23.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 20

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

शिवरीनारायण / रायपुर शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान शिवरीनारायण धाम में दर्शन और अनुष्ठान का विशेष महत्व है।यात्रा के दौरान महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल के महत्व से अवगत कराया। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। 

इसके उपरांत उन्होंने गोमाता की भी पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रीमती साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले, विधायक अम्बेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मुख्य बिंदु:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर शिवरीनारायण धाम में टेका माथा।प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा कॉलेज को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा के लिए अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के शासकीय गजानंद माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया।

इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में 15 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल तथा 5 लाख रुपए की लागत से बालिका शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। महाविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें अनुशासन, मेहनत और आधुनिक तकनीक के उपयोग से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया।

अनुशासन और मेहनत से बनाएं भविष्य – उप मुख्यमंत्री शर्मा

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने युवा शक्ति संवाद में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि युवा अपने लक्ष्य तय करें, अनुशासन में रहें और परिणाम की चिंता छोड़ मेहनत पर ध्यान दें। आधुनिक तकनीक सीखें, लेकिन उसके अधीन न हों। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज करियर बनाने का महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

शर्मा ने बताया कि कवर्धा क्षेत्र के स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अब महाविद्यालयों में भी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पीएससी, एसएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

आधुनिक शिक्षा के साथ अपना ज्ञान और कौशल बढ़ाना जरूरी

तकनीक और नवाचार पर बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवाओं को आधुनिक एआई टूल्स जैसे चौटजीपीटी, क्लॉड, परप्लेक्सिटी और सोशल मीडिया की तकनीकी समझ होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इन तकनीकों का सही उपयोग कर इनका मास्टर बनें, न कि तकनीक को खुद का मास्टर बनने दें। आधुनिक तकनीक की समझ के साथ अपना ज्ञान और कौशल बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेहनत और तैयारी हमारे हाथ में हैं, इसलिए परिणाम की चिंता करने के बजाय प्रयासों पर ध्यान देना चाहिए।

निरंतर अभ्यास, अनुशासन और धैर्य से ही सफलता का रास्ता बनता है। उन्होंने महाविद्यालय को विद्यार्थियों का अपना संस्थान बताते हुए कहा कि जिस तरह दीपावली पर हम अपने घर को संवारते हैं, उसी तरह विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलकर कॉलेज को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म में आने और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन जीवन में आगे बढ़ने की मजबूत नींव है। उन्होंने प्राचार्य और प्राध्यापकों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नियमित पढ़ाई करने, अपनी रूचि पहचानने और लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगरपालिका कवर्धा के अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, साकम्बरी बोर्ड के सदस्य  संतोष पटेल जी,  लाला राम साहू, जनपद पंचायत लोहारा की अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, नगरपालिका लोहारा की अध्यक्ष  सरिता मिश्रा, जिला पंचायत सभापति  मनीराम साहू, नगरपालिका लोहारा के उपाध्यक्ष हेमंत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Aaj ka Rashifal 15 October 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. कहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. परिवार, करियर, कारोबार और दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, वाणी और निर्णयों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आइए ज्योतिषाचार्य मदनमोहन जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, भाग्य अंक, शुभ रंग और दान संबंधी उपाय.

1. मेष राशि

अचानक लाभ प्राप्त होगा. मंदिर में दर्शन का लाभ मिलेगा. उन्नति के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. विवाह का सपना पूरा होने वाला है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. इच्छित भूमि, वाहन आदि का लेन-देन हितकारी रहेगा. गृहस्थ जीवन में नई खुशियां संभव हैं. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 2

शुभ रंग: लाल

दान: अनार

2. वृषभ राशि

भाग्य विकास में सहायक रहेगा. मित्रों के सहयोग से योजनाएं पूरी होंगी. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी और मन प्रफुल्लित रहेगा. मित्रों के सहयोग से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. योजना पूर्ति में मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा. अचानक लाभ होने की संभावना है. मांगलिक उत्सवों और मेल-मिलाप से हर्षोल्लास बना रहेगा.

