24.3 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

बेमेतरा में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक, नशीली दवाओं की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Must read

बेमेतरा_ 21 जुलाई 2026

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की अवैध गतिविधियां केवल कानून-व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती हैं।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं बोलीं— युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, स्कूल-कॉलेजों में चलेगा व्यापक नशा विरोधी जागरूकता अभियान

जिले में नशीली दवाओं की तस्करी और इसके बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित दिशा सभागार में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक, इससे जुड़े अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस, प्रशासन और खुफिया इकाइयों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, नियमित तलाशी अभियान चलाने तथा आवश्यक होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही जिले के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और तस्करों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। समिति ने निर्णय लिया कि आमजन की भागीदारी से नशा विरोधी अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों तथा ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ पुनर्वास एवं परामर्श सेवाओं को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान एनकॉर्ड समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article