21.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 33

रायपुर में आज तीन प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानिए कहां और कितने बजे पहुंचेंगे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके निर्धारित दौरे की शुरुआत शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से होगी। इसके बाद वे शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर रात 9:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। उनके दौरे में पत्रकारों से जुड़ा आयोजन, सेवा संकल्प कॉन्क्लेव और करमा तिहार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

शाम 4 बजे पत्रकार जागृति अभियान में होगी सहभागिता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। शाम 4 बजे वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार जागृति अभियान एवं दैनिक दिनशान 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक का समय तय किया गया है। कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे।

टाटीबंध में सेवा संकल्प कॉन्क्लेव का आयोजन

मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम टाटीबंध स्थित सिंधिया सरोवर पार्किंग में निर्धारित है। वे शाम 5:45 बजे यहां पहुंचेंगे और सेवा संकल्प कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का निर्धारित समय शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक है। आयोजन में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे कार से अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे।

इंडोर स्टेडियम में करमा तिहार-2026 में होंगे शामिल

शुक्रवार का तीसरा प्रमुख कार्यक्रम सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 7:10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां करमा तिहार-2026 का आयोजन होगा, जिसमें उनकी सहभागिता शाम 7:15 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित है। यह मुख्यमंत्री के दिन के कार्यक्रमों का अंतिम प्रमुख पड़ाव होगा।

रात 9:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे साय

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रात 9 बजे इंडोर स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। उनके रात 9:10 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचने का समय तय किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार के सभी निर्धारित कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे।

एक शाम में रायपुर के तीन स्थानों पर कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के शुक्रवार के दौरे में तीन अलग-अलग आयोजन स्थल शामिल हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, टाटीबंध स्थित सिंधिया सरोवर पार्किंग और सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम शामिल हैं। तीनों स्थानों के बीच मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से आवागमन करेंगे। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शाम 4 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम रात 9 बजे तक चलेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौट जाएंगे।

आज का पंचांग: शुक्रवार को किस समय मिलेगा शुभ मुहूर्त? जानें तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

 पंचांग  : आज 09 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए.

9 अक्टूबर का पंचांग :

  • विक्रम संवत : 2083
  • मास : आश्विन
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  • दिन : शुक्रवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  • योग : ब्रह्म
  • नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी
  • करण : विष्टि
  • चंद्र राशि : कन्या
  • सूर्य राशि : कन्या
  • सूर्योदय : 06:18:00 AM
  • सूर्यास्त : 05:58:00 PM
  • चंद्रोदय : 05:55 AM, अक्टूबर 10
  • चंद्रास्त : 05:00 PM
  • राहुकाल : 10:41 से 12:08
  • यमगंड : 15:03 से 16:30

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र सिंह राशि में 26:40 से लेकर कन्या राशि में 10 डिग्री तक विस्तार लिए है. इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. कुआं खोदने, नींव डालने, कर्मकांड करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, पढ़ाई शुरू करने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण, या स्थायी प्रभाव की इच्छा रखने वाली किसी भी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:41 से 12:08 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

Aaj ka Rashifal : मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आई है. किसी को करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं तो किसी के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के द्वार खुल सकते हैं. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. जानिए से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, कौन सा रंग रहेगा शुभ, क्या होगा भाग्य अंक और किस वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

1. मेष राशि 

प्रतिस्पर्धा में मां उलझा रहेगा. अचानक लाभ प्राप्त होगा. मंदिर में दर्शन लाभ होगा. उन्नति पद समाचार से मन खुश होगा. पढ़ाई में मन लगेगा बच्चों का परिणाम अच्छे होंगे. समय आपके अनुसार चलेगा. पारिवारिक सपोर्ट नहीं मिलेगा. खुद के मेहनत और परिश्रम से किया गया योगदान अच्छा होगा.

भाग्य अंक: 2

शुभ रंग: लाल

दान: अनार

2. वृष राशि

ग्रह चल भाग्य विकास में सहायक है. मित्र सहयोग से योजना पूरी होगी. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी. बुराई करने वाले लोगों पर ध्यान ना दें. उत्तम भाग्य है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जिम्मेवारियों को संभालने में आप सक्षम होंगे. योजना पूर्ति में मित्रों का सहयोग अपेक्षित सहयोग होगा.