भाग्य अंक: 1

शुभ रंग: सफेद

दान: चावल

3. मिथुन राशि

आज का समय कुछ विशेषताओं के साथ आ रहा है. मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे. परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. स्थान परिवर्तन सुखद रहेगा. वाणी का उचित प्रयोग करें. मित्रों के माध्यम से कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. देश-विदेश से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: नीला

दान: मूंग दाल

4. कर्क राशि

मेहनत अधिक रहेगी, लाभ मिलने में कुछ समय लग सकता है. शत्रुओं द्वारा रचे गए षड्यंत्रों और लोक-व्यवहार में सावधानी रखें. उन्नति के समाचार से खुशी मिलेगी. राजकीय और सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. समझदारी से काम लें और मानसिक संतुलन बनाए रखें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अतीत से जुड़े शोध या अनुभवों का लाभ मिलेगा.

भाग्य अंक: 3

शुभ रंग: सफेद

दान: शीशा

5. सिंह राशि

आर्थिक तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा. आपसी मनमुटाव समाप्त होने के संकेत हैं. पुरानी निराशा दूर होकर प्रगति का नया मार्ग मिलेगा. दांपत्य सुख में वृद्धि होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. उन्नति के समाचार प्राप्त होंगे. दीर्घकालीन विवाद सुलझ सकते हैं और गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर होंगी.

भाग्य अंक: 5

शुभ रंग: पीला

दान: अनार

6. कन्या राशि

व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन बच्चों और मित्रों से सहायता मिलेगी. नए कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है. असफलता के बीच सफलता प्राप्त होगी. कोई विश्वसनीय व्यक्ति धोखा दे सकता है, इसलिए सतर्क रहें. मतभेदों से बचें. कानूनी मामलों में विजय मिलने के संकेत हैं. समय आपके पक्ष में है, लेकिन केवल भाग्य के भरोसे न रहें.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: हरा

दान: अमरूद फल

7. तुला राशि

घर-गृहस्थी में खुशियां बनी रहेंगी. पुरानी निराशा आशा में बदल जाएगी. शुभ समाचार प्राप्त होगा और इच्छित वस्तु का लाभ मिलेगा. कारोबार की नई रूपरेखा सामने आएगी. घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है. विदेश यात्रा सफल रहेगी. उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

भाग्य अंक: 9

शुभ रंग: सिल्वर

दान: सफेद वस्त्र

8. वृश्चिक राशि

समय मध्यम फलदायी रहेगा. कारोबार में नया समझौता होगा. बच्चों के प्रतियोगी परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे. भौतिक विकास को बल मिलेगा. नया समझौता आपके हित में रहेगा. शरीर में खून की कमी की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिजनों के सहयोग से कार्य-व्यवसाय में लाभ मिलेगा.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: लाल

दान: लाल मसूर

9. धनु राशि

उधार में गया धन वापस मिलने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं. घर-गृहस्थी के मतभेदों से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बढ़ता मोटापा भविष्य में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और गृहस्थ सुख की प्राप्ति होगी.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: केसरिया

दान: हल्दी

10. मकर राशि

मित्रों से मुलाकात होगी और मांगलिक अवसरों पर सुखद अनुभव प्राप्त होंगे. असफलता के बीच सफलता मिलेगी. शत्रुओं से दूरी बनाए रखें. कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी. मकान से जुड़ा कार्य सफल होगा. नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 9

शुभ रंग: काला

दान: उड़द दाल

11. कुंभ राशि

मेहनत के बल पर भाग्य आपका साथ देगा. व्यापार में लाभ होगा और इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. जिद्द छोड़कर धैर्य से काम लें. सोचे हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन आसानी से उपलब्ध होंगे.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: नीला

दान: हरा पालक

12. मीन राशि

आनंद की अनुभूति होगी. मेहनत के कारण भाग्य आपका साथ देगा. समय को ध्यान में रखकर कार्य करें. स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. घर में नई वस्तुओं के आने के योग हैं. कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: नारंगी

दान: चना दाल .

Aaj ka Panchang 15 October 2026: ललिता पंचमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 15 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. कोई शुभ काम शुरू करना हो, पूजा-पाठ करना हो, यात्रा पर जाना हो या फिर कोई नया निवेश करना हो, कई लोग सबसे पहले पंचांग देखते हैं. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पारंपरिक पद्धति है, जिसमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर दिन की धार्मिक और ज्योतिषीय जानकारी दी जाती है. 

आज की तिथि 

पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इस दिन ललिता पंचमी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी की पूजा-अर्चना के लिए खास माना जाता है. भक्त इस दिन देवी की आराधना करके सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली इस पंचमी तिथि का अपना अलग धार्मिक महत्व है.

