बेमेतरा, 25 अप्रैल 2026
जिला प्रशासन बेमेतरा ने नागरिकों से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है, ताकि जनगणना कार्य को सफल, सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि स्व-गणना की सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार की जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया में समयबद्धता और शुद्धता सुनिश्चित होगी।
इस संबंध में जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और मैदानी अमले की सहायता से घर-घर तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्व-गणना करते समय सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से भरें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभागों से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी से ही जिले के समग्र और संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें नागरिक: जिला प्रशासन की अपील


