26.1 C
Raipur
Friday, October 23, 2026
Home Blog Page 299

सीबीआई जांच के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन”पूरे प्रदेश में विरोध”द्वेष पूर्ण कार्यवाही का आरोप

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के घर सीबीआई की जांच के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी।जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे। ईडी के बाद अब सीबीआई ने महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई निवास में आज दबिश दी है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर भी सीबीआई ने छापा मारा है. इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर द्वेषपूर्ण करवाई का लगाया है. इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 27 मार्च को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर पर ईडी के बाद अब सीबीआई की रेड को भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति का नतीजा बताया है।नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केंद्रीय एंजेसियों का भाजपा सरकार लगातार विपक्ष के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है।

छत्तीसगढ़ में दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

सीबीआई की टीम ने आज तड़के रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई,उनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा,आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, केपीएस ग्रुप के निशांत त्रिपाठी, पूर्व ओ एस डी मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, निरीक्षक गिरीश तिवारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापे की खबर है.

चैतन्य बघेल से की पूछताछ

भिलाई स्थित आवास में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से टीम पूछताछ कर रही है. वहीं बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी के बीच परिवार के साथ अपने निवास पर मौजूद हैं।वहीं बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित घर पर सीबीआई की टीम छान-बीन कर रही है. कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज घर से बरामद किए जाने की चर्चा है।

पूरा मामला है क्या

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग एप घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी थी. ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसका जिम्मा एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी सौंप दिया गया था. इस साल लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।कई अन्य भी आरोपी बनाए गए थे.

१ मई से मंहगे होंगे एटीएम”फ्री ट्रांजेक्शन के बाद लगेंगे एक्सट्रा चार्ज

हर बैंक अपने ग्रहकों को एटीएम पर फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देतें है, एटीएम पर फ्री लिमिट के बाद ट्रांजैक्शन महंगे होने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इंटरचेंज फीस बढ़ा दी है। इसका उन लोगों को नुकसान होगा जो एटीएम का ज्यादा यूज करते हैं।

नई दिल्ली: एक मई से फ्री लिमिट के बाद ATM ट्रांजैक्शन महंगे हो जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इंटरचेंज फीस बढ़ा दी है। जो लोग ATM का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ये बदलाव महंगा पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर अब 2 रुपये अधिक देने होंगे। नॉन-ट्रांजैक्शन फीस में भी रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मतलब अब ATM से पैसे निकालने पर 19 रुपये लगेगे। पहले 17 रुपये लगते थे। अकाउंट का बैलेंस चेक कराने पर अब 7 रुपये लगेगे। पहले 6 रुपये लगते थे।

