23.1 C
Raipur
Tuesday, October 27, 2026
Home Blog Page 45

आज का पंचांग: रविवार को इन कार्यों के लिए शुभ रहेगा नक्षत्र, जानें सही समय और मुहूर्त

 पंचांग  : आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष अष्ठमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है.

4 अक्टूबर का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2083
  2. मास : आश्विन
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्ठमी
  4. दिन : रविवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष अष्ठमी
  6. योग : परिध
  7. नक्षत्र : पुनर्वसु
  8. करण : कौलव
  9. चंद्र राशि : मिथुन
  10. सूर्य राशि : कन्या
  11. सूर्योदय : 06:15:00 AM
  12. सूर्यास्त : 06:04:00 PM
  13. चंद्रोदय : 12:40 AM
  14. चंद्रास्त : 1:55 PM
  15. राहुकाल : 16:35 से 18:04
  16. यमगंड : 12:09 से 13:38

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 20:00 से लेकर कर्क राशि के 3:20 तक फैला हुआ है. इसकी अधिष्ठात्री देवी अदिति हैं और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. नया वाहन खरीदने या सर्विसिंग कराने के अलावा यात्रा और पूजा के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. यह एक अस्थायी, तेज और गतिशील प्रकृति का तारा है. इस नक्षत्र में बागवानी करने, जुलूस में जाने, मित्रों से मिलने का कार्य भी किया जा सकता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:35 से 18:04 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

रविवार का दिन किसके लिए रहेगा खास? इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानें आज का राशिफल

 मेष- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. आज किसी से वाद-विवाद में ना उतरें. स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है. आपका मान-सम्मान बनाएं रखें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को किसी का सहयोग नहीं मिलने से मन दु:खी हो सकता है.

वृषभ- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आर्थिक कामों में आज कोई अड़चन आ सकती है. मित्रों और रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा. व्यापार में भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पूंजी निवेश करने वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें. नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. आज जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर होने से मन को प्रसन्नता मिलेगी.

मिथुन- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आपके दिन का आरंभ आज हंसी-खुशी से होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप खुश रहेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे. आज खर्च अधिक न हो, इस पर नियंत्रण रखें. आर्थिक लाभ होगा. हालांकि दोपहर बाद किसी निवेश में ध्यान से पैसा लगाएं. नौकरीपेशा लोगों को साथियों का साथ मिलेगा. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन विशेष लाभदायी है.

कर्क- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा. आंखों में दर्द की समस्या आ सकती है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. लोगों से सादगीपूर्ण व्यवहार करें. किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो, इसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायी रहेगा. पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा. मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखें. आपको किसी विशेष काम में सफलता के लिए आज वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है.

सिंह- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज सुबह का समय बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. आय में वृद्धि होगी तथा धन लाभ होगा. दोपहर बाद आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को परेशानी हो सकती है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. मानसिक चिंता बढ़ सकती है. परिजन और संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है.

कन्या- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आपकी आज की सुबह आनंदप्रद और लाभदायक रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा होगी. उधार दिया धन वापस आ सकता है. परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु दोपहर बाद स्थितियां बदलेगी. किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा. वाणी में संयम रखना होगा, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे.

तुला- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा. व्यापार में आप उत्साहपूर्वक काम करेंगे. पदोन्नति होगी. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है. परिवार में संतान और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा. मित्रों से उपहार मिल सकता है. आय में वृद्धि की संभावना है. किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी आपको नुकसान में डाल सकती है.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें. व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. दोपहर बाद घर, कार्यालय या व्यापारस्थल पर अधिकारियों या सहयोगियों का व्यवहार नकारात्मक होगा. संतान की चिंता रह सकती है. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा.

धनु- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपको हर मामले में सावधान होना पड़ेगा. क्रोध करने से हानि होने की आशंका बनी रहेगी. शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. बिजनेस में लोगों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. संतान के विषय में चिंता सताएगी. विरोधियों से सतर्क रहें. महत्वपूर्ण कामों के लिए आज निर्णय न लें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. नौकरीपेशा लोगों को आज केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. प्रेम जीवन में आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे.