भाग्य अंक: 3

शुभ रंग: सफेद

दान: चावल

3. मिथुन राशि

भाग्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. कुछ विशेष लाभ प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र जोड़ने में आप महत्वपूर्ण योगदान बनाएंगे. मित्रों के द्वारा किया गया कार्य सफलतापूर्वक प्राप्त होगा. देश-विदेश से शुभ समाचार आएगा.

भाग्य अंक: 5

शुभ रंग: नीला 

दान: मूंग दाल 

4. कर्क राशि

यह समय बहुत अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर आ रहा है. सोचा हुआ कार्य सफलतापूर्वक प्राप्त होगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी नए काम बनेंगे. यश उपलब्धि का सहयोग बनेगा मेहनत से सितारा आपका बुलंद होगा. मन को इस्थिर रखे ,कार्य चलता रहेगा. किसी परिचित को याद करके आप परेशान होंगे. नवनिर्माण कार्य चलेगा.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

दान: शीशा

5. सिंह राशि

कहीं घूमने फिरने का अवसर मिलेगा. आध्यात्मिक सुख अनुभव करेगा. उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे. नए प्रोजेक्ट प्रारंभ होगा. सामाजिक सम्मान मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन के सुंदर योग है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी. पारिवारिक में मंगल कार्य होगा. वाहन लेने का प्रबल योग चल रहा है.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: पीला

दान: अनार

6. कन्या राशि

व्यापार में अच्छा खासा लाभ होगा. मंगल उत्सव का निमंत्रण मिलेगा. इष्ट मित्र घर गृहस्थी में सामंजस्य बैठा रखें. प्रतिकूल समाचार के कारण मन दुख आएगा. कार्य आरंभ कीजिए. भाग्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. वाणी का मधुर प्रयोग बनाए रखें. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. पुराने परिचित से मिलन संभव है. पार्टनर के साथ समय अच्छा हैं. भाग्य के भरोसे ना रहे. परिचित से आपको लाभ होगा.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: हरा 

दान: अमरूद फल

7. तुला राशि

व्यवसाय में सोच विचार से काम लें. शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में व्यय होगा. अनजान व्यक्ति से दोस्ती आपके हित में नहीं रहेगी. शत्रु षड्यंत्र से बचे रहें. इच्छित वस्तु खरीदी जाएगी. विदेश घूमने के योग बन रहे हैं. कार खरीदी जाएगी समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा.

भाग्य अंक: 7

शुभ रंग: सिल्वर 

दान: सफेद वस्त्र 

8. वृश्चिक राशि

राजनीतिक जोड़-तोड़ में सफल होंगे. आपका टिकट कंफर्म होगा. प्रियजन वियोग से जब संभव है. कानूनी विवाद और व्यावसायिक उलझन सुलझ जाएगी. सुखद समाचार मिलेगा. मन को शांत रखें. मकान का कार्य पूर्ण होगा. क्रोध निराशा का कारण है. जिम्मेदारियां को संभालते रहे. नया कार्य क्षेत्र बनने का पूर्ण योग हैं.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: लाल

दान: लाल मसूर 

9. धनु राशि

मित्रों से आर्थिक मदद की आशा न करें. घर परिवार में मंगल उत्सव हास्य रस बढ़ेगा. अध्यात्म में आपका समय अत्यधिक व्यक्ति तो होगा. पूजा पाठ में मन लगेगा. जिम्मेवारियों को पूर्ण करने में जीवन लगेगा. घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा. 

