30.1 C
Raipur
Friday, October 23, 2026
Home Blog Page 302

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा अवैध धर्मांतरण का मुद्दा” उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा अवैध धर्मांतरण रोकने बनाएंगे कड़े कानून:_

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए कथित अवैध धर्मांतरण का मुद्दा उठाया.
बजट सत्र के दौरान सत्तादल के विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए कथित अवैध धर्मांतरण का मुद्दा उठाया।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवाब दिया।
गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज सदन में कथित अवैध धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही एक कड़ा कानून बनाएगी।

कथित अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून बनाने सरकार हुई गंभीर ईसाई मिशनरियों पर उठे सवाल संगठनों पर नियंत्रण नहीं

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि चंगाई सभा की आड़ में भोले भाले, असहाय और गरीब लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरित किया जा रहा है।चंद्राकर ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से गठित एनजीओ को विदेशों से धन मिल रहा है, जिसका कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि राज्य में कई ऐसे एनजीओ हैं,जो धार्मिक आधार पर पंजीकृत हैं।इनको विदेशों से धन भी प्राप्त होता है। बस्तर जिले में 19 पंजीकृत संगठनों में से 9 और जशपुर जिले में 18 में से 15 संस्थाएं ईसाई मिशनरियों की ओर से संचालित की जा रही हैं।चंद्राकर ने इस बात का आरोप लगाया कि इन संगठनों पर नियंत्रण न होने के कारण धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।

अधिकांश संगठन जशपुर जिले में सक्रियता से संचालित है

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा किअधिकांश संगठन जशपुर जिले (मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह जिला) में काम कर रहे हैं, जहां धर्मांतरण के अधिकांश मामले सामने आए हैं। चंद्राकर ने इस साल की शुरुआत में बिलासपुर और रायपुर जिलों में पुलिस के पास दर्ज धर्मांतरण के कुछ घटनाओं का भी हवाला दिया सदन में।

बीजेपी विधायक का दावा है कि धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग का उपयोग होने से नहीं कर सकते इंकार,

अजय चंद्राकर ने दावा किया कि धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल से इनकार नहीं किया जा सकता, सरकार इस तरह के फंड पर प्रतिबंध लगाने का दावा करती है, लेकिन संस्थाएं ऑडिट रिपोर्ट न देकर अपना रास्ता निकाल लेती हैं।

डिप्टी सीएम ने इस पर जवाब दिया यह कहना सही नहीं है”
अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि एनजीओ पर स्थानीय प्रशासन के नियंत्रण की कमी के कारण धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं।जब ऐसी उपचार सभाओं में लोगों को धर्मांतरण के लिए लुभाने की शिकायतें मिलती हैं तो पुलिस उचित जांच करती है और तुरंत कानूनी कार्रवाई करती है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि 2020 में एक, 2021 में सात, 2022 में तीन, 2023 में शून्य, 2024 में कुल 12 और 2025 में अब तक चार मामले दर्ज किए गए हैं.

सचिन की कप्तानी में चैंपियन बनी टीम इंडिया मास्टर्स:_वेस्टइंडीज मास्टर्स को फाइनल में हराया

सचिन की टीम ने कुल 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें से चार में जीत हासिल की थी और सिर्फ एक मैच में हार मिली थी।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मुकाबला रविवार (16 मार्च) को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला गया. जहां बेहद रोमांचक मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टीम इंडियन मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब अपने नाम किया।

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स टीम ने IML 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को धूल चटाई। अंबाती रायुडू ने कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
अंबाती रायडू ने अपनी 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

 रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम ने ब्रायन लारा की टीम वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराया । इंडिया मास्टर्स की इस जीत में सलामी बल्लेबाज अंबाति रायडू ने 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली और रायडू का अहम योगदान रहा।
 पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं, ड्वेन स्मिथ ने 45 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में विनय कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग IML 2025 का खिताब अपने नाम किए।