नोट करें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. अमृत काल रात 8 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेगा. सूर्य कन्या राशि में स्थित रहेगा.वहीं, ज्येष्ठा नक्षत्र का समय 15 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 16 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. वहीं, सौभाग्य योग रात 8 बजकर 38 मिनट तक बताया गया है, जिसके बाद शोभन योग शुरू होगा.

करण की बात करें तो बव करण रात 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव करण शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. फिर कौलव करण का समय शुरू होगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

15 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 57 मिनट पर बताया गया है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 31 मिनट और चंद्रास्त रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा.

जान लें राहुकाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ काम शुरू करने से पहले राहुकाल और अन्य अशुभ समय का ध्यान रखा जाता है. इस दिन राहुकाल दोपहर 1 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड काल सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक और कुलिक काल सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

दिशाशूल

पंचांग के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल माना जाता है. इसलिए मान्यता के अनुसार इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर यात्रा करना जरूरी हो, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उचित उपाय करके यात्रा शुरू की जा सकती है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BJMTUC के कार्यों की सराहना की, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा को भेजा शुभकामना संदेश

नई दिल्ली / रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के कार्यों की सराहना की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा को भेजे शुभकामना संदेश में उन्होंने…”
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण, अधिकारों और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की है।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा को एक औपचारिक शुभकामना संदेश प्रेषित कर BJMTUC के संपूर्ण नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

विशिष्ट मुलाकात और सार्थक संवाद
उल्लेखनीय है कि गत 18 सितंबर 2026 को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अत्यंत व्यस्त दौरों के मध्य भी रक्षा मंत्री ने सहृदयता दिखाते हुए संगठन को अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया था। इस दौरान BJMTUC के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य के साथ उनकी अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई।

माननीय मंत्री जी ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं मजदूर कल्याण से जुड़ी योजनाओं की गहन जानकारी ली और उनके प्रति अपनी आत्मीय प्रसन्नता व्यक्त की।

माननीय रक्षा मंत्री का संदेश: प्रेरणा का स्रोत
माननीय रक्षा मंत्री जी के इस आत्मीय व उत्साहवर्धक शुभकामना पत्र के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने कहा:
“केंद्रीय रक्षा मंत्री जी का यह संदेश हमारे पूरे संगठन, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महती भूमिका को रेखांकित करने वाला माननीय मंत्री जी का यह मार्गदर्शन हमें निरंतर राष्ट्रहित और श्रमिक कल्याण की दिशा में नई ऊर्जा के साथ समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करेगा।”

संगठन में नई ऊर्जा का संचार
संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री जी के प्रति अपनी असीम कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह शुभकामना संदेश संगठन के लिए एक उत्प्रेरक (Catalyst) का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी का यह मार्गदर्शन और प्रोत्साहन BJMTUC को और अधिक सशक्त बनाएगा, जिससे संगठन आने वाले समय में देश के असंगठित व संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक मजबूती से अपनी आवाज बुलंद कर सकेगा।

BJMTUC परिवार माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रति इस अनमोल मार्गदर्शन और समय देने के लिए हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता है।

बस किराया 40% से ज्यादा बढ़ा, भाजपा सरकार पर भड़के विकास उपाध्याय

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026

“महंगाई की मार से बेहाल आम आदमी, जनता की जेब पर सीधा हमला”
भाजपा सरकार में महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। एक ओर युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी होती जा रही हैं। अब बसों का किराया 40 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ाने के फैसले ने जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इसे आम जनता की जेब पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापार और रोजगार पर पड़े असर से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में किराया बढ़ने से रोजाना बसों में सफर करने वाले मजदूरों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ेगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब रोजगार के अवसर नहीं बढ़ रहे और महंगाई लगातार बढ़ रही है, तो आम आदमी घर कैसे चलाएगा? उन्होंने मांग की कि सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डालने के बजाय महंगाई पर नियंत्रण और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए।

450 से अधिक आदिवासी जेल में, रिहाई पर सिर्फ समिति का खेल? विकास उपाध्याय ने BJP सरकार को घेरा

ब्रेकिंग न्यूज़ | छत्तीसगढ़ 14/10/2026

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद 450 से अधिक आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। रिहाई की दिशा में ठोस कार्रवाई के बजाय एक बार फिर नई समिति के गठन की तैयारी की खबरों के बीच पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