भाग्य अंक: 9

शुभ रंग: केसरिया

दान: हल्दी

10. मकर राशि

उन्नति पद समाचार से खुशी होगी. राज समाज में रुतबा बढ़ेगा. राजनीतिक क्षेत्र में आपका एक अलग जगह बनेगी. नौकरी का पूर्ण योग हैं. परिश्रम अत्यधिक रहने वाला है. नया वाहन खरीदने के योग हैं. सहयोगियों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: काला 

दान: उर्द दाल 

11. कुंभ राशि

इस समय कोई नया काम बनेगा. पदोन्नति का अवसर मिलेगा. दूर समीप की धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा. दांपत्य सुखों में वृद्धि होगी. मकान दुकान की इच्छा पूर्ण होगी. राजनीति क्षेत्र बहुत मजबूत होगा. सोची हुई समझी हुई कार्य क्षेत्र प्रगति पूर्वक प्राप्त होगा. भौतिक सुख उपयोग के साधन सुलभ होंगे.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: नीला 

दान: हरा पालक 

12. मीन राशि

जोड़-तोड़ के काम में सफल होंगे. मानसिक शांति मिलेगी. समस्याओं के समायोजित समाधान होंगे. आर्थिक तरक्की से मन प्रसन्न होंगे. घर का कार्य चालू होगा. मकान लेने का सपना पूरा होगा. नए मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: नारंगी

दान: चना दाल

लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर बेमेतरा में कांग्रेस का पैदल मार्च

बेमेतरा, 08 अक्टूबर 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाला।

मार्च ब्लॉक कांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण तक पहुंचा।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन भी किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी उठाई गई।

अनुच्छेद 326 का किया गया वाचन

पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार संविधान ने दिया है। यह अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के माध्यम से होना चाहिए।
आशीष छाबड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट और उसका विश्वास है। राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। इन आरोपों को राजनीतिक बहस तक सीमित रखने के बजाय तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के मत की पवित्रता, संविधान प्रदत्त अधिकार और लोकतंत्र की विश्वसनीयता सर्वोपरि है।
मार्च में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक और मंडल पदाधिकारियों सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रमुख रूप से गुरुदयाल सिंह बंजारे, मंगत साहू, कविता साहू, दिनेश पटेल, रश्मि मिश्रा, विवेक राजपूत, अश्वनी अनंत, विजय बघेल, रीता पाण्डेय, योगिता साहू, ललित विश्वकर्मा, मोहित वर्मा, अजय राज सेन, प्रतीक दुबे और अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

रायपुर में आवारा मवेशियों का आतंक, सांड के हमले में बुजुर्ग और 11 महीने का बच्चा घायल

रायपुर,08 अक्टूबर 2026

रायपुर में आवारा मवेशियों का आतंक, सांड के हमले में बुजुर्ग और 11 महीने का बच्चा घायल

रायपुर,08 अक्टूबर 2026

रायपुर में आवारा मवेशियों का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। दीनदयाल उपाध्याय नगर में सांड के हमले से एक बुजुर्ग और उनके 11 महीने के नाती समेत करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बीजेपी सरकार और नगर निगम पर सवाल उठाते हुए पीड़ितों को उचित मुआवजा और मुफ्त इलाज देने की मांग की है।

उनका आरोप है कि गौठान बंद होने के बाद हालात और गंभीर हुए हैं।

रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर में आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग व्यक्ति, उनका 11 महीने का नाती और करीब 15 लोग घायल होने का मामला सामने आया है।

घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार और रायपुर नगर निगम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ितों को उचित मुआवजा और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है।
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए गौठानों को बंद किए जाने के बाद आवारा मवेशियों की समस्या गंभीर हुई है।
उन्होंने नगर निगम से शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए तत्काल और स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
यह वीडियो संबंधित प्रेस विज्ञप्ति में लगाए गए आरोपों और मांगों पर आधारित है।

नूंह में 300 किलो गोवंश मांस बरामदगी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, महिला आरोपी सायना गिरफ्तार

0

 नूंह। हरियाणा के नूंह जिले मे कथित गोवंश मांस बरामदगी के मामले मे पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सायना उर्फ सन्ना को पकड़ा है। इस मामले मे अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।पुलिस ने जिस मकान पर दबिश दी थी, वहां से करीब 300 किलोग्राम मांस बरामद होने का दावा किया गया था। मामले मे कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमे पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने की थी छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की रात आकेड़ा थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग कथित तौर पर गोकशी से जुड़े हैं और एक सुनसान मकान मे मांस रखा गया है। आरोप है कि इसे शादी समारोह मे सप्लाई करने की तैयारी थी।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि अन्य लोग मौके से निकल गए।

