23.1 C
Raipur
Friday, October 9, 2026

नूंह में 300 किलो गोवंश मांस बरामदगी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, महिला आरोपी सायना गिरफ्तार

Must read

 नूंह। हरियाणा के नूंह जिले मे कथित गोवंश मांस बरामदगी के मामले मे पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सायना उर्फ सन्ना को पकड़ा है। इस मामले मे अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।पुलिस ने जिस मकान पर दबिश दी थी, वहां से करीब 300 किलोग्राम मांस बरामद होने का दावा किया गया था। मामले मे कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमे पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने की थी छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की रात आकेड़ा थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग कथित तौर पर गोकशी से जुड़े हैं और एक सुनसान मकान मे मांस रखा गया है। आरोप है कि इसे शादी समारोह मे सप्लाई करने की तैयारी थी।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि अन्य लोग मौके से निकल गए।

मकान की तलाशी मे मिला करीब 300 किलो मांस

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद होने का दावा किया गया। मौके से दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब भी मिलने की बात कही गई है।बरामद मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पहले पति-पत्नी गिरफ्तार, अब सायना पकड़ी गई

मामले मे पुलिस की पहली गिरफ्तारी सलमान उर्फ पोतू की हुई थी। इसके बाद 26 अगस्त को उसकी पत्नी मुनफीदा उर्फ फीदा को गिरफ्तार किया गया।अब पुलिस ने तीसरी आरोपी सायना उर्फ सन्ना को भी पकड़ लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है।

10 लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मकान मे पांच महिलाएं और पांच पुरुष मौजूद थे। इनमें से नौ लोग मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था।जांच एजेंसियां अब सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले मे किसी भी आरोपी को केवल उसके लिंग के आधार पर राहत नहीं दी जाएगी और जांच मे जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मांस कहां से आया, इसकी भी जांच

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरामद मांस कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। जांच टीम उस मकान मे हुई गतिविधियों और आरोपियों के आपसी संपर्क की भी जानकारी जुटा रही है।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने मे लगी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article