30.1 C
Raipur
Friday, October 23, 2026
Home Blog Page 303

होली के रंग में सराबोर मंत्री विधायक छत्तीसगढ़ विधानसभा में होली मिलन समारोह



मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित मंत्री विधायक लगाए ठुमके
समारोह में पूर्व विधायक भी नजर आए

होली मिलन में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी रहे शामिल


रायपुर ( janchoupal 36)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने विधानसभा परिसर में आज मंत्रियों, विधायकों और विपक्ष के साथियों के साथ होली खेली। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।यह एक ऐसा मौका था ,जब एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाने की बजाए पक्ष-विपक्ष के तमाम सदस्य खुशी-खुशी एक साथ होली के रंग में रंगे नजर आ रहे थे।
इस अवसर पर केवल विधायक ही नहीं विधानसभा को न्यूज कवर करने वाले पत्रकारों के साथ विधानसभा अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्व सी एम भूपेश बघेल एक साथ होली खेलते नजर आए। गिले शिकवे भुलके सब एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे रहे थे।पूर्व सीएम भपेश बघेल ने विधायक अजय चंद्राकर के साथ फाग गीत भी गाए।
जिसमें विधानसभा स्पीकर रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,संसद बृजमोहन अग्रवाल,धरम लाल कौशिक, सुनील सोनी केदार कश्यप सहित सभी मंत्री विधायक शामिल रहे।
पहली बार विधानसभा पहुंचे विधायक बने,अनुज शर्मा ने मीडिया से कहा हमने सुना है विधानसभा में जबरदस्त होली मनाते है । यह हमारे लिए पहला अवसर है।विधानसभा में जबरदस्त होली मना रहे है उन्होंने उल्लास पूर्ण माहौल में एक प्रचलित छत्तीसगढ़िया गीत भी गाया “तोर होके आती अऊ मोर होगे जाती रेंगते रेंगते आंखी मार दिए ना”” का तय मोला मोहनी डार दिए गोंदा फूल ।






महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सहकार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा सहकारी समितियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, – सहकार भारती छत्तीसगढ़ के बैनर तले महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए सहकारी समितियों के गठन पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 50 महिला सदस्यों ने रायपुर स्थित n का दौरा भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी थे। श्री अग्रांशु द्विवेदी, सीईओ, CSVTU-FORTE एवं सहकार भारती के युवा एवं तकनीकी राज्य समन्वयक ने महिलाओं को संबोधित किया और अमूल, कॉफी हाउस जैसी सफल सहकारी समितियों के उदाहरण देकर उन्हें सहकारिता के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न पहलुओं को समझाया। श्री ओझा द्वारा विभिन्न उदहारण देकर महिलाओं को सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई l

यह कार्यक्रम 8 मार्च, विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की रचना सहकार भारती की महिला प्रकोष्ठ की सह प्रमुख सुश्री प्रिया सिंह द्वारा की गई थी l सुश्री प्रिया सिंह एवं श्रीमती किरण मेश्राम द्वारा SHG की महिलाओं को संगठित करने उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग करने जैसे उत्कृष्ट कार्य को लगातार किया जा रहा है,जिसके लिए उन्हें डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. द्विवेदी ने अपने संबोधन में महिलाओं को सहकारी समितियों के गठन के महत्व पर बल दिया और कहा कि यह समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में श्री करुणानिधि यादव (प्रदेश महामंत्री , सहकार भारती छत्तीसगढ़) राजेश द्विवेदी (प्रदेश मंत्री, सहकार भारती छत्तीसगढ़) श्री विजय ठाकुर, श्री ओझा एवं श्री चंद्रमणि साहू,सहित अन्य महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

यह कार्यक्रम सहकार भारती के ‘ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष -2025′ के आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था l यह महिलाओं को सहकारी समितियों की अवधारणा को समझने और उसे अपनाने में बेहद सफल रहा।