मकान की तलाशी मे मिला करीब 300 किलो मांस

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद होने का दावा किया गया। मौके से दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब भी मिलने की बात कही गई है।बरामद मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पहले पति-पत्नी गिरफ्तार, अब सायना पकड़ी गई

मामले मे पुलिस की पहली गिरफ्तारी सलमान उर्फ पोतू की हुई थी। इसके बाद 26 अगस्त को उसकी पत्नी मुनफीदा उर्फ फीदा को गिरफ्तार किया गया।अब पुलिस ने तीसरी आरोपी सायना उर्फ सन्ना को भी पकड़ लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है।

10 लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मकान मे पांच महिलाएं और पांच पुरुष मौजूद थे। इनमें से नौ लोग मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था।जांच एजेंसियां अब सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले मे किसी भी आरोपी को केवल उसके लिंग के आधार पर राहत नहीं दी जाएगी और जांच मे जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मांस कहां से आया, इसकी भी जांच

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरामद मांस कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। जांच टीम उस मकान मे हुई गतिविधियों और आरोपियों के आपसी संपर्क की भी जानकारी जुटा रही है।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने मे लगी है।

मुंगेली कलेक्टर का अनोखा नियम: अफसरों की फाइल लेट हुई तो जुर्माना, खुद की फाइल अटकी तो खुद भरा अर्थदंड

 मुंगेली। सरकारी दफ्तरों मे काम मे देरी को लेकर अक्सर नोटिस या चेतावनी जारी की जाती है, लेकिन मुंगेली जिले मे अब लापरवाही की कीमत अर्थदंड के रूप मे चुकानी पड़ रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने समय सीमा मे काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर आर्थिक दंड लगाने की व्यवस्था शुरू की है।इस पहल का मकसद सरकारी कामकाज मे तेजी लाना और आम लोगों से जुड़ी शिकायतों व आवेदनों का तय समय मे निराकरण सुनिश्चित करना है।

जनसेवा मे देरी पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के अनुसार, शासन स्तर से जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लोगों की मांगों और शिकायतों का समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाए। खास तौर पर सिटीजन चार्टर और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले मामलों मे देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।नई व्यवस्था के तहत यदि कोई अधिकारी अपने जिम्मे का काम तय समय पर पूरा नहीं करता या लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ अर्थदंड लगाया जाएगा।

दो से तीन विभागों के अफसरों पर लगा जुर्माना

मुंगेली मे इस व्यवस्था को लागू भी किया जा चुका है। हाल ही मे दो से तीन विभागों के अधिकारियों के काम समय पर पूरे नहीं हुए। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया।प्रशासन का संदेश साफ है कि सरकारी काम मे अनावश्यक देरी को केवल औपचारिक चेतावनी देकर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

जब कलेक्टर की अपनी फाइलें हुईं लेट

इस पहल की सबसे खास बात यह रही कि कलेक्टर ने नियम को खुद पर भी लागू किया। अमृत विकास तोपनो ने बताया कि मुंगेली मे पदभार संभालने के दौरान उनके कार्यालय से जुड़ी तीन फाइलें तय समय मे पूरी नहीं हो पाई थीं।उन्होंने नियम का पालन करते हुए खुद भी अर्थदंड जमा किया। इसके जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि समय सीमा और जवाबदेही का नियम किसी एक अधिकारी या विभाग तक सीमित नहीं है।

कहा- सेवा मे कोई बड़ा या छोटा नहीं

कलेक्टर ने कहा कि सरकारी सेवा मे जिम्मेदारी सभी की है और नियम भी सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। अधिकारी हो या कर्मचारी, तय समय मे काम पूरा करना जरूरी है।इस पहल के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था मे जवाबदेही बढ़ाने और आम लोगों को सरकारी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी कानून की दीवार तो हाई कोर्ट ने दिखाई राह, दंपती को IVF की मिली अनुमति

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने संतान की चाह रखने वाले एक दंपती को बड़ी राहत दी है। शादी के करीब 22 साल बाद IVF के जरिए माता-पिता बनने की उम्मीद जगी, लेकिन पति की उम्र तय कानूनी सीमा से अधिक होने के कारण क्लिनिक ने इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद दंपती ने न्यायालय की शरण ली।मामले की सुनवाई जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने की। कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए दंपती को IVF प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति देने का रास्ता साफ किया।

