26.1 C
Raipur
Sunday, August 2, 2026

कमर्शियल गैस हुआ सस्ता: 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 200 रुपये से ज्यादा घटे

Must read

नई दिल्ली – 01 अगस्त 2926

कीमत कम होने पर आम लोगों और छोटे व्यापारियों में खुशी है। दिल्ली के वसंत कुंज में चाय का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार ने कहा कि गैस महंगी होने से उन्हें चाय 10 से बढ़ाकर 15 रुपये करनी पड़ी थी, अब दाम कम होने से वे फिर से 10 रुपये में चाय बेचने की सोच रहे हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से देश के कई बड़े शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से अधिक की कटौती लागू की गई है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।

नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है। दाम घटने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 2728 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 209 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद वहां सिलेंडर का नया भाव 2872.50 रुपये हो गया है।

बता दें कि यह राहत केवल कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले वाले दाम पर ही मिलता रहेगा।

इससे पहले 1 जुलाई को भी कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर 183.50 रुपये तक की कटौती की थी। लगातार दूसरे महीने हुई इस कटौती को कारोबार से जुड़े लोग सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

कीमत कम होने से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक मिठाई व्यापारी ने बताया कि गैस के दाम घटने से लागत कम होगी, जिससे ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article