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सहकार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा सहकारी समितियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, – सहकार भारती छत्तीसगढ़ के बैनर तले महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए सहकारी समितियों के गठन पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 50 महिला सदस्यों ने रायपुर स्थित n का दौरा भी किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी थे। श्री अग्रांशु द्विवेदी, सीईओ, CSVTU-FORTE एवं सहकार भारती के युवा एवं तकनीकी राज्य समन्वयक ने महिलाओं को संबोधित किया और अमूल, कॉफी हाउस जैसी सफल सहकारी समितियों के उदाहरण देकर उन्हें सहकारिता के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न पहलुओं को समझाया। श्री ओझा द्वारा विभिन्न उदहारण देकर महिलाओं को सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई l

यह कार्यक्रम 8 मार्च, विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की रचना सहकार भारती की महिला प्रकोष्ठ की सह प्रमुख सुश्री प्रिया सिंह द्वारा की गई थी l सुश्री प्रिया सिंह एवं श्रीमती किरण मेश्राम द्वारा SHG की महिलाओं को संगठित करने उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग करने जैसे उत्कृष्ट कार्य को लगातार किया जा रहा है,जिसके लिए उन्हें डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. द्विवेदी ने अपने संबोधन में महिलाओं को सहकारी समितियों के गठन के महत्व पर बल दिया और कहा कि यह समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में श्री करुणानिधि यादव (प्रदेश महामंत्री , सहकार भारती छत्तीसगढ़) राजेश द्विवेदी (प्रदेश मंत्री, सहकार भारती छत्तीसगढ़) श्री विजय ठाकुर, श्री ओझा एवं श्री चंद्रमणि साहू,सहित अन्य महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम सहकार भारती के ‘ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष -2025′ के आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था l यह महिलाओं को सहकारी समितियों की अवधारणा को समझने और उसे अपनाने में बेहद सफल रहा।

अतिक्रमण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बुलडोजर कार्यवाही ,,बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया

अतिक्रमण के खिलाफ एक तत्कालिक घटना आपके सामने है।
धमतरी: सोमवार को धमतरी नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर अवैध कब्जों पर दौड़ा. सड़कों के किनारे लगातार हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई की. बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने भारी हंगामा भी किया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
नगर निगम ने विंध्यवासिनी मंदिर के पास अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की।कई दुकानों और फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. बता दें कि नगर निगम ने एक सप्ताह पहले दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया था कि वे सड़क पर टीन लगाकर दुकानें न चलाएं और सामान हटाएं। लेकिन दुकानदारों ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर दिया।
अवैध कब्जा हटाने दुकानदारों और नगर निगम में बहस भी हुई
जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो दुकानदारों और अधिकारियों के बीच काफी बहस हुई। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था. गौरतलब है कि हर बार नगर निगम केवल नोटिस देकर रस्म अदायगी करती थी,, लेकिन अब इसके खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया गया है।
नगर निगम की टीम ने शहर के विंध्यवासिनी मंदिर से नहर नाका चौक तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई थी।नगर निगम का कहना था कि दुकान के सामने अतिक्रमण कर रोड तक शेड और भट्ठा बना दिया गया था।जिसपर निगम ने बुलडोजर चलाया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ महिलाएं शेड पर भी चढ़ गईं जिनको बाद में उतारा गया। नगर निगम के एक्शन के खिलाफ पूर्व पार्षदों ने विरोध भी किया।
अतिक्रमण से रोड पर चलने वालों को काफी परेशानी होती है।अतिक्रमण करने वाले 20 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया गया था, कुछ लोगों ने समय की मोहलत मांगी है कुछ लोग खुद से अतिक्रमण का हिस्सा खुद से निकाल रहे हैं –

उपायुक्त, नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिए गए थे लेकिन हटाया नहीं गया । कार्रवाई के दौरान निगम की ओर से आरआई, एआरआई सहित महिला स्टाफ मौजूद रहा।
विरोध को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के साथ कोतवाली स्टाफ एवं लाइन से पुलिस बल भी मंगा लिया गया था।

अब बेमेतरा में अतिक्रमण पर नजर
बेमेतरा परिक्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन मौन !!
आखिर बेजा कब्जा का जिम्मेदार है कौन??

क्या??राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेजा कब्जा होना चाहिए!!