मकर- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. बातचीत में क्रोध ना करें. परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा. मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है. आर्थिक लाभ होगा. दोपहर बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक गुजारेंगे. वाहन सुख मिलने से मन खुश रहेगा. मनोरंजक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. विद्यार्थियों के लिए अभी समय लाभ का बना हुआ है, इसका सदुपयोग करना चाहिए.

कुंभ- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. कला के प्रति आज आपकी रुचि ज्यादा रहेगी. खर्च ज्यादा रहने से आप परेशान हो सकते हैं. संतान से संबंधित कोई चिंता आपको हो सकती है, परंतु दोपहर बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. अधूरे पड़े काम पूरे होंगे. शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. आर्थिक लाभ भी होगा. व्यापार में साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. वाणी पर संयम रखें. आज परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे.

मीन- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज अधिक इमोशनल होने से बचें. ज्यादा सोच-विचार करने से आप चिंता में रहेंगे. जमीन और मकान संबंधी काम के लिए आज समय अच्छा नहीं है. पेट के रोग दूर हो सकते हैं. आज छात्रों के लिए लाभकारी दिन है. यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है. वाद-विवाद से नुकसान होगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. आर्थिक निवेश करने से पहले आज किसी से सलाह अवश्य लें.

आधी रात खण्डसरा पुलिस चौकी पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के निपटारे और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश

बेमेतरा, 03 अक्टूबर 2026

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने देर रात अचानक पुलिस चौकी खण्डसरा पहुंचकर चौकी की व्यवस्थाओं एवं पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद पाए गए। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सदैव सतर्क एवं सुरक्षित रहकर ड्यूटी करने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभिलेखों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी के अभिलेख, जनरल डायरी, ड्यूटी रजिस्टर, लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों एवं जब्ती माल की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि “अनुशासन ही पुलिस व्यवस्था की बुनियाद है।” इसलिए ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं तथा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विवेचना कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए 60 से 90 दिनों के भीतर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया।

रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश
एसपी ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग करने, लगातार रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रात्रि के समय किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करे। चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

ढाबा-होटल चेकिंग
इसके अलावा एसपी ने रात्रि के समय ढाबों एवं होटलों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वहां अवैध शराब की बिक्री अथवा शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने दी जाए।

उपस्थित
इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, शशांक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती ही सर्वोच्च प्राथमिकता:कांग्रेस की बैठक में पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिया एकजुटता का संदेश

बेमेतरा – 03 अक्टूबर 2026

राजीव भवन– प्रेस वार्ता
बेमेतरा में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्र चौबे और नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविन्द्र चौबे ने एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।” उन्होंने आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को और सक्रिय बनाया जाएगा।

पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सामूहिक एकजुटता से कांग्रेस को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय व सुझाव सामने आए।

इस अवसर पर मंगत साहू (जिला किसान कांग्रेस) कविता साहू, दिनेश पटेल, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, ईश्वर वर्मा, रोशन सिन्हा, गणेश राजपूत, देवेंद्र साहू, राजू साहू, सुशीला जोशी, शशि प्रभा गायकवाड़, शकुंतला साहू, झम्मन बघेल, रवि रजक, सुमन गोस्वामी, रीता पाण्डेय, सुरेश दुबे, संतोष वर्मा, लुकेश वर्मा, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, रूबी सलूजा, योगिता साहू, भरत भूषण साहू, किशन साहू, अंजोर यदु, रघु तिवारी, हेमंत चंदेल, मोहित वर्मा, टोकेश्वर साहू, प्रकाश ठाकुर, बलराम साहू, नरेंद्र धीवर, टिकेंद्र परगनिहा, मनीष परिहार, सोहित यादव सहित सभी प्रकोष्ठों के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Instagram से डिलीट फोटो फिर कैसे पाएं? अपनी पुरानी पोस्ट और Story को फोन की Gallery में ऐसे करें Save

0

 Instagram  : कई बार फोन की स्टोरेज खाली करने के चक्कर में हम जरूरी फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं। बाद में उन्हीं तस्वीरों की जरूरत पड़ने पर परेशानी होती है। अगर आपने ऐसी कोई फोटो या वीडियो Instagram पर पोस्ट की थी, तो उसे दोबारा फोन में सेव करने का विकल्प मिल सकता है।Instagram पर पहले शेयर की गई पोस्ट और Story को डिवाइस में सेव किया जा सकता है। इसके लिए किसी अलग ऐप या थर्ड पार्टी टूल की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपनी पुरानी Instagram फोटो या वीडियो फोन की Gallery में वापस ला सकते हैं।

