रायपुर, 25 अप्रैल
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के लिए विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जनता को बड़ी सौगात दी।
विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ये कार्य जनहित और बेहतर सुविधाओं के लिए किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विधायक सोनी ने बताया कि डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड में 30 लाख रुपये तथा चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 76.45 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ब्राह्मणपारा वार्ड और मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में 65 लाख रुपये से अधिक की लागत के कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। लगातार हो रहे ये कार्य रायपुर दक्षिण को एक विकसित और सुविधायुक्त विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विधायक सोनी ने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में जनभागीदारी सबसे अहम है और इसी सहयोग से भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


