34.5 C
Raipur
Thursday, June 18, 2026

कांग्रेस ने कहा बिजली दर वृद्धि जनविरोधी: सरकार पर जनता के सिर बोझ लादने का आरोप

Must read

बेमेतरा 18 जून 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे साथ में पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार लगातार बिजली दर बढ़ाकर प्रदेश की जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ लाद रही है।

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता करते हुए रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार पांचवीं बार वृद्धि की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में सरकार ने विद्युत ईंधन अधिभार (एमपीपीएस) के नाम पर 12 प्रतिशत तक अतिरिक्त भार डाला है, जिससे पहले से ही महंगे बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी क्या भाजपा सरकार मंहगाई के दम में छत्तीसगढ़ विकास की झूठी कहानी लिखेगी।

चौबे ने दावा किया कि भाजपा भूल गई कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में केवल दो पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की थी और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना के माध्यम से आम लोगों को राहत दी गई थी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा। उनके अनुसार धान की बुवाई और रोपाई का समय नजदीक है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में किसान लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं और समय पर ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने में विफल रही है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी बिजली दर वृद्धि को जनविरोधी फैसला बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंजूर नई बिजली दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है।

हालांकि आयोग ने बिजली कंपनी के 24 प्रतिशत वृद्धि प्रस्ताव के बजाय औसतन 6.23 प्रतिशत दर वृद्धि को मंजूरी दी है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।
रविंद्र चौबे ने बताया कि कांग्रेस आंदोलन के तीसरे चरण में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और बिजली दरों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएंगे।

इस अवसर पर मंगत साहू प्रणीश चौबे प्रांजल तिवारी मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा रोशन सिन्हा देवेंद्र साहू रीता पांडे झम्मन बघेल सनत धर दिवान विजय बघेल रवि रजक ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा जावेद खान शक्ति धर दिवान आरिफ़ भाटिया मोहित वर्मा लीलाराम निषाद योगिता साहू हेमिन यादव सहोदरा नवरंगे सीताराम यदु विकाश चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article