26.1 C
Raipur
Friday, October 23, 2026
Home Blog Page 298

नगर पालिका परिषद बेमेतरा में विजय सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट-इन-काऊंसिल की प्रथम बैठक


( जनचौपाल36 दीपक पाण्डेय)

जलसंकट को देखते हुए नगर पालिका द्वारा मई माह तक भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र पर रोक

अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभापति द्वारा नगर को चौमुखी विकास देने 40 बिंदुओ पर बैठक में प्रस्ताव रखा गया। नगर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा निर्णय कर सभी प्रस्ताव पारित किया गया।

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू द्वारा भी नगर विकास के लिए विधायक निधि मद से सहयोग किया जाएगा।

नगर पालिका ठेकेदारों को कार्य पूर्ण करने 7 दिन का समय दिया गया अन्यथा कार्य निरस्त किया जाएगा

बेमेतरा:_28/03/2025

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बेमेतरा में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की प्रथम बैठक आहूत की गई । जिसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सभापति और काउंसिल सदस्य राजकुमार खांडे ,पंचू साहू ,विकास कुमार तंबोली, सुश्री नीतू कोठारी, गौरव साहू और आकिब मलकानी उपस्थित रहे।
आज की बैठक में नगर विकास की चर्चा ज्यादा रखी गई और समस्या पर ध्यान देकर कुछ नए योजनाओं को लेकर निर्णय लिया गया।जिसमें मां भद्रकाली महोत्सव मनाने का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजने का है ।गौ माता संरक्षण और संवर्धन के लिए गायों के रहने की जगह और चारा पानी के साथ स्थान देकर व्यवस्थित करने। जहां-जहां पालिका को शासन द्वारा जमीन आवंटन हुआ है ,वहां वहां ईडब्ल्यूएस मकान का निर्माण और वार्ड नंबर 13 सिंघोरी में होलसेल मार्केट ढाई एकड़ में बनाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाया गया।

पूरे पालिका परिक्षेत्र में जल बचाओ कल बचाओ पर फोकस
बैठक में मुख्य रूप से नगर में जल संकट ,जल की समस्या को लेकर गंभीर चर्चा की गई जिसके लिए जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग एसटीपी निर्माण और जल संकट से निपटने दो बड़ी टंकियां का निर्माण जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर के लगभग होगी ,उसके निर्माण कार्य का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने प्रस्ताव को पारित कर दिया। बैठक में अमृत मिशन 2.0 योजना की स्वीकृति के लिए चर्चा रखी गई और उस पर निर्णय लिया गया ।
आज के बैठक प्रस्ताव में प्रमुख रूप से शहर के अंदर तीन यात्री प्रतीक्षालय को पिंक महिला यात्री प्रतीक्षालय के रूप में लाने मरम्मत कार्य करवाने कार्य योजना लाई गई।
आज की बैठक में विधायक निधि मद द्वारा भी नगर विकास को दिशा मिलेगी जिसके तहत तहसील कार्यालय जयस्तंभ चौक के पास चबूतरा निर्माण ,भद्रकाली तालाब पार में चबूतरा, स्लैब कार्य ,शेड निर्माण।

विधायक निधि से ही नगर के विभिन्न वार्डों में चबूतरा,मंच,
सामुदायिक भवन और सीसी रोड ,नाली मरम्मत कार्य का प्रस्ताव रखा गया विधायक निधि मद से ही मोहभट्ठा में शीतला मंदिर के पास एक अतिरिक्त कक्ष और दो पानी टैंकर क्रय हेतु निर्णय लिया गया।

वार्ड नंबर 3 के गली में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में चर्चा निर्णय लिया गया।

14वें और 15वें वित अंतर्गत अप्रारंभ कार्य को निरस्त किए जाने की संबंध में चर्चा निर्णय लिया गया ।नगर विकास के लिए वार्ड क्रमांक 16 गौरव पथ रोड नयापारा में गार्डन का जीर्णोद्धार ,शहर के पांच स्थानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
बेसिक स्कूल मैदान में वीआईपी वेटिंग कक्ष निर्माण और मॉडल शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
कार्यालय नगर पालिका भवन का मरम्मत और उन्नयन कार्य कराए जाने की भी चर्चा और निर्णय लिया गया ।

नवागढ़ चौक और कोबिया चौक में शौचालय निर्माण करने का निर्णय पास हुआ सभी मुक्तिधामों में शौचालय निर्माण करना है इस पर चर्चा और प्रस्ताव पास करते हुए बैठक समाप्त की गई आज के बैठक सीएमओ नगर पालिका कोमल ठाकुर के साथ नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि”मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 171 वर-वधू बंधेंगे विवाह बंधन में,लेंगे मंडप में सुखमय जीवन जीने शपथ

कल शनिवार, 29 मार्च का दिन बेमेतरा ज़िले के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 171 गरीब परिवारों के बेटा-बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इन परिवारों के 171 वर-वधू एक ही मंडप में विवाह बंधन में बंधेंगे और सुखमय जीवन जीने की शपथ लेंगे।