 वेस्टइंडीज के 148 रनों का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और अंबाति रायडू ने धमाकेदार अंदाज में आगाज किया। सचिन तेंदुलकर और अंबाति रायडू की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। सचिन 25 रन बनाकर 8वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद अंबाति रायडू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, कुछ देर बाद गुरकीरत सिंह मान भी 14 रन बनाकर आउट हो गए।
युवराज का जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका
इसके बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए। उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई । रायडू और युवराज टीम का स्कोर 14 ओवर में 124 रन तक ले गए, लेकिन अगले ही ओवर में रायडू बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे बैठे। इसके तुरंत बाद ही युसूफ पठान 3 गेंद खेलकर डक पर पवेलियन लौट गए। यहां से मैच थोड़ा रोमांचक हो गया लेकिन युवराज ने एक छोर संभाले रखा और स्टुअर्ट बिन्नी के साथ मिलकर 18वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का आयोजन पहली बार हुआ था, जिसमें इंडिया मास्टर्स, इंग्लैंड मास्टर्स, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, साउथ अफ्रीका मास्टर्स, श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स ने हिस्सा लिया था। इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी। सचिन की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने पहले ही सीजन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे बेमेतरा:_ सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने किया स्वागत:_विधायक दीपेश साहू रहे उपस्थित ,,,

होली त्यौहार की दी बधाई शुभकामनाएं प्रेस मीडिया से बातचीत में कहा ।जिले में हुआ है इस बार जीत की हैट्रिक। विधानसभा ,लोकसभा अब नगरीय और पंचायत चुनाव जीते।

बेमेतरा:_दीपक पाण्डेय

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पैतृक ग्राम ठाठापुर लालपुर से रायपुर जाते समय बेमेतरा सर्किट हाउस में रुके।जहाँ बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

विधायक दीपेश साहू ने ससम्मान डॉ. रमन सिंह को होली की बधाई शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया ,उत्साहपूर्वक माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार प्रकट करते कहा कि, बेमेतरा की जनता और कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण पार्टी को हमेशा नई ऊर्जा देता है। इस दौरान क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया की होली के मौके पर हर साल कवर्धा जाता हूं ।वहां रामपुर गांव है, जहां मंदिर मे पूजा अर्चना कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके खम्हरिया होते हुए बेमेतरा आया हूं l यहां सब पार्टी कार्यकर्ताओ से मिलने का अवसर मिलता है, पुरे जिले की टीम विधायक बेमेतरा, नगर पालिका अध्यक्ष,जनपद जिला पंचायत और पार्षद सभी से भेंट मुलाक़ात हुई है ।

उन्होंने बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा से भाजपा की जीत पर कहा इस बार बेमेतरा जिले ने एक नए कीर्तिमान रचा है ।राज्य के चुनाव मे शानदार बढ़त मिला है। बेमेतरा को मैं कह सकता हूं की इस बार हैट्रिक हुआ है।
2023 में विधानसभा 2024 में लोकसभा और 2025 में पंचायत और नगरी पंचायत ये तीनों चुनाव को जीतकर बेमेतरा ने इतिहास दर्ज किया है।कार्यकर्ताओं की सक्रियता से और लगातार संगठन मे बेहतर काम करके ही ये रिजल्ट आया है ।

भेंट मुलाकात पर पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू,नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा ,शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद रजक,राजू देवांगन,पार्षद गण विकास तम्बोली गौरव साहू, आकिब मलकानी,रवि मुलवानी, लक्की साहू,पंचू साहू,नीतू कोठारी, निखिल साहू ,राजकुमार खांडे, होरी लाल सिन्हा, महेश साहू, हर्षवर्धन तिवारी,राजेश दीवान,सुरेश पटेल,केशव साहू,राकेश मोहन शर्मा ,भानु राम साहू,नारद यादव, सुरीत साहू दीना नाथ साहू, राजीव तंबोली,नगर पंचायत नवागढ़, उपाध्यक्ष सोम ठाकुर,सोसायटी अध्यक्ष दोहाई लाल वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्त्ता साथी मौजूद रहे l

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बेमेतरा द्वारा होली मिलन समारोह :_ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा रहे


