बेमेतरा – 27 मई 2026
महिला प्रसव सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। ग्राम आनंदगांव निवासी 24 वर्षीय श्रीमती मानसी को गर्भावस्था संबंधी जटिलता के चलते जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया था।
108 एम्बुलेंस के पायलट नीलमणि एवं ईएमटी कलावती गायकवाड़ महिला को लेकर रायपुर रवाना हुए, लेकिन धरसीवां के पास अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी कलावती गायकवाड़ ने परिजनों की सहमति से एम्बुलेंस में ही सभी चिकित्सकीय सावधानियों का पालन करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया।
महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। प्रसव के पश्चात जच्चा और नवजात को मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने विषम परिस्थिति में तत्परता और संवेदनशीलता दिखाने के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम का आभार व्यक्त किया।
खबर हाईलाइट्स
रेफर केस: ग्राम आनंदगांव की 24 वर्षीय श्रीमती मानसी को जटिलता के चलते जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया।
रास्ते में प्रसव पीड़ा: 108 एम्बुलेंस में शिफ्ट कर रायपुर ले जाते समय धरसीवां के पास अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई।
एम्बुलेंस में डिलीवरी: ईएमटी कलावती गायकवाड़ ने परिजनों की सहमति और पायलट नीलमणि के सहयोग से सभी चिकित्सकीय सावधानियों के साथ एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
स्वस्थ जच्चा-बच्चा: डिलीवरी के बाद मां और नवजात को मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया, दोनों स्वस्थ हैं।