  1. क्या है इंटरचेंज फीस?
    ATM इंटरचेंज फीस एक ऐसा चार्ज है जो एक बैंक अपने कस्टमर्स को ATM की सर्विस देने के लिए दूसरे बैंक से वसूलता है। लेकिन ये खर्चा अक्सर बैंक अपने कस्टमर्स पर डाल देते हैं। मिसाल के तौर पर अगर आप दिल्ली, मुंबई में रहते हैं। आप HDFC बैंक के कस्टमर हैं और SBI के ATM से पैसे निकालते हैं तो तीसरे ट्रांजैक्शन के बाद HDFC बैंक आपसे चार्ज ले सकता है।
  2. फ्री ट्राजेक्शन कितना है?
    रिजर्व बैंक के 10 अक्टूबर 2014 एक सर्कुलर के मुताबिक, दूसरे बैंको के ATM पर एक महीने में फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या 5 से घटाकर तीन कर दी गई है (फाइनेशल और नॉन फाइनैंशल दोनों)। मेट्रो शहरों (मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नै कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद) में तीन फ्री ATM ट्रांजैक्शन हैं। इन मेट्रो शहरों के अलावा बाकी जगहों पर दूसरे बैंकों के ATIM पर पांच फ्री ट्रांजैक्शन हैं।
  3. ट्रांजैक्शन फेल हो जाए तो?
    कई बार ATM तकनीकी खराबी का वजह ट्रांजैक्शन फेल हो जाते हैं। इससे ग्राहकों में कन्फ्यूजन होता है कि क्या फेल ट्रांजैक्शन भी फ्री ट्रांजैक्शन में गिने जाएंगे। रिजर्व बैंक ने 14 अगस्त, 2019 के अपने सर्कुलर में साफ किया है कि अगर तकनीकी दिक्कतों (हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशन प्रॉब्लम, ATM में पैसे न होना, बैंक सर्विस प्रोवाइडर की गलती गलत पिन आदि) की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो उसे वैलिड ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा। इस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
  4. फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट
    इस सर्कुलर में ये भी साफ किया गया है कि नॉन कैश विड्रॉल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस इन्क्वायरी, चेक बुक मांगना, टैक्स का भुगतान, फंड ट्रांसफर आदि) जो ‘onus ट्रांजैक्शन होते हैं (यानी जब किसी बैंक के ATM पर उसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल किया जाता है), वो फ्री ATM ट्रांजैक्शन में नहीं गिने जाएंगे।
  5. कितना चुकाना होगा?
    कैश विड्रॉल फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 19 रुपये लगेंगे। पहले 17 रुपये लगते थे। बैलेंस इन्क्वॉयरी, मिनी स्टेटमेंट, वगैरह पर 7 रुपये लगेंगे। पहले इसके लिए 6 रुपये लगते थे।
  6. किनके लिए मुसीबत?
    ये बढ़ी हुई कीमत छोटे बैंकों के ग्राहकों को ज्यादा परेशान करेगी। क्योंकि छोटे बैंक ATM के लिए बड़े बैंकों पर ही निर्भर रहते हैं। जो लोग ATM का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ये बदलाव महंगा पड़ेगा फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर लोगों को अब 2 रुपये अधिक देने होंगे
  7. फैसले की वजह?
    सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है ताकि कैश पर निर्भरता कम हो। ATM के चार्ज बढ़ने से डिजिटल पेमेंट और भी किफायती विकल्प बन जाएगा|

आवास योजना तहत हर किसी के घर का सपना होगा सच – मंत्री ओपी चौधरी


15 दिनों में हाउसिंग बोर्ड के 66.47 करोड़ के मकान बिके, छूट का फायदा उठा रहे लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आवास योजना तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर साल 1 मार्च से वन टाइम सेटलमेंट योजना – 2 शुरू की गई, जिसके तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने तैयार मकानों पर 10,20 और 30 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया था।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सबके लिए आवास योजना को अपने घर खरीदने वालों ने हाथों-हाथ लिया है।महज 15 दिनों में 66 करोड़ 47 लाख कीमत के 460 मकानों की बिक्री हो चुकी है.
सरकार का लक्ष्य सबको आवास दिलाना है
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य ÷सबके लिए आवास उपलब्ध कराना है और इस दिशा में यह योजना सफल रही है।आम लोगों के उत्साह को देखते हुए यह योजना अभी जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग अपना घर खरीद सकें।

घर खरीदने वालों में जबरदस्त उत्साह

इस योजना का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराना है। इसका लाभ उठाते हुए आम लोगों ने गृह निर्माण मंडल के 66 करोड़ 47 लाख के रेडी टू मूव मकानों और व्यावसायिक संपत्तियों की खरीद की है और इनका भी आवंटन किया जा
चुका है. प्रदेशभर में यह योजना अभी भी छूट के साथ लागू है, जिन्हें देखा जा सकता है और रियायती दरों पर खरीदी की जा सकती है।

योजना का लाभ इस तरह उठाया जा सकता है
अगर आप भी सस्ते दामों में घर खरीदना चाहते हैं तो इस योजना के तहत गृह निर्माण मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।इसके अलावा अधिक जानकारी और सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 1216313 पर कॉल किया जा सकता है। खरीदारों को बैंक लोन के लिए तुरंत एनओसी दी जा रही है, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता में कोई परेशानी न हो.

सूखने लगी नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध झील”झील के जल स्तर को लेकर इस बार बढ़ी चिंता

सूख रही नैनी झील, सिर्फ 4.7 फीट रह गया पानी; कैसे बुझेगी नैनीताल वालों की प्यास?नैनी झील, नैनीताल की सुंदरता का केंद्र, जहाँ सात पहाड़ियों से घिरा मनोरम दृश्य देखने को मिलता है, और यहाँ नौका विहार का आनंद भी लिया जा सकता है।

झील के जल स्तर को लेकर इस बार बढ़ी चिंता
नैनी झील का जलस्तर: हाल ही में नैनी झील का जलस्तर पांच साल के निचले स्तर पर पहुँच गया है, जिससे चिंता बढ़ गई है. 

