पांच राज्यों में सियासी सुनामी: बंगाल-असम-पुडुचेरी में ‘कमल’, केरल में ‘पंजा’, तमिलनाडु में त्रिशंकु—विजय बने नए केंद्र-बिंदु
नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई 05/05/2026
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ‘कमल’ खिला दिया, जबकि केरल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ‘पंजा’ चला। वहीं तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के हालात बन गए हैं, जहां अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।
बंगाल में पहली बार खिला ‘कमल’, ममता को बड़ा झटका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित जी के नेतृत्व में भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कर्मभूमि बंगाल में पहली बार सत्ता का स्वाद चखा। यह जीत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनता के सामूहिक प्रयास का परिणाम मानी जा रही है।
सबसे बड़ा झटका ममता बनर्जी को लगा, जो अपनी ही सीट से चुनाव हार गईं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसरा नजर आया, जबकि भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
काउंटिंग के बीच बवाल, सड़कों पर टकराव
मतगणना के दौरान बंगाल के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई। कोलकाता में भाजपा और TMC समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, TMC कार्यालय में तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
इसी बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।
हुमायूं कबीर का डबल धमाका
इस चुनाव में हुमायूं कबीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की। कथित स्टिंग विवाद के बावजूद जनता ने उन पर भरोसा जताया, जो इस चुनाव का अप्रत्याशित पहलू रहा।
तमिलनाडु में विजय का उदय, स्टालिन तीसरे स्थान पर
तमिलनाडु में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।विजय थलापति की पार्टी पहले नंबर पर पहुंच गई है, जबकि एम के स्टालिन की पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है। राज्य में सरकार गठन को लेकर सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गया है।
- Advertisement -
- Advertisement -