32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

सुशासन तिहार 2026’ से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: शिवलाल लकड़ा

Must read

15-20 समूहों के जरिए गांव-गांव में लगेगा समाधान शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

महासमुंद/28/04/2026 /रिपोर्टिंग शिवलाल लकड़ा

राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के लिए “सुशासन तिहार 2026” आयोजित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवलाल लकड़ा ने इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

लकड़ा ने कहा कि यह अभियान अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहल प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अक्सर छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में यह अभियान उनके लिए राहत लेकर आएगा, जहां गांव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभव होगा।

लकड़ा ने बताया कि 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 समूहों के माध्यम से किया जाएगा, जहां मौके पर ही समस्याओं का त्वरित निराकरण और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है और इससे जनता का भरोसा और मजबूत होगा। सुशासन की अवधारणा को जमीन पर उतारने में यह अभियान अहम भूमिका निभाएगा।

जनचौपाल36 -खबर सार
महासमुंद में शिवलाल लकड़ा ने ‘सुशासन तिहार 2026’ को जनहित में अहम पहल बताते हुए कहा कि इससे गांव-गांव में शिविर लगाकर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article