22 साल बाद जगी थी उम्मीद

मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से जुड़ा है। दंपती की शादी को करीब 22 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके घर संतान नहीं हुई। लंबे इंतजार के बाद दोनों ने IVF तकनीक के जरिए माता-पिता बनने की योजना बनाई।पत्नी की उम्र 47 साल और पति की उम्र 57 साल है। जब दोनों इलाज के लिए पहुंचे तो पति की उम्र कानूनी प्रावधानों के तहत अड़चन बन गई।

कानून की उम्र सीमा बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत मे IVF और प्रजनन संबंधी उपचार को ART Act तथा Surrogacy Act के तहत नियंत्रित किया जाता है। दंपती के मामले मे पति की उम्र 55 साल की निर्धारित सीमा से दो साल अधिक थी।इसी वजह से संबंधित क्लिनिक ने IVF प्रक्रिया आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। लंबे समय से संतान की उम्मीद लगाए बैठे दंपती के सामने अब इलाज का रास्ता बंद होता नजर आया। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाई कोर्ट ने महिला के अधिकार को माना अहम

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महिला की स्थिति और उसकी इच्छा को महत्वपूर्ण माना। अदालत ने कहा कि यदि महिला शारीरिक और मानसिक रूप से गर्भधारण के लिए सक्षम है और वह संतान चाहती है, तो केवल पति की उम्र अधिक होने के आधार पर उसे मां बनने के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता।कोर्ट ने इस मामले मे उम्र से जुड़े प्रावधान को महिला के मातृत्व के अधिकार के रास्ते मे बाधा नहीं बनने दिया।

क्लिनिक को IVF की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति

हाई कोर्ट के आदेश के बाद दंपती के लिए IVF उपचार का रास्ता खुल गया है। अदालत ने संबंधित क्लिनिक को प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।करीब 22 साल के इंतजार के बाद मिले इस आदेश ने दंपती के लिए माता-पिता बनने की उम्मीद फिर जगा दी है। यह मामला प्रजनन उपचार, कानूनी उम्र सीमा और महिला के प्रजनन अधिकारों के बीच संतुलन को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Amazon-Flipkart Festive Sale 2026: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही भारी छूट

0

 नई दिल्ली। त्योहारी सीजन मे ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए Amazon और Flipkart पर चल रही बड़ी सेल खरीदारी का अच्छा मौका लेकर आई है। दोनों प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस, कपड़े और लगेज तक कई कैटेगरी मे डिस्काउंट दिया जा रहा है।सेल मे बैंक कार्ड ऑफर और अन्य छूट को जोड़कर कई प्रोडक्ट्स की कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम हो सकती है। ऐसे मे खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तें और अंतिम कीमत जरूर जांचना फायदे का सौदा रहेगा।

Flipkart Big Billion Days मे लगेज पर 80 फीसदी तक छूट

Flipkart की Big Billion Days Sale मे कई कैटेगरी पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। लगेज बैग्स पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट का दावा किया गया है। इसके अलावा मोबाइल एक्सेसरीज, लैपटॉप से जुड़ी सामग्री और फैशन प्रोडक्ट्स पर भी कीमतों मे कटौती की गई है।कुछ प्रोडक्ट्स पर MRP के मुकाबले काफी कम कीमत मे खरीदारी का मौका मिल रहा है।

बैंक कार्ड से अतिरिक्त बचत का मौका

Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल मे बैंक ऑफर भी शामिल किए गए हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।हालांकि कैशबैक की अधिकतम सीमा, पात्र कार्ड और न्यूनतम खरीद जैसी शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए ऑर्डर से पहले ऑफर की पूरी जानकारी देखना जरूरी है।

iPhone 17 पर भी मिल रही बड़ी डील

Flipkart पर iPhone 17 को ऑफर्स के बाद 79,999 रुपये की कीमत मे खरीदने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने पिछले महीने इस मॉडल की कीमत 82,900 रुपये से बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी थी।वहीं Amazon पर iPhone 16 को 72,999 रुपये मे खरीदने का मौका बताया गया है। यहां भी कीमत ऑफर और उपलब्ध छूट के आधार पर बदल सकती है।

