34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

बंगाल में भाजपा सरकार की तैयारी सीएम बनेंगे शुभेंदु अधिकारी

Must read

डिजिटल डेस्क – 09/05/2026

बंगाल की राजनीति में बदलती तस्वीर के साथ सीएम के लिए शुभेंदु की ताजपोशी तय।भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती जनाधार और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का बहुमत से खिसकना यह बंगाल की राजनीति के लिए एक दिलचस्प मोड़ है। अब बंगाल की राजनीति नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़ने को तैयार है । बंगाल में सत्ता परिवर्तन राष्ट्रीय राजनीति को एक नई दिशा दे रही है कि जनता अब चाहती क्या है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की हालिया जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जो उन्हें अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ करता है। शुभेंदु ममता के पूर्व करीबी थे, लेकिन अभिषेक बनर्जी के प्रभाव से नाराज हो पार्टी छोड़ी। भाजपा ने हालिया 2026 चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर तृणमूल के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंका।

शुभेंदु का भाजपा में प्रवेश होना ही सत्ता परिवर्तन का इशारा था।दिसंबर 2020 में तृणमूल कांग्रेस से नाराजगी के चलते शुभेंदु अधिकारी ने सभी पदों से इस्तीफा दिया और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की। 2021 चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराकर विपक्षी नेता बने।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार राज्य में पहली बार भाजपा में सरकार बनाने की तैयारी चल रही है ।राज्य में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कई जगहों पर जश्न मनाया जा रहा है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव आने वाले समय में पूर्वी भारत की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि विपक्षी दलों ने चुनाव परिणाम और सरकार गठन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article