डिजिटल डेस्क चेन्नई/विशेष -05/05/2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया है। अभिनेता से नेता बने की पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सियासी समीकरणों को हिला दिया है। 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है, ऐसे में सरकार गठन को लेकर जोड़-तोड़ तेज हो गया है।
चुनाव परिणाम बेहद खास इसलिए भी हैं क्योंकि यह TVK का पहला विधानसभा चुनाव था, फिर भी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरती नजर आ रही है। चेन्नई में विजय के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है।
वोट से ऐतिहासिक जीत, लोकतंत्र का रोमांच चरम पर
तमिलनाडु के चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा एक सीट की रही, जहां TVK उम्मीदवार ने मात्र 1 वोट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
उन्हें 83,013 वोट मिले, जबकि के उम्मीदवार को 83,012 वोट मिले।
यह मुकाबला लोकतंत्र के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जा रहा है।
फिल्मी स्टार से ‘राजनीतिक नायक’ तक विजय का सफर
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर दी हैं, लेकिन अब उन्होंने राजनीति में भी ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेल दिया है।
पहले ही चुनाव में उनकी पार्टी का 100 पार पहुंचना इस बात का संकेत है कि राज्य में पारंपरिक राजनीति को बड़ी चुनौती मिल रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय ने और की विरासत वाली राजनीति को सीधी चुनौती दी है।
सरकार गठन को लेकर तेज हलचल, कांग्रेस की नजर TVK पर
तमिलनाडु में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में सरकार गठन के लिए गठजोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार TVK के साथ जाने पर विचार कर सकती है।वहीं, ‘INDIA’ गठबंधन की स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, खासकर तमिलनाडु और बंगाल के नतीजों के बाद।
तमिलनाडु में ‘थलापति’ का जलवा: पहले ही चुनाव में TVK 100 पार, 1 वोट की जीत ने रचा इतिहास