विकास उपाध्याय ने सवाल उठाया है कि एक ओर बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण पर सरकार की ओर से स्वागत और पुनर्वास की सुविधाओं की चर्चा होती है, वहीं दूसरी ओर जेलों में बंद उन आदिवासियों की रिहाई को लेकर सरकार मौन क्यों है, जिन्हें बेगुनाह बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय आदिवासियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद भी सैकड़ों आदिवासी आज जेलों में बंद हैं। अब रिहाई के नाम पर फिर से समिति गठित करने की बात सामने आ रही है, जिससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

“क्या समिति पर समिति बनाना ही सरकार की नीति बन गई है? इन आदिवासियों को न्याय और सम्मान के साथ जीने का अधिकार कब मिलेगा?” उपाध्याय ने पूछा।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जेलों में बंद आदिवासियों के मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध समीक्षा कराई जाए और जिनकी रिहाई कानूनन उचित हो, उन्हें तत्काल न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार फल-फूल रहा, भाजपा सरकार नाकाम : विकास उपाध्याय

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026

भाजपा सरकार में नशे का कारोबार फल-फूल रहा, छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनने से रोकने में सरकार नाकाम : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार नशे का कारोबार बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आखिर छत्तीसगढ़ में नशे का सामान कहां से आ रहा है और किन रास्तों से प्रदेश में पहुंच रहा है?

उन्होंने कहा कि चारों तरफ भाजपा शासित राज्यों की सीमाएं होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? सरकार अब अधिकारियों की टास्क फोर्स बनाकर छत्तीसगढ़ को नशामुक्त करने की बात कह रही है, लेकिन सवाल यह है कि अब तक नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में नशे का कारोबार चलने की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार केवल टास्क फोर्स बनाने की घोषणा तक सीमित न रहे, बल्कि नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क, तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की बात करती है, तो फिर प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार चर्चा में क्यों है? छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार को जवाब देना होगा

जशपुर में 16 मृतकों के परिजनों को मिलेगी 64 लाख रुपये की सहायता, CM विष्णुदेव साय सरकार ने दी मंजूरी

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 लोगों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 64 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक पात्र परिवार को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।कलेक्टर कार्यालय जशपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत इन प्रकरणों को मंजूरी मिली है। इनमें कुएं, तालाब, नदी, बांध और अन्य जलस्रोतों में डूबने से हुई मौत के मामले शामिल हैं।

कुनकुरी से फरसाबहार तक कई क्षेत्रों के मामले शामिल

जारी आदेश के मुताबिक, कुनकुरी तहसील के ग्राम बेमताटोली में मनीषा बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में ललकू राम के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जशपुर तहसील के ग्राम बाहमनपुर में बीकांत तिर्की की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में बरनाबास तिर्की को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।

फरसाबहार तहसील के ग्राम सिंगिबहार में सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में अनूप राम के आवेदन पर भी 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह, मनोरा तहसील के ग्राम पटिया (अंगराकटोना) में लच्छू राम की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मधुरा राम को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मनोरा तहसील के ग्राम रेमने में बलदेव राम की ईब नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में जगमाईत बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। तपकरा तहसील के ग्राम साजबहार (कंडरापानी) में शबनम तिग्गा की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में संतोष तिग्गा को इतनी ही राशि मिलेगी। वहीं, मनोरा तहसील के ग्राम लिटिम में मोनिका एक्का की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में ओंकार एक्का के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

नदी, कुएं और तालाब में डूबने से हुई मौतों के मामले

फरसाबहार तहसील के ग्राम कोनपारा में नरेन्द्र डनसेना की डेम के पानी में डूबने से मृत्यु के मामले में राम प्रसाद डनसेना के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पत्थलगांव तहसील के ग्राम गोडीकला में विनोद महंत की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में देवकुंवर को सहायता राशि मिलेगी।

फरसाबहार तहसील के ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला) में सागरमती बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में जयपाल साय के आवेदन पर 4 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मनोरा तहसील के ग्राम डड़गांव में सफदर अंसारी की लावा नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चमन खातून को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा, मनोरा तहसील के ग्राम गुल्लू में मनोज खलखो की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में अनिता खलखो के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फरसाबहार तहसील के ग्राम भालूमुंडा में शिवानी शाह की नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में शीतल शाह को भी इतनी ही सहायता राशि मिलेगी।

तीन अन्य मामलों में भी 4-4 लाख रुपये मंजूर

मनोरा तहसील के ग्राम गेधा में पटला राम की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में बिहनी बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फरसाबहार तहसील के ग्राम कुंहारबहार में अमीन राम की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में फूलमेत बाई को सहायता मिलेगी।