बेमेतरा:_दीपक पाण्डेय


होली मिलन समारोह आनंद और उल्लास के माहौल में एक गरिमामय आयोजन बेमेतरा जिला पत्रकार संघ द्वारा किया गया।आज 16 मार्च का होली मिलन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बेमेतरा द्वारा स्थानीय बेसिक स्कूल मैदान गांधी भवन में आयोजित था।आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति कल्पना योगेश तिवारी नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा शामिल थे।
अतिथियों ने आयोजन से हर्षित होकर संबोधित करते कहा आज जो बेमेतरा जिला पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है बहुत ही लाजवाब और अच्छा है ।जिसे शत प्रतिशत सफल कहा जा सकता है।उक्त समारोह के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा आप सभी के सहयोग से यह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन अच्छे तरीके से संपन्न हो रहा है बहुत प्रशंसनीय है।आप लोगों के अनंत शुभकामनाओं का ही प्रतिफल है कि आज के कार्यक्रम को सफलता मिली।होली मिलन समारोह सफलता की दिशा में उठाया गया आप लोगों का यह कदम सराहनीय है।मंच में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आज तक हम लोग 30 से 40 होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं, पर आज जितना आनंद और उल्लास दिखा ,इतना आनंद किसी और कार्यक्रम में नहीं आया था।

पत्रकार संघ के सदस्यों ने उक्त उद्गार पर कृतज्ञता प्रकट करते कहा कि अतिथियों का यह उद्बोधन हमारे लिए बहुत मायने रखता है ।

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने कहा होली का पर्व वैश्विक और विशाल पर्व है।हमारे देश के प्रमुख त्यौहारों में से होली पर्व का बहुत महत्व है।इस दिन पुलिस वालो की पूरी ड्यूटी होती है जिस कारण उनका होली अगले दिन होता है। हमें जनता और पुलिस दोनों के साथ होली खेलने का अवसर प्राप्त होता है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष सुजीत शर्मा ने कहा होली का पर्व आपसी मिलन और एकता का पर्व है।होली का पर्व रंगों का पर्व है ,आनंद उल्लास का पर्व है जहां छोटे बड़े का भाव नहीं होता।


आज के होली मिलन कार्यक्रम में रंगारंग व्यवस्था की गई थी रंग गुलाल होली की टोपी सहित नगाड़े की धुन और थाप ।इस रंग गुलाल और आनंद के पर्व में जबरदस्त नगाड़े की थाप पर सभी अतिथियों ने जमकर डांस भी किए।उनको तो ये महसूस हुआ ही नहीं कि वे अन्यत्र है उन्हें अपने ही घर के कार्यक्रम में शामिल होने का आभास हुआ।उन्होंने होली के रंगीन संगीतमय माहौल में फाग गीत भी गाए और होली के आनंद का पूरा इंजॉय लुत्फ उठाए।समारोह में जिले के पत्रकार बंधु सहित नगर पार्षद और गणमान्य जनता शामिल रहे।

समारोह के समापन में पत्रकार संघ महासचिव संजय दुबे ने सभी का आभार जताया ,और कहा जो जो सदस्य आए हैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदस्य नहीं आ पाये हैं उनकी मजबूरी हम समझ सकते हैं। हम निवेदन करते है कि आने वाले समय में पत्रकार होली मिलन समारोह में अपनी उपस्थिति अवश्य प्रदान करेंगे।सभी पत्रकार सदस्यों की उपस्थिति से हमारे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

भारत के आतंकी दुश्मन पर हुई गोलियों की बौछार !! क्या हाफिज सईद का हो गया गेमओवर??दो लोगों को गोली लगने की खबर,,,,

भारत का एक और दुश्मन का हो गया चैप्टर क्लोज??
हाफिज सईद को गोली लगने की खबर।तीर्थयात्रियों की बस पर कराया था हमला, अब मिली मौत??बाइक, नकाब और ठांय।।

पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद पर झेलम में गोलीबारी होने की खबर है।इस हमले में उसका राइट हैंड अबू कताल मारा गया और हाफिज की हालत नाजुक है।
कौन है हाफिज सईद?
हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जमात-उद-दावा (JuD) का संस्थापक है. वह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है. 2008 के मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी भी हाफिज सईद ही है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी।
पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है।वहां लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के झेलम से अपने ठिकाने के लिए लौट रहा था, तभी उस पर गोलियों की बौछार हो गई।इस हमले में उसका राइट हैंड अबू कताल को मारा गया, जबकि हाफिज की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाफिज सईद पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात कर वापस लौट रहा था।इस दौरान उसका राइट हैंड अबू कताल भी उसके साथ था।तभी उसकी गाड़ी पर गोलियों की बौछार हो गई. इस हमले में कताल की मौत हो गई, जबकि सईद गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पास के ही रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत में किन-किन वारदातों को दिया अंजाम
2001: संसद हमले में संलिप्तता
2006: मुंबई लोकल ट्रेन धमाके (209 लोगों की मौत)
2008: मुंबई आतंकी हमला (166 लोगों की मौत)
2016: उरी हमला (19 भारतीय सैनिक शहीद)
2019: पुलवामा हमला (40 सीआरपीएफ जवान शहीद)
2002 में भारत और अमेरिका ने लश्कर को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया, जिसके बाद हाफिज सईद ने जमात-उद-दावा (JuD) के नाम से नया संगठन बना लिया।, यह संगठन भी आतंकवाद से जुड़े मामलों में लिप्त पाया गया।
संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है और अमेरिका ने इस पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है. पाकिस्तान सरकार ने भी उस पर दिखावे के लिए कुछ कार्रवाइयां कीं, लेकिन हमेशा उसे बचाने का प्रयास किया।

बेमेतरा पुलिस परिवार के द्वारा रक्षित केन्द्र बेमेतरा में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन,,

जिले के कलेक्टर एवं एसएसपी सहित आला अधिकारी / कर्मचारी एवं मीडिया के बंधुगण हुए शामिल।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने मीडिया एवं पुलिसकर्मियों संग खेली होली।

एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले मिलकर बडे उत्साह, खुशी से खुशनुमा माहौल में मनाया गया होली।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने उपस्थित सभी मीडिया के बंधुओं व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

बेमेतरा :_दीपक पाण्डेय

बेमेतरा जिले में शांतिपूर्ण होली का त्यौहार पूरा होने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद आज 15 मार्च 2025 को रक्षित केन्द्र बेमेतरा (पुलिस लाईन बेमेतरा) में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने मीडिया एवं पुलिसकर्मियों संग होली खेली। 14 मार्च 2025 को होली पर्व पर पुलिस अधिकरी/कर्मचारी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने चप्पे-चप्पे पर तैनात थे अधिकारी भी जवानो के साथ लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। बेमेतरा जिले में बेमेतरा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मेहनत एवं लगन से डियुटी कर आमजनों के लिए रंगों के पर्व होली का त्यौहार बडे उत्साह, खुशी और शांति से मनाया गया। आज 15 मार्च 2025 को होली के दुसरे दिन शनिवार को बेमेतरा पुलिस परिवार के द्वारा रक्षित केन्द्र बेमेतरा (पुलिस लाईन बेमेतरा) में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) व एसएसपी बेमेतरा के साथ ही उनके पुत्र देव साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, बेमेतरा एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा सहित मीडिया के बंधुगण व आला अधिकारी एवं कर्मचारीगण हुये शामिल।

  इस दौरान कलेक्टर एवं एसएसपी ने उपस्थित सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बंधुगण व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले मिलकर बडे उत्साह, खुशी से खुशनुमा माहौल में होली मनाया गया तथा उपस्थित सभी मीडिया के बंधुओं व अधिकारी एवं कर्मचारियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कलेक्टर एवं एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों व मीडिया के बंधुगण के साथ नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया। सभी लोग एक-दुसरे के उपर रंग,गुलाल डालकर ढोल नगाडों एवं साउंड सिस्टम की धुन पर थिरकते नजर आए। और एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

  इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के ईई श्री निर्मल सिंह ठाकुर,  एसडीओ राकेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल सिंह ठाकुर निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, डी.एल. सोना, राजकुमार साहू, बल्लुराम सोरी, एवं अन्य थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी एवं कर्मचारीगण व मीडिया के बंधुगण शामिल हुए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छग रेल परियोजनाओं पर दिल्ली सदन में उठाया प्रश्न,,छत्तीसगढ़ में रेल विस्तार और रायपुर के लिए नई ट्रेन की मांग,,।