पुरानी Instagram पोस्ट को फोन में ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप खोलें और अपने अकाउंट की प्रोफाइल पर जाएं।

स्टेप 1: अपनी पोस्ट चुनें

प्रोफाइल पर पहुंचने के बाद उस फोटो या वीडियो को ओपन करें, जिसे आप फोन में सेव करना चाहते हैं।

स्टेप 2: Share विकल्प खोलें

पोस्ट खुलने के बाद नीचे दिखाई देने वाले Share आइकन पर टैप करें। इसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों में Download का विकल्प तलाशें।

स्टेप 3: Download पर टैप करें

Download विकल्प पर क्लिक करते ही Instagram उस फोटो या वीडियो को आपके फोन के कैमरा रोल या Gallery में सेव कर देगा। इसके बाद आप इसे फोन के सामान्य फोटो ऐप में देख सकते हैं।

आगे की सभी पोस्ट अपने आप Gallery में सेव करने का तरीका

अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में Instagram पर शेयर की जाने वाली आपकी पोस्ट की कॉपी अपने आप फोन में सेव होती रहे, तो इसके लिए Instagram की सेटिंग में एक विकल्प मौजूद है।

स्टेप 1: Instagram की Settings खोलें

अपनी प्रोफाइल पर जाएं और More Options वाले मेन्यू को ओपन करें।

स्टेप 2: App and Media सेक्शन में जाएं

अब Your App and Media सेक्शन को खोलें। यहां आपको Archiving and downloading से जुड़ा विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 3: Camera Roll Saving ऑन करें

Archiving and downloading में जाने के बाद Saving to camera roll विकल्प को चालू कर दें। इसके बाद आपकी भविष्य की Instagram पोस्ट फोन के कैमरा रोल में सेव हो सकती हैं।

Instagram Story को फोन में कैसे सेव करें

अगर आप किसी पुरानी या मौजूदा Story को फोन में रखना चाहते हैं, तो पहले Instagram पर अपनी Story ओपन करें।जिस Story को सेव करना है, उस तक पहुंचने के बाद स्क्रीन के नीचे बाएं हिस्से में दिखाई देने वाले तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें।इसके बाद More मेन्यू खुलेगा। यहां Save विकल्प पर टैप करें। उपलब्ध विकल्प के अनुसार Story आपके फोन में सेव हो जाएगी।

एक जरूरी बात, Download विकल्प दिखाई न दे तो क्या करें

Instagram के अलग-अलग ऐप वर्जन और डिवाइस में मेन्यू का नाम या विकल्प की जगह थोड़ी अलग हो सकती है। अगर Download या Save विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो Instagram ऐप को अपडेट करके दोबारा जांच सकते हैं। साथ ही फोन की Gallery और Instagram को फोटो या वीडियो स्टोरेज की अनुमति मिली है या नहीं, यह भी देख लें।

नवरात्रि व्रत में रोज क्या बनाएं? साबूदाना खिचड़ी से कुट्टू हलवा तक ये झटपट व्यंजन स्वाद के साथ देंगे भरपूर एनर्जी

0

Navratri Vrat Recipes:  नवरात्रि के दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ उपवास भी रखते हैं। व्रत के दौरान खानपान को लेकर खास सावधानी रखनी पड़ती है। ऐसे में रोज कुछ ऐसा बनाने की जरूरत होती है, जो व्रत के नियमों के अनुकूल हो, स्वादिष्ट हो और ज्यादा समय भी न ले।अगर आप भी नवरात्रि के दौरान जल्दी तैयार होने वाले व्रत के व्यंजन तलाश रहे हैं, तो इन विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये डिशेज घर में मौजूद सामान्य व्रत सामग्री से आसानी से तैयार हो जाती हैं।

साबूदाना खिचड़ी से करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगा पेट भरने वाला विकल्प

