32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम, विपक्ष ने किया बाधित : भाजपा

Must read

प्रेस वार्ता बेमेतरा-23 अप्रैल 2026(दीपक पाण्डेय)

भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

आज आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता चंद्रिका चंद्राकर (पूर्व महापौर दुर्ग) ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्धारण की प्रक्रिया में समान भागीदारी देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि “हमारी दादी, माताएं और बहन-बेटियां वर्षों से इस अधिकार की प्रतीक्षा कर रही थीं, लेकिन विपक्ष ने एक बार फिर उन्हें निराश किया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के हितों को दरकिनार किया। “यह केवल सीटों का मुद्दा नहीं, बल्कि भारतीय नारी के सम्मान और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी का प्रश्न है,”

संभाग प्रभारी डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा महिला आरक्षण के समर्थन का दिखावा किया, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से इसे टालता रहा। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर करने का प्रयास है।

महिलाओं के अधिकारों पर फिर अटका विपक्ष, ऐतिहासिक पहल पर ब्रेक

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर ऐतिहासिक रूप से महिला आरक्षण को लंबित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि 1996 से लेकर 2014 तक इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान किए गए प्रयासों को भी विपक्षी दलों ने बाधित किया, जबकि यूपीए सरकार ने राज्यसभा से पारित होने के बावजूद इसे लोकसभा में आगे नहीं बढ़ाया।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार और आवास योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने इन मूलभूत आवश्यकताओं की उपेक्षा की।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके लिए महिलाओं का सशक्तिकरण राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सेवा और सिद्धांत का विषय है।

इस अवसर पर अजय साहू (जिला अध्यक्ष बेमेतरा), कुमुद बघेल (प्रदेश मंत्री), नीतू कोठारी (प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी, महिला मोर्चा), प्रज्ञा निर्वाणी (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), अंजू बघेल, मोंटी साहू नीलू राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article