नई दिल्ली/रायपुर
रायपुर से जबलपुर, इंदौर,हैदराबाद और जयपुर के लिए नई रेलगाडिय़ों की मांग छत्तीसगढ़ को जल्द ही अधिक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में रेलवे की 2,731 किलोमीटर लंबाई की 25 परियोजनाओं पर 37,018 करोड़ रुपये का कार्य योजना व निर्माण प्रक्रिया में है, जिनमें से 882 किलोमीटर कार्य पूरा किया जा चुका है।

यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास कार्यों को लेकर किए गए प्रश्न के जवाब में दी।

बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री से पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में स्वीकृत रेलवे परियोजनाओं, उनके कार्यान्वयन की स्थिति, लंबित परियोजनाओं के कारणों और नई ट्रेनों की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी मांगी। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, वर्ष 2009-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान नई रेल पटरियों की कमीशनिंग 15 गुना बढ़ी है। वर्ष 2009-14 में सिर्फ 32 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी, जबकि 2014-24 में 999 किलोमीटर रेल लाइन चालू की गई। रेलवे बजट आवंटन भी वर्ष 2009-14 में 311 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से 2024-25 में बढ़कर 6922 करोड़ रुपये हो गया है,जो 22 गुना वृद्धि दर्शाता है।
लंबित परियोजनाओं के कारण और समाधान
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर मंत्री ने बताया कि रेलवे परियोजनाओं की प्रगति भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों,राज्य सरकार की लागत भागीदारी,जनोपयोगी सेवाओं के स्थानांतरण, कानूनी और जलवायु परिस्थितियों जैसी कईबाधाओं पर निर्भर करती है। रेलवे मंत्रालय द्वारा परियोजनाओं की प्राथमिकता तय करने, बजट आवंटन बढ़ाने, निगरानी तेज करने और राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करने जैसे कदम उठाए गए हैं,जिससे रेलवे विकास की गति को तेज
किया जा सके।
नई रेलगाड़ियों की मांग और जवाब ….
श्री अग्रवाल ने रायपुर से जबलपुर,इंदौर, हैदराबाद और जयपुर के लिए नई रेलगाड़ियों की मांग की है।जिसपर रेल मंत्री ने बताया कि नई रेलगाड़ियों का संचालन यात्रियों की मांग,परिचालन व्यवहार्यता और नेटवर्क की जरूरतों के आधार पर किया जाता है।उन्होंने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ से 08 नई गाड़ियों शुरू की गईं और 08 सेवाओं का विस्तार किया गया। रेलवे द्वारा यात्री आवश्यकताओं और परिचालन संभावनाओं को देखते हुए लगातार नई रेल सेवाओं की समीक्षा की जाती है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर कहा, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मैं लगातार राज्य के विकास से जुड़ी हर परियोजना की मॉनिटरिंग कर रहा हूं और आवश्यक सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करता रहूंगा।

पण्डोखर महाराज ने मांग की अयोध्या को बनाया जाय भारत की राजधानी ,,रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का रास्ता अयोध्या को राजधानी बनाने के साथ प्रशस्त होगा।



पण्डोखर महाराज ने कहा अयोध्या को बनाया जाय भारत की राजधानी।इसी माह मार्च में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर पहुंचे पंडोखर महाराज ने अयोध्या, कुंभ, सनातन धर्म और कांग्रेस-सपा को लेकर बड़ा बयान दिया । पंडोखर महाराज ने अयोध्या को देश की राजधानी बनाने की मांग उठाई है। कहा- भारत भूमि में अयोध्या राजधानी थी तो हम चाहते हैं कि दिल्ली की बजाए अयोध्या को राजधानी बनना चाहिए। दिल्ली की बजाए अयोध्या को बनाया जाए राजधानी तो रामराज्य आएगा, फिर POK सहित सारी दुनिया भारत में मिल जाएगी।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली नहीं, बल्कि अयोध्या होनी चाहिए। उनका मानना है कि राम राज्य में ऐसी शक्ति है, जो देश को एकजुट कर सकती है और जिनका भला हो सकता है, वह एक हो जाएंगे।

