असम में फिर खिला ‘कमल’: भाजपा बहुमत पार, बाजार में भी दिखा भरोसे का असर
दिसपुर/चुनाव विशेष -05/05/2026
विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे राज्य में एक बार फिर ‘कमल’ खिलता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जो अब स्पष्ट बहुमत में बदलती दिख रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह जीत राज्य में किए गए विकास कार्यों और पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम है। साथ ही स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की मजबूत पकड़ ने भी भाजपा की राह आसान बनाई।
जनता का भरोसा, विकास पर मुहर
असम में भाजपा ने बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, कानून-व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जो काम किए, उन्हें जनता ने स्वीकार किया है। यही वजह है कि चुनावी नतीजों में पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
बाजार में भी दिखा असर, उतार-चढ़ाव के बीच तेजी
चुनावी रुझानों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। और दोनों में शुरुआती तेजी दर्ज की गई, हालांकि ऊपरी स्तर से हल्की गिरावट भी देखने को मिली।
फिलहाल सेंसेक्स करीब 200 अंकों और निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।
चौपाल विशेष
असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। चुनावी नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी दिखा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त दर्ज की गई।
- Advertisement -
- Advertisement -