व्रत के दिनों में साबूदाना खिचड़ी सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में शामिल है। इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और सही तरीके से बनाई जाए तो यह काफी स्वादिष्ट भी लगती है।साबूदाने के साथ उबले आलू, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर खिचड़ी तैयार की जा सकती है। ऊपर से सेंधा नमक और थोड़ा नींबू डालने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है। मूंगफली और आलू इसे ज्यादा देर तक पेट भरा रखने वाला बनाते हैं।

आलू टिक्की से बनाएं व्रत का नाश्ता, चटनी के साथ और बढ़ जाएगा स्वाद

अगर व्रत में कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो, तो आलू टिक्की एक आसान विकल्प है। उबले आलू को मैश करके इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं। इसके बाद टिक्की का आकार देकर तवे पर हल्के घी में सेंक सकते हैं।इसे व्रत वाली हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है। सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए यह जल्दी तैयार होने वाला विकल्प है।

मीठा खाने की इच्छा हो तो बनाएं कुट्टू का हलवा, कम सामग्री में तैयार होगा स्वादिष्ट भोग

नवरात्रि के व्रत में मीठे की इच्छा को शांत करने के लिए कुट्टू का हलवा बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए कुट्टू का आटा, घी, चीनी और पसंद के ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है।घी में कुट्टू के आटे को अच्छी तरह भूनने के बाद पानी और चीनी डालकर इसे पकाया जाता है। ऊपर से काजू, बादाम या किशमिश डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। यह मीठा व्यंजन जल्दी बन जाता है और व्रत के दौरान एक भरपेट विकल्प भी बन सकता है।

समा के चावल का पुलाव, व्रत में लंच के लिए आसान और स्वादिष्ट विकल्प

व्रत के दौरान समा के चावल से स्वादिष्ट पुलाव भी बनाया जा सकता है। इसे सामान्य चावल की तरह पकाने के बजाय व्रत में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और मसालों के साथ तैयार किया जाता है।समा के चावल में आलू, टमाटर, लौकी और हरी मिर्च मिलाई जा सकती है। थोड़े घी में इन चीजों को भूनकर समा के चावल डालें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर पकाएं। कम समय में तैयार होने वाला यह पुलाव नवरात्रि के दोपहर या रात के भोजन के लिए उपयोगी हो सकता है।

व्रत में स्वाद के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

नवरात्रि के दौरान हर परिवार में व्रत के नियम अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी भी सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले अपने घर में माने जाने वाले व्रत नियमों की जानकारी जरूर रखें। सेंधा नमक, कुट्टू, समा के चावल और साबूदाना जैसी सामग्री भी उसी स्थिति में इस्तेमाल करें, जब वे आपके व्रत नियमों के अनुसार मान्य हों।

वैश्विक खाद्य संकट की चेतावनी: विदेश मंत्री ने बताए तीन बड़े कारण

0

डिजिटल डेस्क – 03/10/2026

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में आने वाले महीनों में बड़े वैश्विक खाद्य संकट की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र के संघर्षों से अनाज की आपूर्ति और उर्वरक उपलब्धता पर दबाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही Super El Niño की स्थिति चिंता को और बढ़ा सकती है।

संकट के मुख्य कारण
यूक्रेन युद्ध: रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण खासकर काला सागर क्षेत्र से अनाज की आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

पश्चिम एशिया का संघर्ष: ईरान-खाड़ी क्षेत्र में तनाव से ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है। उर्वरक की कमी का सीधा असर खेती की लागत और भविष्य के उत्पादन पर पड़ सकता है।

Super El Niño: मौसम की असामान्य स्थिति से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कृषि उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

दुनिया पर संभावित असर
इन परिस्थितियों का सबसे ज्यादा असर विकासशील और गरीब देशों पर पड़ सकता है। अनाज, खाद्य तेल और कृषि लागत महंगी होने से खाद्य सुरक्षा पर दबाव बढ़ सकता है। जयशंकर ने ऊर्जा, भोजन, उर्वरक और वित्त—इन चारों क्षेत्रों पर एक साथ पड़ रहे दबाव को Global South के लिए गंभीर चुनौती बताया है।