पर्यटन सीजन शुरू होने की वजह से बढ़ी चिंता नैनी झील के नियंत्रण कक्ष प्रभारी के मुताबिक झील के जल स्तर को लेकर इस बार बड़ी चिंता की स्थिति है।कहा कि झील के जलस्तर में एक तरफ तेजी से गिरावट हो रही है, तो दूसरी ओर यहां पर्यटन का सीजन शुरू होने वाला है।हाल फिलहाल में यहां बारिश होने की भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।ऐसे में आशंका है कि झील में पानी की कमी का असर कहीं पर्यटकों की आवक पर ना पड़ जाए।


नैनीताल की जीवन रेखा कहलाती है नैनी झील

नैनीताल की जीवन रेखा कही जाने वाली नैनी झील का जलस्तर चिंताजनक रूप से घटकर 4.7 फीट रह गया है। यह स्थिति बीते पांच वर्षों में पहली बार बनी है।बताया जा रहा है कि नैनीताल में लगातार कम हो रही बर्फबारी का असर नैनी झील में पानी के लेबल पर पड़ रहा है।पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही जलस्तर कम होने से स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का विषय है. आशंका है कि इससे पर्यटकों की संख्या कम हो सकती है।
पिछले साल भी यही स्थिति देखी गई थी, हालांकि मानसून की बारिश ने इस कमी की भरपायी कर दी और झील का जलस्तर बढ़ कर 12 फुट तक पहुंच गया था।अब दोबारा वही स्थिति बनने की वजह से स्थानीय लोग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार चिंता में है। यह चिंता इसलिए भी बड़ी हो जाती है कि यहां पर्यटन का सीजन शुरू होने वाला है।आशंका है कि नैनी झील में पानी कम होने की वजह से पर्यटकों का रुझान कम हो सकता है।इसका सीधा असर यहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि इस साल सदिर्यों में बर्फबारी कम हुई।बल्कि सही मायने में देखा जाए तो महज दो दिन नौ दिसंबर और 12 जनवरी को ही बर्फबारी हुई थी।


विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने फीता काटकर किया संस्कृति व्यापार मेला का शुभारंभ”बतौर मुख्य अतिथि आयोजन और सफलता के लिए दी बधाई

बेमेतरा।
ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित संस्कृति व्यापार मेला का नौवां वर्ष बड़ी धूमधाम से प्रारंभ हुआ।

ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी बेमेतरा द्वारा आयोजन का 9वा वर्ष जिसमें विधायक दीपेश साहू बेमेतरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू,नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद पंचू साहू, विकास तंबोली, गौरव साहू, चांदनी रोशन दत्ता, नीतू कोठारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने फीता काटकर, मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं शिव शंकर की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधायक साहू ने मेले की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलता है और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलता है।
बेमेतरा का संस्कृति व्यापार मेला आयोजन देखने और अनुभव के योग्य है

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा सबसे पहले, ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी के समस्त 22 युवा साथियों को भव्य संस्कृति व्यापार मेला के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। यह मेला न केवल बेमेतरा की पहचान है,अपितु हमारे जिले की संस्कृति, परंपरा और व्यापार सशक्तिकरण का माध्यम बन गया है। जब कोई मुझसे पूछता है कि बेमेतरा में घूमने व देखने लायक क्या है, तो मैं बड़े गर्व से कहता हूँ, कि संस्कृति व्यापार मेला ही बेमेतरा का वह आयोजन है जो देखने और अनुभव करने योग्य है।

विधायक दीपेश ने कहा आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आना सौभाग्य की बात है

यहाँ न केवल व्यापार होता है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी जीवंत हो उठती है। मेला खरीदारी, मनोरंजन और सीखने का अद्भुत संगम है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस आयोजन में मैं एक समय सहयोगी और आयोजक के रूप में शामिल होता था, आज आयोजन में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत ही भावुक और गर्व का क्षण है।
जहाँ संस्कृति और व्यापार दोनों साथ हो, वहाँ समृद्धि और विकास अवश्य होते हैं। हमारे बेमेतरा के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है, कि वे व्यापार की बारीकियों को समझते हैं और जिले को आगे बढ़ाने में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा की आज बेमेतरा की महिला स्व-सहायता समूह की बहनें भी अपने हाथों से तैयार विभिन्न उत्पादों को इस मेले के माध्यम से लोगों तक पहुँचा रही हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि इस मंच से कई नए व्यापारी और उद्यमी उभरकर भविष्य में सामने आएँगे ,और बेमेतरा का नाम रोशन करेंगे।