बेमेतरा में फिलहाल रायपुर रोड में बेजा कब्जा देखा जा सकता है।

बेजा कब्जा धारी से कब्जा हटाने काफी मशक्कत करनी पड़ती है,नवीन बाजार का किस्सा साफ़गोई है। प्रशासन का साधारण अर्थ शासन का प्रथम व्यक्ति है।
नगर पालिका के लिए मास्टर प्लान, भविष्य के विकास के लिए एक विस्तृत दीर्घकालिक योजना है, जो भूमि उपयोग, बुनियादी ढांचे, यातायात और अन्य शहरी विकास मुद्दों को संबोधित करती है, जिससे शहर को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से विकसित करने में मदद मिलती है।
अवैध कब्जाधारी और अधिक अतिक्रमण कर व्यवसाय के नाम पर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं।बेतरतीब भीड़ को बढ़ावा देते हैं, जिसमें यातायात अवरुद्ध होकर जाम की स्थिति पैदा होती है।
हर आदमी की सोच होनी चाहिए पहले वो व्यवस्थापक बने या नहीं तो व्यवस्था में सहयोग करे। अव्यवस्था किसी भी स्थिति में हितकर नहीं है।


बेमेतरा जिले में बढ़ रहा नशीले पदार्थों का चलन:_ प्रशासन की चिंता बढ़ी युवा हो रहे शिकार,,,भावी पीढ़ी और युवाओं का भविष्य में आ रहा अंधकार


बेमेतरा जिले में नशीले पदार्थों का बढ़ गया है प्रचलन युवा हो रहे इसके शिकार,भविष्य में आ सकते है गंभीर परिणाम इसको रोकने प्रशासन को बरतना होगा सख्ती और जागरूकता लाने समाज को आना होगा आगे।

इस सम्बन्ध में बेमेतरा मुख्यालय में कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन की बैठक की गई।उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये है।

बेमेतरा
कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD )की बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उन्होंने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक संगठित और समर्पित प्रयास की नींव रखें, जिससे भविष्य में नशे की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने तंबाकू, गुटका, धूम्रपान पर भी नियंत्रण और कार्रवाई की बात कही ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि ज़िले में नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों से कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के लिए चल रहे पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनके सुधार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी,अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित बैठक में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, और समाज कल्याण,आबकारी विभाग आदि अधिकारी और जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने स्कूल और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाने पर बल दिया। कहा कि छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाये और उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी जाये।उन्होंने

समाज कल्याण विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यम के ज़रिए नशे के खिलाफ समाज में और जागरूकता फैलाने विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाने कहा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी विभागों को एकजुट होकर काम करने की अपील की और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं को और मजबूत किया जाये।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक संगठित और समर्पित प्रयास की नींव रखें, जिससे भविष्य में नशे की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नियंत्रण के लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति करने कहा,,,


छग उच्च न्यायालय ने कहा इस पर तत्काल कदम उठाए केंद्र सरकार

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर चिंता का विषय है। आज कल छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है और ऐसे में एक्सपर्ट की नियुक्ति जरूरी है। डिवीजन बेंच ने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार नियुक्ति के लिए तत्काल कदम उठाएगी।
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने छत्तीसगढ़ में साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं होने पर चिंता जाहिर की है। डिवीजन बेंच ने मामले में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए जल्द ही एक्सपर्ट की नियुक्ति करने कहा है। साथ ही केंद्र सरकार से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ में सायबर क्राइम की बढ़ती संख्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बार फिर यहां विशेषज्ञ की तुरंत नियुक्ति करने को कहा है।अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित कर इसी दिन नियुक्ति की जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश केंद्र शासन को दिया है।
प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का कोई विशेषज्ञ नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है।चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने पिछले माह हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि यह गंभीर चिंता का विषय है. लगातार साइबर अपराध हो रहे हैं, इसलिए एक्सपर्ट की नियुक्ति जरूरी है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार को तत्काल नियुक्ति के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में बताया कि देश भर में 16 जगह पर एक्सपर्ट की नियुक्ति की गई है जो केंद्र सरकार की तरफ से की जाती है। छत्तीसगढ़ में अभी तक किसी एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं की गई है।कोर्ट ने कहा कि आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का राज्य में कोई परीक्षक नहीं है। इस पर कोर्ट ने प्रतिवादियों को इस पद पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।
सोमवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में केंद्र के अधिवक्ता ने बताया कि अभी साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं की जा सकी है, इसके लिए कोर्ट के आदेश की जानकारी भेजी गई है।कोर्ट ने कहा कि, सायबर एक्सपर्ट की नियुक्ति हर हाल में की जाये. अगली सुनवाई तक यह जानकारी आनी चाहिये कि, किस सायबर एक्सपर्ट की नियुक्ति की गई है।
जानकारी के अनुसार साईबर अपराध के श्रेणी में
कंप्यूटर, इंटरनेट, या मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किए जाने वाले अपराधों को साइबर अपराध कहते हैं. साइबर अपराध के कई प्रकार होते हैं जिसमें,,
हैकिंग,, फ़िशिंग ,,पहचान की चोरी,, रैनसमवेयर हमले,मैलवेयर हमले ,ईमेल और इंटरनेट धोखाधड़ी. वित्तीय या कार्ड भुगतान डेटा की चोरी,,कॉर्पोरेट डेटा की चोरी और बिक्री,,क्रिप्टोजैकिंग साइबर जासूसी जैसे और भी साइबर क्राइम शामिल है।