सामूहिक विवाह आयोजन से न केवल नवविवाहित जोड़ों के जीवन की नई शुरुआत होगी, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी यह एक यादगार क्षण बनेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपने बच्चों के विवाह को संपन्न कर सकें।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयाल दास रहेंगे

इस भव्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयाल दास करेंगे,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।बेमेतरा सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू एवं ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर समेत कई अन्य गणमान्य जन इस समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे।

भव्य आयोजन ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के कंतेली इंडोर स्टेडियम में संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें सबसे पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात निकाली जाएगी। यह बारात टाउन हॉल से रवाना होकर इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी, जहां सभी वर-वधू एक ही मंडप में विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। विवाह संस्कार विधिवत रूप से पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे, जिसमें हिंदू विवाह परंपराओं का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

पहले राशि 25000 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 50000 रुपये किया गया है ।

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसमें वधू को गृहस्थी शुरू करने के लिए सरकार हर जोड़े को विवाह सहायता के रूप में निश्चित राशि भी प्रदान करती है, पहले यह राशि 25000 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 50000 रुपये किया गया है । जिससे उन्हें अपने नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलती है।*
  • मुख्यमंत्री कन्या योजना विवाह का महत्व

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करना और विवाह को एक सामूहिक उत्सव के रूप में मनाना है, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना विकसित हो। इस योजना से न केवल परिवारों को वित्तीय सहायता मिलती है, बल्कि यह आयोजन सामाजिक सहयोग और समरसता का प्रतीक भी बनता है।
  • राज्य सरकार की यह पहल उन हजारों परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जो अपनी बेटियों के विवाह को लेकर चिंता में रहते हैं। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विवाह सिर्फ दो व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है, और इस तरह के सामूहिक विवाह समारोह न केवल संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि सामाजिक उत्थान में भी सहायक होते हैं।
    समारोह में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण इस आयोजन को लेकर बेमेतरा ज़िले में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वर-वधू के परिवारों में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
  • विवाह के लिए मंडप को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न होंगे। पूरे समारोह में सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सके। बेमेतरा में आयोजित होने वाला यह सामूहिक विवाह न केवल नवविवाहित जोड़ों के लिए एक नया अध्याय साबित होगा, बल्कि सरकार की इस सामाजिक पहल को भी एक नई दिशा देगा। ऐसे सामूहिक विवाह आयोजन समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ समाज में समानता और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

पुलिस ने एक होटल में 20 पौवा देशी मसाला शराब पकड़ा,एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देश पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही।

कंडरका पुलिस चौकी में आबकारी एक्ट का एक प्रकरण में एक आरोपी पर किया कार्रवाई

 - वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है 
कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका द्वारा ग्राम गुधेली चौक आरोपी का हाटल में आरोपी बलराम साहू पिता खेरबहरा राम साहू उम्र 44 साल साकिन गुधेली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा को अवैध रूप से अपने कब्जे में शराब बिक्री हेतु रखना पाया गया। 20 पौवा देशी मसाला शराब (3,600ml) कीमत 2,200/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। 

    उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, आरक्षक हेमंत साहू, योगेश साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

गर्मी में तरबूज सेवन से स्वास्थ्य लाभ,शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में करता है मदद”

गर्मी के मौसम में तरबूज एक बेहतरीन फल है जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, साथ ही यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर को सबसे ज्यादा पानी की
जरूरत होती है। समय पर पर्याप्त पानी नहीं पीने से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में तरबूज एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है।

तरबूज एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसमें विटामिन-ए,बी, सी, फाइबर, पोटैशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खास बात यह है कि तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे गर्मी के मौसम में स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें, तो उनकी डाइट में तरबूज जरूर
शामिल करें।
बच्चों के लिए तरबूज क्यों है फायदेमंद ?
← इम्यूनिटी बूस्टर:तरबूज में मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
रेड ब्लड सेल्स (RBC) का निर्माण:तरबूज रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाओं) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी नहीं होती।


तंत्रिका तंत्र (Nervous System) का विकास:इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम के विकास में सहायक होते हैं।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद:जिन बच्चों को अक्सर पेट खराब, कब्ज, उल्टी या गैस की समस्या होती है, उनके लिए तरबूज रामबाण इलाज साबित होता है।

←
मेटाबॉलिज्म बूस्टर:
तरबूज का सेवन करने से बच्चों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे उनका शरीर ज्यादा ऊर्जावान रहता है।गर्मियों में बच्चों को तरबूज खाने से मिलने वाले लाभ शरीर को हाइड्रेट रखता है – इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती।हड्डियों को मजबूत बनाता है – इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करते हैं।पाचन तंत्र सुधारता है – इसमें डायट्री फाइबर होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा – इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कब्ज और गैस की समस्या से राहत – यह पेट की
बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

किस उम्र से बच्चों को तरबूज खिला सकते हैं?अगर आपका बच्चा 6 महीने से बड़ा है, तो आप उसे तरबूज खिला सकते

नक्सल हिंसा को पूरी तरह समाप्त करने की चुनौती से निपटने फंडिंग और हथियार सप्लाई चेन तोड़ने में मिली सफलता,,अब आखिरी जंग की तैयारी.