Galaxy S25 Ultra पर भी नजर

Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra पर भी सेल के दौरान बड़ी डील मिल रही है। Amazon पर इस फोन की कीमत 84,999 रुपये बताई गई है।फोन की प्रमुख खूबियों मे 200MP का मुख्य कैमरा, S Pen सपोर्ट और फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स शामिल हैं। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह डील खास आकर्षण बन सकती है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सेल के दौरान सिर्फ डिस्काउंट देखकर प्रोडक्ट खरीदना हमेशा सही फैसला नहीं होता। अंतिम भुगतान राशि, बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू, वारंटी और रिटर्न पॉलिसी की जानकारी जरूर जांचें। कई बार अलग-अलग ऑफर जोड़ने के बाद ही किसी प्रोडक्ट की वास्तविक बचत सामने आती है।त्योहारी सेल मे कीमतें और स्टॉक तेजी से बदल सकते हैं। इसलिए पसंदीदा प्रोडक्ट पर डील मिलने से पहले उसकी सामान्य बाजार कीमत से तुलना करना बेहतर रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन से नवमी तक किस दिन किस देवी की पूजा? जानिए नौ स्वरूपों का महत्व

0

 नई दिल्ली। शक्ति की उपासना का प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्टूबर से शुरू होगा। पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि व सफलता की कामना करते हैं।नवरात्रि का हर दिन देवी के एक विशेष रूप को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां के इन नौ स्वरूपों का अलग-अलग महत्व है।

पहला दिन: मां शैलपुत्री

नवरात्रि की शुरुआत मां शैलपुत्री की पूजा से होती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है। मां शैलपुत्री का स्वरूप शक्ति, दृढ़ता और स्थिरता का प्रतीक माना गया है।भक्त पहले दिन उनकी आराधना कर जीवन मे आत्मबल और मानसिक मजबूती की कामना करते हैं।

दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। उनका स्वरूप तपस्या, संयम और त्याग से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उनकी उपासना से धैर्य बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मबल मिलता है।

तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण उन्हें यह नाम मिला।मां चंद्रघंटा को साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। भक्त उनकी पूजा कर भय और जीवन की परेशानियों से मुक्ति की कामना करते हैं।

चौथा दिन: मां कूष्मांडा

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। देवी के इस रूप को ऊर्जा और सृजन शक्ति से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से घर मे सकारात्मक वातावरण, सुख और समृद्धि बनी रहती है।

पांचवां दिन: मां स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। वे भगवान कार्तिकेय की माता मानी जाती हैं। मां का यह स्वरूप ममता, वात्सल्य और शांति का प्रतीक है।भक्त उनसे बुद्धि, संतान सुख और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

छठा दिन: मां कात्यायनी

छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। देवी के इस रूप को शक्ति और साहस से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं मे मां कात्यायनी की पूजा को वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति से भी जोड़ा गया है।

सातवां दिन: मां कालरात्रि

सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा होती है। देवी का यह स्वरूप उग्र माना जाता है, लेकिन भक्तों के लिए उन्हें कल्याणकारी बताया गया है।मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना से भय कम होता है और व्यक्ति के भीतर साहस व आत्मविश्वास बढ़ता है।

आठवां दिन: मां महागौरी

अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। उनका स्वरूप शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है।इस दिन कई परिवारों मे कन्या पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है। भक्त मां महागौरी से घर-परिवार मे शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

नवां दिन: मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता मे उन्हें विभिन्न सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी माना गया है।नवमी पर कई घरों मे कन्या पूजन और हवन किया जाता है। भक्त मां सिद्धिदात्री से आध्यात्मिक शक्ति, सफलता और जीवन मे शुभ फल की कामना करते हैं।

नौ दिन की साधना, नौ रूपों की आराधना

शारदीय नवरात्रि के नौ दिन देवी के नौ स्वरूपों की उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री से शुरू होने वाली आराधना नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ पूरी होती है।इन नौ दिनों मे भक्त शक्ति, धैर्य, साहस, शांति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां दुर्गा की उपासना करते हैं।