35.8 C
Raipur
Sunday, June 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में सामूहिक योगाभ्यास

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 21 जून 2026

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का दिया गया संदेश।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया (बेमेतरा) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न यह आयोजन स्वास्थ्य, जागरूकता और अनुशासन का संदेश देकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article