भारत पर संभावित असर
भारत के लिए खाद्य तेल का आयात एक महत्वपूर्ण चुनौती है। नीति आयोग के अनुसार देश अपनी खाद्य तेल जरूरतों का करीब 55-60% आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों या आपूर्ति में बड़ा बदलाव घरेलू बाजार को प्रभावित कर सकता है।
उर्वरक की अंतरराष्ट्रीय कीमत बढ़ने पर सरकार पर सब्सिडी का दबाव भी बढ़ सकता है। वहीं महंगी ऊर्जा का असर परिवहन और कृषि लागत पर पड़ सकता है।

भारत की भूमिका
ऐसे वैश्विक संकट में भारत के लिए अपने खाद्य भंडार, घरेलू कृषि उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखना अहम होगा। साथ ही खाद्य कूटनीति के जरिए जरूरतमंद देशों के साथ सहयोग भी भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बना सकता है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में महसूस होगी ठंड, जानिए अगले दिनों का मौसम

 छत्तीसगढ़ : अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।मानसून की विदाई के साथ प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य मौसम संबंधी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

रायपुर में साफ रहेगा मौसम, 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजधानी रायपुर में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात के मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ सकती है।

मानसून की विदाई के साथ क्यों बढ़ेगी दिन की गर्मी?

मानसून की वापसी के साथ वातावरण में नमी कम होने लगेगी और हवा का रुख भी बदल सकता है। इससे प्रदेश में शुष्कता बढ़ेगी। इसका असर दिन और रात के तापमान पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।दिन के समय धूप तेज होने से गर्मी का एहसास बढ़ सकता है और कई इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में आसमान साफ होने और नमी कम होने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक

मौसम का यह बदलाव छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। फिलहाल दिन गर्म रहेंगे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के साथ ठंडक बढ़ती जाएगी।मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद मौसम में शुष्कता बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि, शीतलहर का दौर तुरंत शुरू होने के बजाय तापमान में क्रमिक गिरावट के साथ आगे बढ़ने की संभावना है।

अगले 2-3 दिनों में और हिस्सों से लौट सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है। यानी प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद अब मौसम धीरे-धीरे शुष्क और ठंडा होने की दिशा में बढ़ेगा।फिलहाल किसी जिले के लिए बारिश का अलर्ट नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान, हवा की दिशा और रात की ठंडक में होने वाले बदलाव पर नजर रहेगी।

भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, कई लोग घायल

 छत्तीसगढ़ :  कोरिया जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पटना थाना क्षेत्र के करजी गांव के पास हुई, जहां पिकअप वाहन और ऑटो के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे और सभी एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने राहत कार्य में मदद की।

मवेशी को बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन और हो गया बड़ा हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार लोग छिंदिया में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। करजी गांव के पास सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया।मवेशी को बचाने की कोशिश में ऑटो के सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।

हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में मृत महिलाओं की पहचान फुलकुंवर, उम्र 50 वर्ष, पत्नी महेंद्र सिंह, रामबाई, उम्र 60 वर्ष, पत्नी रामकुमार और फुलकुंवर, उम्र 60 वर्ष, पत्नी जगजीवन के रूप में हुई है।तीनों महिलाएं करहीपारा छिंदिया की रहने वाली बताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतकों में सास और बहू शामिल हो सकती हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, कई की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिकअप जब्त, हादसे की असली वजह की जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। हादसे के पीछे मवेशी को बचाने की कोशिश और दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर को प्राथमिक कारण माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। हादसे की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

​रायपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर जिले के सुदूर क्षेत्र कोहकामेटा में शिक्षकों ने एक अनुकरणीय पहल की है। शिक्षकों ने मंच पर उतरकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।

 ​शिक्षकों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सहज-सरल संवादों और रचनात्मक प्रस्तुति से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाई। नाटक के जरिए स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। इसके साथ ही, जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही पहलों का भी सकारात्मक संदेश दिया गया।

कलाकार बने शिक्षकों ने स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पक्के मकान, कृषि विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे।

 ​इस रचनात्मक पहल ने न केवल शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को एक बड़ा मंच दिया, बल्कि उन्हें सीधे जनसेवा और सामाजिक बदलाव की मुहीम से भी जोड़ा। नाटक की जीवंत प्रस्तुति ने ग्रामीणों को गहराई से प्रभावित किया और उनमें योजनाओं के प्रति जनभागीदारी की भावना को जगाया।

  ​कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।