28.5 C
Raipur
Tuesday, July 14, 2026

फसल बीमा 31 जुलाई तक कराएं: खरीफ फसलों के लिए सुरक्षा कवच – बेमेतरा में 11 फसलें शामिल,

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ – 13 जुलाई 2026

बेमेतरा जिले के किसानों के लिए जरूरी सूचना प्राकृतिक आपदा में मिलेगा पूरा मुआवजा।

छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। उप संचालक कृषि बेमेतरा ने सभी ऋणी, अऋणी, भू-धारक और बटाईदार किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील की है।

जिले में धान सिंचित-असिंचित, मक्का, सोयाबीन, उड़द, मूंग, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी और मूंगफली सहित 11 फसलें अधिसूचित हैं। धान, मक्का, सोयाबीन के लिए ग्राम को इकाई तथा शेष 7 फसलों के लिए राजस्व निरीक्षक मंडल को इकाई माना गया है। जिले के लिए बजाज जनरल इंश्योरेंस अधिकृत कंपनी है।

इस वर्ष अल-नीनो के कारण मानसून में देरी, जल्दी वापसी और लंबे सूखे की आशंका है, ऐसे में यह योजना आर्थिक सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है।

धान सिंचित के लिए बीमित राशि 66 हजार रुपये और प्रीमियम 1320 रुपये/हेक्टेयर, धान असिंचित के लिए 49,500 रुपये पर 990 रुपये प्रीमियम तय है। मक्का-1122, सोयाबीन-1078, मूंगफली-924, अरहर-902, उड़द-मूंग-550, कोदो-396, कुटकी-209 और रागी-187 रुपये प्रीमियम देय है। यह केवल 2 प्रतिशत है।

अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन 14447 पर संपर्क करें।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article