आइए खबर की विस्तार के लिए एक नजर डालते है कि कौन कौन ने अयोध्या को राजधानी बनाने की मांग की,कोई ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा तो कोई सरयू जल को हाथ में लेकर कहा।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या अब वैश्विक पटल पर भी दिखने लगा है।
अयोध्या बनी दुनिया की धार्मिक राजधानी:48 दिन में ही 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे; वेटिकन और मक्का में एक साल में 2.25 करोड़ आए।
डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा
उन्होंने अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग की है।अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक पत्र लिखा है। उन्होंने अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग की है।
सरयू के जल से लिया गया संकल्प
भारत महापरिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबरीशदेव गुप्त ने सरयू जल से अयोध्या को देश की राजधानी बनाने का संकल्प लिया। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ संकल्प लेने के बाद गुप्त ने राम की पैड़ी परिसर में पत्रकारों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा, सृष्टि के आरंभ के बाद सबसे पहली राजधानी होने का गौरव अयोध्या को हासिल है और आज रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का रास्ता अयोध्या को राजधानी बनाने के साथ प्रशस्त होगा।
देश के संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए भी यह जरूरी है कि अयोध्या को राजधानी बनायी जाय।
अयोध्या हो सकती है यूपी की राजधानी…’, ओम बिरला की मौजूदगी में बोले गोविंद देव गिरी,,

अयोध्या में राजस्थान के अखिल भारतीय महर्षि सेवा सदन का भूमि पूजन कार्यक्रम था।इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पहुंचे थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।मंच पर गोविंद देव गिरी भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी की राजधानी लखनऊ की जगह अयोध्या को बनाए जाने की संभावना जताई ।
अब देखा जाय तो अयोध्या का ऐतिहासिक महत्व भी है
एक समय अयोध्या कौशल राज्य की राजधानी हुआ करती थी, लेकिन नवाबों के दौर में फैजाबाद की नींव पड़ी और यह अवध रियासत की राजधानी रही।सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया।
ब्रिटिश शासन के दौरान
1 अप्रैल 1937 को प्रदेश को आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत के रूप में जाना गया। जिसका 1950 में नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। यूपी की स्थापना के बाद से फैजाबाद की पहचान प्रदेश के एक जिले के तौर पर हुई।


भारत माला परियोजना में केंद्रीय राशि पर घपले की जांच सीबीआई से कराना चाहिये:_सुशील आनंद शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारत माला परियोजना में घोटाले की सीबीआईं जांच से डबल इंजन की सरकार क्यों घबरा रही है ?

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) करेगी। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें बड़े नेताओं की संलिप्तता हो सकती है।

इस परियोजना में लेन देन में जो गड़बड़ी किया गया है। अतः ईडी भी इस मामले की जांच करे

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारत माला परियोजना में अभी जो घोटाला सामने आया है वह तो केवल एक तहसील का है। इस पूरे सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण की सूक्ष्म जांच होनी चाहिये। यह हजारों करोड़ का सुनियोजित घोटाला है जिसमें संगठित गिरोह बना कर मुआवजा वसूला गया है।रायपुर से हैदराबाद सड़क के भूमि अधिग्रहण की जांच कराया जाना आवश्यक है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री द्वारा यह कहा जाना कि कांग्रेस ने सीबीआई को बैन किया था ।वह सीबीआई जांच की मांग क्यों कर रही है यह कहना अतार्किकबयान है । जब साय सरकार ने राज्य में सीबीआई के बैन को हटा दिया है। छोटे-छोटे मामले में सीबीआई जांच कराने की घोषणा की जाती है तब इतने बड़े घोटाले की जांच से डबल इंजन की सरकार क्यों घबरा रही है ? किसको बचाने सीबीआई और ईडी की जांच नहीं करवाया जा रहा ।

छग के मंत्रियो ने दी होली की बधाई:_ प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल,मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और
उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं. और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की
दी बधाई

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा है कि रंगों का त्योहार होली हमारे जीवन में उमंग,उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों से होली पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है।