31.5 C
Raipur
Thursday, June 18, 2026

ढाबे में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी पहुंचे जेल

Must read

बेमेतरा 18 जून 2026

बेमेतरा शहर के एक ढाबे में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तोड़फोड़ करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को रंजित बंजारे (33) और टीकेन्द्र बंजारे (28), दोनों निवासी लोलेसरा, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, बहेरा स्थित भावेश ढाबा के संचालक कार्तिक राजपूत उर्फ भावेश (28) ने 31 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि प्रमोद बंजारे सहित कई लोग अलग-अलग वाहनों से ढाबे पर पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी तथा डंडे, रॉड और मुक्कों से कार्तिक राजपूत, नीरज सिंह राजपूत एवं अन्य लोगों के साथ मारपीट की।

आरोपियों ने ढाबे में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, प्लास्टिक कुर्सियां और सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और मौके पर अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान इससे पहले प्रमोद कुमार बंजारे, राजकुमार बघेल, योगेश बंजारे और रूपेंद्र जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सूरज प्रकाश तथा थाना स्टाफ की टीम ने संपन्न की।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article