नई दिल्ली | 7 मई 2026
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सुनने में यह खबर सीधी-सादी राहत की लगती है — लेकिन इस सफाई के पीछे कुछ सवाल छुपे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही “मूल्य वृद्धि की अफवाहों” को भ्रामक बताकर खारिज किया। आमतौर पर जब बाजार में वास्तविक अनिश्चितता न हो, तो अफवाहें इतनी तेजी से नहीं फैलतीं।हो सकता है भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के मौजूदा माहौल में उपभोक्ताओं की चिंता स्वाभाविक थी — और मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति दरअसल उसी चिंता की प्रतिक्रिया है।
मंत्रालय का दावा है कि 33 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 100% आपूर्ति मिल रही है और सभी रिफाइनरियां अधिकतम क्षमता पर चल रही हैं।यह दावा बड़ा है — लेकिन इसे साबित करने वाला कोई स्वतंत्र डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया। **पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कुछ जिलों से एलपीजी डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आई थीं। क्या वे शिकायतें अब सुलझ गई हैं?
कच्चे तेल का भंडार ‘पर्याप्त’ —
सरकार ने कहा कि देश के पास कच्चे तेल का “पर्याप्त भंडार” है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार भारत को कम से कम 90 दिनों का रणनीतिक तेल भंडार रखना चाहिए — जबकि वास्तविकता में यह आंकड़ा अक्सर 60-65 दिनों के आसपास रहता है।
स्थिर कीमतें होने पर— विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतें राजनीतिक रूप से संवेदनशील समय में स्थिर रखना सरकार की पुरानी रणनीति रही है राहत या समीकरण।
“कीमतें न बढ़ाना अच्छी बात है, लेकिन इसके पीछे की आर्थिक लागत तेल कंपनियां उठाती हैं — और वह बोझ अंततः करदाता पर आता है,” — एक वरिष्ठ ऊर्जा विश्लेषक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा।
पेट्रोलियम मंत्रालय का यह जानकारी जनता को शांत करने में कामयाब रहा है — यह सच है। 33 करोड़ परिवारों के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति और स्थिर कीमतें निश्चित रूप से सकारात्मक हैं।
पेट्रोल डीजल गैस की कीमतें नहीं बढ़ीं, पेट्रोलियम मंत्रालय का आश्वासन, उपभोक्ताओं को राहत