स्कूली बच्चों का कार्यक्रम बहुत मनमोहक है,मेले में व्यापार और मनोरंजन दोनों का समावेश है
मेले में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी मनमोहक है। बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा से इस आयोजन को जीवंत सा बना दिया है। मुझे गर्व है कि हम सभी मिलकर इस आयोजन को बेमेतरा ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना चुके हैं। इस मेले में व्यापार और मनोरंजन दोनों का समावेश है और यहाँ से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसके साथ ही मैं बेमेतरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पार्षदों को भी बधाई देना चाहता हूँ, जो जनसेवा में सक्रीयता से लगे हुए हैं, बेमेतरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

बेमेतरा को भिलाई, दुर्ग और रायपुर जैसे विकसित शहरों की कतार में खड़ा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे

विधायक दीपेश साहू ने कहा मैं यह भी कहना चाहता हूँ कि बेमेतरा के विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में हम बेमेतरा को भिलाई, दुर्ग और रायपुर जैसे विकसित शहरों की कतार में खड़ा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।आने वाले समय में लोग बेमेतरा को भी एक समृद्ध और आकर्षक शहर के रूप में जानें और यहाँ घूमने आएँ।

प्रथम दिवस कार्यक्रम में राजेश दीवान, सुरेश पटेल, राजू देवांगन, केशव साहू, ओमकार साहू, कमलेश साहू, प्रीति यदु सरपंच सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संयोजक जगजीत सिंह ,अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष गोविन्द साहू, सचिव धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष विष्णु साहू, संयुक्त सचिव अमित यादव, कोर कमेटी से फनी राव, राजीव भुवाल, दारा अग्रवाल, बंटी पटेल कमल साहू, साहिल रिजवी, रामकुमार टंडन, अभिनव राजपूत, तेजस सिंह ,सुकन्या राजपूत, रेणुका अग्रवाल नीलम साहू, भावना टंडन भाग्यश्री पोल, वर्षा चौबे, रंजना तंबोली, ममता गुरुपंच ने भी महती भूमिका निभाई अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में विश्व क्षय दिवस मनाया गया एवं CY-TB जाँच प्रारंभ

जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डॉ.एम.एम.रजा(खण्ड चिकित्सा अधिकारी) एवं श्री विनोद कुर्रे(तसीलदार नवागढ़) के द्वारा रवाना किया गया

दिनांक 24.03.2025 को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में TB जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डॉ.एम.एम.रजा(खण्ड चिकित्सा अधिकारी) एवं विनोद कुर्रे(तसीलदार नवागढ़) के द्वारा रवाना किया गया l साथ ही CY-TB जाँच प्रारंभ किया गयाl डॉ.एम.एम.रजा के द्वारा बताया गया की आज के दिवस ही TB की Mico-baictarium Tuberculosis नामक बैक्टीरिया की खोज जर्मन वैज्ञानिक डॉ.रॉबर्ट कोच के द्वारा किया गया थाl इसी कारण प्रत्येक वर्ष इनकी खोज के कारण ही विश्व क्षय दिवस मनाया जाता हैl इनके इन्ही प्रशस्ति के लिए सन 1905 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया l

