25.2 C
Raipur
Saturday, July 4, 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिरायु टीम ने 100 छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Must read

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ – 03 जुलाई 2026

शिविर में हीमोग्लोबिन-सिकल सेल जांच के साथ बाँटे सैनिटरी पैड। विद्यालय में निवासरत सभी 100 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की बीमारियों का शीघ्र पहचान, उपचार एवं रेफरल कर बच्चों को स्वस्थ बनाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देश तथा बीएमओ खंडसरा डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु टीम ‘सी’ खंडसरा ने बुधवार 02 जुलाई को शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया।

इस दौरान सभी छात्राओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और सिकल सेल की जांच की गई। सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाई गई बालिकाओं को मौके पर ही जरूरी दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही किशोरियों को स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी देते हुए सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया, ताकि माहवारी स्वच्छता को लेकर कोई झिझक न रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय में निवासरत समस्त किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। टीम ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. दिलीप चंद्रवंशी, डॉ. प्रीति ठाकुर, फार्मासिस्ट बलवंत बंजारे, लैब टेक्नीशियन मनीष साहू उपस्थित थे। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती भारती घृतलहरे सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article