जिला के स्वास्थ्य केंद्र में दिनांक 09 से 15 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लाकोमा सप्ताह

विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का शुभारम्भ

बेमेतरा : 10 मार्च 2025
राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एच स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव के आदेश पर दिनांक 09 से 15 मार्च 2025 तक ‘विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का शुभारंभ जिला चिकित्सालय बेमेतरा में किया गया। जिसमें अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाती यदु नोडल ऑफिसर की मेखराम साहू, डॉ. विजया रमन राहायक नोडल अधिकारी , विजय कुमार देवांगन, दीपा शर्मा, दीपक साहू एवं हाशिम खान नेत्र सहायक अधिकारी के साथ मरीज उनके परिजन,अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। विश्व ग्लाकोमा सप्ताह समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम “ग्लुकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना है।

डॉ यशवंत कुमार ध्रुव ने ग्लाकोमा के संबंध में विस्तार से चर्चा की ग्लाकोमा (कौंचबिंद) आँख के अंदर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आँखों का तनाव धीरे-धीरे बढ़ता है और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाता है। अतः परिणाम नजर धीरे-धीरे बंद हो जाती है. सही समय पर ईलाज कराने पर रोशनी जाने से रोका जा सकता है।


डॉ.भेखराम साहू नोडल अधिकारी (अंधत्व) ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करानी बाहिए। आँखों के अंदर लगातार एक्वस हुमर नामक तरल प्रवाहित होते रहता है। आँखों की निश्चित आकृति बनाये रखने के लिए निश्चित मात्रा का एक्चस हुमर तैयार होते रहता है और उसी मात्रा में आँखों से बाहर निकलते रहता है। यदि बाहर निकलने का रास्ता किसी वजह से बंद हो जाता है तो आँखों के अंदर तरल की मात्रा बढ़ने से आँखों का तनाव बढ़ जाता है। ये तनाव सीधा ऑप्टिक नर्व को गुकसान पहुंचाकर धीरे-धीरे नजर बंद कर देता है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाये, तो व्यक्ति हमेशा के लिए अंधा हो सकता है। ग्लाकोमा की शिकायत 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को अपने परिवार में किसी को होने से, चश्में का नंबर जल्दी-जल्दी बदलना, बी.पी. या डायबिटीक के मरीज को हो सकती है। यदि आपको आँखों से चल्ब के चारों ओर रंगीन गोले नजर आए आँखों में दर्द महसूस हो, रोशनी कम लगे तो यह काला मोतियाबिंद (ग्लाकोमा) हो संकता है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड ने कहा कि ग्लाकोमा का सही समय पर पता चलने पर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। यदि ग्लाकोमा के कारण दृष्टि चली गई है तो उसे जांच कर उपचार किया जाये तो बची हुई दृष्टि को बचाया जा सकता है। आँखों की दृष्टि जाने से पहले ही मरीज को स्वयं जल्द से जल्द इसकी जांच करानी चाहिए तभी इस बीमारी को रोका जा सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए एक बार नेत्र विषेशज्ञ से जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि एक बार ग्लाकोमा हो जाए, तो हमें पूरी उम्र देखभाल करने की आवश्यकता पड़ती है।

