आकलन, निरीक्षण रिपोर्ट और नागरिक संतुष्टि के आँकड़े सार्वजनिक किए जाएँ। उन्होंने कहा कि निगम वार्डवार यह भी बताए कि सफाई से जुड़ी कितनी शिकायतें मिलीं, कितनी का समाधान हुआ और लंबित शिकायतों पर कार्रवाई कब तक होगी।

उपाध्याय ने कहा, “प्रदेश में पहला स्थान मिलने की घोषणा के साथ नगर निगम हर वार्ड को सफाई का समयबद्ध कार्यक्रम भी दे। जिस गली में आज कचरा पड़ा है, वहाँ के लोगों का सीधा सवाल है — हमारी गली की सफाई कब होगी?”

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article