इसी तहसील के ग्राम माटीपहाड़छर्री में संकुंद्रो साय की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में पदना बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

प्रभावित परिवारों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता

राज्य सरकार का कहना है कि दुर्घटनाओं और आपदाओं में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पात्र मामलों में सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है।

परिवार के किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवारों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने और अपनी आजीविका को दोबारा व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है। जशपुर जिले में 16 मामलों के लिए 64 लाख रुपये की स्वीकृति इसी प्रयास का हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ में बस का सफर हुआ महंगा, किराया बढ़ोतरी पर डिप्टी CM अरुण साव ने बताई वजह, साधारण बसों के किराए में 40% तक वृद्धि

 छत्तीसगढ़ :  यात्री बसों का सफर अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। राज्य में बस किराए की नई दरें लागू होने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किराया बढ़ाने के फैसले के पीछे पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और ट्रांसपोर्टरों की मांग को वजह बताया है। सरकार ने इस बढ़ोतरी को मामूली बताया है, लेकिन उपलब्ध दरों के अनुसार साधारण बसों के प्रति किलोमीटर किराए में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसका असर रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों के बजट पर पड़ सकता है।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों और ट्रांसपोर्टरों की मांग का हवाला

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बस किराया बढ़ोतरी पर कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टर भी लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किराए में मामूली वृद्धि की है।सरकार का तर्क है कि परिवहन संचालन से जुड़ी लागत और बस संचालकों की मांग को देखते हुए किराया संशोधित करना जरूरी था। हालांकि, नई दरों के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए पहले से अधिक रकम खर्च करनी होगी।

8 अक्टूबर को जारी हुईं नई किराया दरें

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग ने 8 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर यात्री बसों की नई किराया दरें निर्धारित कीं। नई व्यवस्था में साधारण, डीलक्स, वातानुकूलित और स्लीपर समेत अलग-अलग श्रेणियों की बसों के किराए में बदलाव किया गया है।उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, साधारण बसों का प्रति किलोमीटर किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 1.75 रुपये कर दिया गया है। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर दर में 50 पैसे की वृद्धि हुई है, जो पुरानी दर के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत है। साधारण बसों में शुरुआती पांच किलोमीटर के लिए 10 रुपये किराया निर्धारित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

रोजाना बस से सफर करने वालों पर पड़ेगा असर

बस किराए में बढ़ोतरी का असर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है, जो रोजाना आवागमन के लिए यात्री बसों पर निर्भर रहते हैं। खासकर उन लोगों का यात्रा खर्च बढ़ सकता है, जिन्हें काम या पढ़ाई के लिए रोज एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है।ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों तक पहुंचने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग बस सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नई किराया दरों के कारण उनके नियमित खर्च में बदलाव हो सकता है। हालांकि, वास्तविक अतिरिक्त खर्च यात्रा की दूरी और बस की श्रेणी पर निर्भर करेगा।

डीलक्स और एसी बसों के किराए में भी बदलाव

नई किराया व्यवस्था में केवल साधारण बसें ही नहीं, बल्कि डीलक्स, वातानुकूलित और स्लीपर बसों के लिए भी संशोधित दरें तय की गई हैं। अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों को अब संबंधित नई दरों के अनुसार किराया देना होगा।हालांकि, इन सभी श्रेणियों में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, इसका स्पष्ट विवरण उपलब्ध जानकारी में नहीं दिया गया है। इसलिए अलग-अलग बसों के किराए में हुई वृद्धि का आकलन संबंधित अधिसूचना की पूरी दर सूची के आधार पर ही किया जा सकता है।

सरकार ने बताया मामूली इजाफा, यात्रियों के खर्च पर रहेगी नजर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किराया वृद्धि को परिवहन लागत और ट्रांसपोर्टरों की मांग से जोड़कर समझाया है। दूसरी ओर, साधारण बसों की प्रति किलोमीटर दर में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आंकड़ा सामने आने के बाद यात्रियों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव को लेकर चर्चा हो रही है।नई दरों के लागू होने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की दूरी और बस की श्रेणी के अनुसार अधिक किराया देना पड़ सकता है। किराया संशोधन का पूरा असर जानने के लिए परिवहन विभाग की अधिसूचना में दी गई सभी श्रेणियों की दरों को देखना जरूरी है।