कांग्रेस के पूर्व 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए,उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है:_सीएम विष्णुदेव साय

बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है, भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ाई जारी रहेगी:_उमेश पटेल



छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। कार्रवाई से राष्ट्रीय स्तर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने भी छापे को लेकर दिया बड़ा बयान कहा कि 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए,उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है।कई लोग जेल के अंदर भी हैं. ED सेंट्रल एजेंसी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है.
जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया

सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

विधानसभा में कांग्रेस ने किया इस कार्यवाही का विरोध

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने वालों पर हो रही कार्रवाई


छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन की कार्यवाही विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के साथ शुरू हुई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और गर्भगृह में धरने पर बैठ गए।

हंगामे के बाद स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया.

सदन में हुए निलंबन कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने तुरंत कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में जारी है, जिसमें सभी कांग्रेस विधायक मौजूद हैं.
इस बीच मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्षी विधायकों को मनाने पहुंचे,

लेकिन कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया.
भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ते रहेंगे – उमेश पटेल
इस बीच कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है, कोई भी विधायक सदन में प्रश्न उठाता है तो उसके यहां ईडी भेज देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल उठाए थे और दो दिन बाद उन पर ईडी की कार्रवाई हो गई.
उमेश पटेल ने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई कवासी लखमा के खिलाफ भी की गई। भाजपा सरकार सदन में सवालों उठाने वालों की जुबान बंद करना चाहती है. कोई भी विधानसभा में प्रश्न उठाएगा उस पर कार्यवाही होगी।

राजनीति है या भ्रष्टाचार या घोटाले का है चमत्कार, ईडी की टीम जांच में पहुंची पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर


दुर्ग/भिलाई

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।
आज सुबह से ईडी की टीम बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर दबिश दी है।जांच पड़ताल जारी है सबूतों के आधार पर कार्यवाही हो रही है।टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात है।
पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में ईडी के अधिकारी घर में मिले वाहनों के चाबी के गुच्छे को लेकर बाहर निकले।
बाहर खड़े पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन सहित अन्य वाहनों की भी जांच की गई।
कोयला घोटाला महादेव सट्टा घोटाला शराब घोटालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिप्त होने के आरोप है
आज ईडी की टीम सुबह 7 बजे से चार इनोवा वाहनों में भूपेश बघेल के घर पहुंचे।पदुमनगर दुर्ग निवास के अंदर ईडी की कार्यवाही जारी है ।बाहर भूपेश बघेल समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।भूपेश बघेल और उसके परिवार से पूछताछ जारी है उसके पुत्र चैतन्य बघेल से भी पूछताछ की जा रही है।

कांग्रेस का आरोप है कार्यवाही भाजपा सरकार द्वारा भूपेश बघेल की आवाज दबाने की कोशिश है।

भिलाई में बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ कांग्रेसियों का विवाद भी हुआ। मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कुछ देर में ही माहौल शांत हो गया।

ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई। इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ में 15 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।
अब तक की जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है।
इसके अलावा, बिल्डर मनोज राजपूत, अजय चौहान, सहेली ज्वेलर्स के संदीप सिंह, होटल कैमलिन और दो राइस वेयर हाउस पर भी ईडी की टीमें पहुंचकर जांच कर रही है।



भारत फिर बना चैंपियन ट्रॉफी का बादशाह

सीएम ने दी बधाईटीम इंडिया की जीत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा- मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान, जय हो-जय हो हिंदुस्तान। चैंपियंस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है. दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार (9 मार्च) को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता. मैच जीतने के बाद विराट कोहली का एक बड़ा बयान सामने आया है.

कोहली ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को बैक करना जरूरी होता है. उनके अनुभव के बदौलत ही बड़े टूर्नामेंट जीते जाते हैं. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में भी ऐसा ही देखने को मिला है. साथ ही 36 साल के कोहली ने कहा कि वो इस स्टेज पर आकर क्रिकेट को सिर्फ एंजॉय करते हैं.