23.1 C
Raipur
Friday, October 9, 2026

लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर बेमेतरा में कांग्रेस का पैदल मार्च

Must read

बेमेतरा, 08 अक्टूबर 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाला।

मार्च ब्लॉक कांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण तक पहुंचा।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन भी किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी उठाई गई।

अनुच्छेद 326 का किया गया वाचन

पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार संविधान ने दिया है। यह अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के माध्यम से होना चाहिए।
आशीष छाबड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट और उसका विश्वास है। राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। इन आरोपों को राजनीतिक बहस तक सीमित रखने के बजाय तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के मत की पवित्रता, संविधान प्रदत्त अधिकार और लोकतंत्र की विश्वसनीयता सर्वोपरि है।
मार्च में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक और मंडल पदाधिकारियों सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रमुख रूप से गुरुदयाल सिंह बंजारे, मंगत साहू, कविता साहू, दिनेश पटेल, रश्मि मिश्रा, विवेक राजपूत, अश्वनी अनंत, विजय बघेल, रीता पाण्डेय, योगिता साहू, ललित विश्वकर्मा, मोहित वर्मा, अजय राज सेन, प्रतीक दुबे और अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article