TB के लक्षण २ हप्ते से अधिक खासी, बलगम आना, बलगम के साथ खून आना, छाती में दर्द होना, गले में गांठ होना, थकान व कमजोरी होना, वजन में कमी आना जैसे लक्षणों को विस्तार से बताया गया और ये सभी लक्षण होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद में Trunat, CB-Nat एवं बलगम की जाँच अवश्य करावे l
CY-TB जाँच प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी/अधिकरियों ने आज दिनांक 24.03.24 से प्रारंभ होकर 24.04.25 तक जाँच किया जायेगा l यह एक प्रकार की TB संक्रमण की जाँच है जो की हमारे शरीर में TB के संक्रमण दर को बताता है CY-TB जाँच सकारात्मक होने पर TPT(दवाई) प्रदान किया जायेगा एवं जाँच नकारात्मक आने पर 3 महीने के बाद पुनःजाँच किया जावेगा l
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभग के उपस्थित सभी स्टाफ को TB के संबंध में शपथ दिलाया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.एम.एम.रजा(खण्ड चिकित्सा अधिकारी), डॉ.रोशन साहू, सी.के. देवांगन, प्रमोद साहू, अनूप कुमार, सुनील नवरंगे, एन.पासवान, शिमला ठाकुर, लता उमरे, अम्बालिका सिंह, मकसूदन रजक, नीता साहू, ललिता साहू, ललिता बंजारे एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l

मजदूरों के हित में हमेशा कार्य करना हमारी प्रतिबद्धता, भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसलिंग रायगढ़ – पिंटू सिंह

रायगढ़
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसलिंग के रायगढ़ में जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के अगुवाई में उनके निवास पर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। जिसमें जिले की कोर कमेटी का गठन एवं हर ब्लॉक में पदाधिकारी का विस्तार करना, पदाधिकारी को पहचान पत्र जारी करना एवं हर कंपनी क्षेत्र को हर पदाधिकारी के हिसाब से डिवाइड कर काम करना और कई सारे मुद्दे पर चर्चा परिचर्चा की गई।

प्रबंधन एवं ठेकेदार के द्वारा उस फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों का सही ख्याल नहीं रखा जाता

जैसे कि, आज सभी को ज्ञात है कि रायगढ़ जिला एक उद्योग नगरी एवं इंडस्ट्रियल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां पर कई हजार कंपनियां स्थापित हैं। और उस कंपनी में कार्य करने वाले लाखों की संख्या में मजदूर भाई कार्यरत हैं। जिनका कहीं न कहीं आज कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार के द्वारा उस फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों का अच्छे से ख्याल नहीं रखा जाता।

शासन प्रशासन के गाइड लाइन पर कोई सुरक्षा प्रदान नहीं किया जाता

और ना ही शासन प्रशासन के गाइड लाइन के अनुसार से उनको न कोई सुरक्षा प्रदान किया जाता है,ना ही उनके स्किल्ड के अनुसार से उचित मानदेय दिया जाता है। इन्हीं सभी मुद्दों को देखते हुए आज रायगढ़ जिला भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसलिंग के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के द्वारा इन सभी मुद्दों पर समस्त पदाधिकारी गण की उपस्थिति में,ब्लॉक अध्यक्ष राज किशोर सिंह युवा जिला अध्यक्ष विकास यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा जिला उपाध्यक्ष
चितरंजन सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोज शाह शशिकांत चौबे जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री संतोष साहनी अभिषेक गुप्ता दीपेश शर्मा सुजीत गिरी सूरज बनवाल प्रदीप बहेरा अमरदीप सरोज वास जी सभी के समक्ष वार्ता रखी गई।

सभी पदाधिकारी गण के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि रायगढ़ के हर कंपनी क्षेत्र को चार हिस्सों में डिवाइड किया जाएगा।

हर कंपनी पर संगठन के कार्यकर्ता को ध्यान देना होगा
मजदूरों को उनका हक दिलाना होगा


जिसमें हर कंपनी पर संगठन के कार्यकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी और आज मजदूरों के साथ हो रहे शोषण, अत्याचार का मॉनिटरिंग किया जाएगा और उन मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा। जिसके लिए भारतीय जनता मजदूर ट्रेड
यूनियन काउंसलिंग के द्वारा पूरे जिले में आज एक मिशन के तहत काम किया जाएगा।

सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयन सहकारी संस्थाएं-सहकार भारती जिला इकाई दंतेवाड़ा के द्वारा परिचय एवं जानकारी हेतु सौजन्य मुलाकात।


दंतेवाड़ा – जिला सहकार भारती दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों ने आज सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं दंतेवाड़ा के पदाधिकारी श्रीमान सुनील बघेल एवं श्री मनमोहन शोरी जी से परिचय एवं सहकारी समिति के पंजीयन के संबंध में जानकारी व मार्गदर्शन हेतु सौजन्य मुलाकात की गई सहकारिता व सहकारी समिति बनाने एवं

सहकार भारती के कार्यों में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन
श्री सुनील बघेल जी सहायक पंजीयक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की योजना अनुसार जिला के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक सहकारी समिति बनाना अनिवार्य है और प्रत्येक सहकारी समिति के द्वारा सरकार की योजनाओं को ग्राम पंचायत तक सहकारी समिति के माध्यम से संचालन कर सहकारी समिति के प्रत्येक सदस्य को रोजगार के अवसर प्राप्त हो, इसी तरह मनमोहन सिंह पंजीयक अधिकारी के द्वारा हर संभव जिला सहकार भारती एवं हमारे संस्थाएं द्वारा मिलजुल कर कार्य करने का आश्वासन मिला।
इस दौरान संगठन प्रमुख किशोर कुमार साहू ,बस्तर संभाग सहकार भारती छत्तीसगढ़ ,जिलाध्यक्ष गणेश यादव सहकार भारती छत्तीसगढ़ जिला दंतेवाड़ा,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भारती राय,जिला महामंत्री बीरबल सिंह ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमति सुभद्रा साहू ,सह महिला प्रमुख कु. संतोषी चालकी , आयूष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पतिराम नाग जिला के पधाधिकारीगण सीबोराम नाग मधुसूदन जी, मंगल राम नाग , जैतूराम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा ग्रीष्म_काल में पेयजल की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ग्रीष्मकाल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक निर्बाध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और जनसहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है,जिससे आने वाले समय में प्रदेश जल संकट की किसी भी स्थिति से सुरक्षित रह सके।
मुख्यमंत्री श्री साय मंत्रालय में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पेयजल राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान प्रदेशभर में पेयजल की समुचित और सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपायों को प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में पेयजल की उपलब्धता को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता घोषित किया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल संकट की किसी भी संभावना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।

अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियाँ समान रूप से आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दिशा में ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, ऊर्जा, वन एवं कृषि विभाग को परस्पर तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्पन्न हो रही पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियाँ समान रूप से आवश्यक हैं। इसके लिए उन्होंने जल संरक्षण के प्रभावी उपायों जैसे रिचार्ज पिट,
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सौर ऊर्जा आधारित पंपों को तेजी से बढ़ावा देने पर बल दिया।

रायपुर नगर निगम ने किया 6 दुकानों को ध्वस्त”अवैध निर्माण को तोड़ने की बड़ी कार्रवाई

रायपुर:_

नगर निगम जोन 8 की टीम ने अवैध रूप से निर्मित 6 व्यवसायिक दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। यह अभियान नगर निगम आयुक्त विश्वजीत के निर्देश पर जोन कमिश्नर के मार्गदर्शन में चलाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रायपुरा स्थित शास्त्री बाजार सब्ज़ी एवं फल मंडी थोक व्यापारी कल्याण सोसायटी द्वारा इन दुकानों का निर्माण कराया गया था। निर्माण को नियमित कराने के लिए संबंधित व्यक्ति ने जोन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था।

जिसे छत्तीसगढ़ नियमितीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक में रखा गया। हालांकि, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक ने 19 जुलाई 2022 की अधिसूचित तिथि के बाद निर्माण होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद, नगर निगम जोन 8 ने निर्माणकर्ताओं को कानूनी नोटिस जारी की और सभी प्रक्रियाएँ पूरी करने के बाद शुक्रवार को अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

अन्य इलाकों में भी चला अभियान, लगाया जुर्माना

इसके अलावा, नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग ने अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। कोटा रोड पर सी एंड डी वेस्ट (निर्माण और ध्वस्त सामग्री) फैलाने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया गया। रायपुरा में भी इसी कारण ₹2000 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके पहले कुशालपुर और भाठागांव में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चली थी

जोन 5 के तहत कुशालपुर पहाड़ी तालाब के पास अवैध रूप से निर्मित भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा, कुशालपुर चौक रिंग रोड से भाठागांव जाने वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान 16 अवैध शेड, 12 पाटा और चबूतरे तोड़े गए। साथ ही, 4 ठेले-गुमटियों को भी हटा दिया गया। सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के आरोप में 14 व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया, और कुल ₹28,500 की राशि वसूली गई।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि नगर निगम रायपुर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है, ताकि शहर के विकास को बाधित करने वाले तत्वों को रोका जा सके।