छत्तीसगढ़ में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की सतर्कता और बहादुरी ने नक्सलियों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया है। जवानों ने नक्सलियों की सप्लाई चैन तोड़ने में सफलता हासिल की है।

दंतेवाड़ा। नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार निगरानी कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा तय समयसीमा के भीतर नक्सल के खात्मे की रणनीति को फाइनल टच देने का काम उच्च स्तर पर हो रहा है। सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह अप्रैल के पहले हफ्ते में दंतेवाड़ा जा सकते हैं। चार या पांच तारीख को उनका दंतेवाड़ा दौरा हो सकता है। साढ़े तीन माह के भीतर एक बार फिर से नक्सल के गढ़ में शाह का दौरा तय होना काफी अहम माना जा रहा।

गृह मंत्री अमित शाह जमीनी अभियान की समीक्षा के साथ नक्सल के खिलाफ आखिरी जंग की दिशा भी तय करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि हमने नक्सलियों के वित्तीय स्रोतों पर पूरी तरह नकेल कस दी है। हथियार सप्लाई की चेन भी टूट गई है। अब उनके बचे खुचे संसाधनों को खत्म किया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि अगर मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा पूरी तरह करना है तो छह माह पहले जीरो घटना सुनिश्चित करनी होगी। इस हिसाब से अक्तूबर 2025 तक नक्सल हिंसा को पूरी तरह समाप्त करने की चुनौती सुरक्षा बलों के सामने है। सुरक्षा बल से जुड़े एक आला अधिकारी ने कहा कि आधा दर्जन से ज्यादा केंद्रीय व राज्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां मिलकर अभियान को तय समय सीमा से पहले ही खत्म करना चाहती हैं। अधिकारियों को भरोसा है कि नक्सलियों के कोर गढ़ में सुरक्षा बलों का प्रभुत्व बनना और वहां कैंप बनाकर विकास की सारी योजनाओं को पहुंचाने की मुहिम जमीन पर नजर आ रही है। नक्सली इलाकों में हेलीपेड बन गए हैं। सड़कों का जाल है और अत्याधुनिक हथियार, जंगलों की मैपिंग में सक्षम ड्रोन आदि से सुसज्जित कैंपों से आपरेशन संचालित हो रहे हैं।

नगर पालिका बेमेतरा को मिला एक पानी टैंकर, निवासी दिनेश गौतम ने पत्नी नीता गौतम के स्मृति में दानस्वरूप किया भेंट

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगर वासियों से जल संकट पर जल बचाने किया अपील

बेमेतरा:_27/03/2025(जनचौपाल 36)


बेमेतरा नगर पालिका को नगर के सम्मानित वार्ड 17 निवासी दिनेश गौतम जी ने आज बेमेतरा नगर पालिका को एक पानी का टैंकर दान स्वरूप दिया। अध्यक्ष विजय सिन्हा के उपस्थिति में गौतम जी ने अपनी धर्मपत्नी स्व नीता गौतम जी के स्मृति स्वरूप निशुल्क टेंकर स्वयं के खर्चे से भेंट किया है,जिसे केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि आज दिनेश गौतम जी स्वप्रेरणा से बेमेतरा पालिका को एक पानी का टैंकर दान किया है,इसके लिए दिनेश गौतम जी बहुत ही धन्यवाद के पात्र है।
गर्मी के मौसम आने से हमारे हिंदू संस्कृति में मिट्टी के मटके मंदिर देवालयों, पंडितों और सार्वजनिक पेयजल के लिए दिए जाते रहे हैं।आज उसी तारतम्य पर दिनेश जी ने एक पानी का टैंकर ही दान कर दिया,यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है,जिसकी हम सराहना करते हैं।
पानी का टैंकर आम नागरिक के घर तक पानी पहुँचाने के काम आएगा और जरूरत मंद लोगों तक जल पहुंचाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने इस अवसर पर पूरे नगर की जनता से कहा कि पूरे नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने हर एक नागरिक के सहयोग की जरूरत है,इसके लिए सबको जागरूक होना है।आज नगर में क्या पूरे प्रदेश में जल संकट गहराया है ।मुख्यमंत्री से लेकर शासन प्रशासन की बैठकें चल रही है,जल है तो ही कल है।

मै आपसे पानी बचाने की अपील करते हुए कहता हूं कि हम सबका नैतिक दायित्व है कि अपने कल के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए जल को बचाना है,जल का दुरूपयोग ना करे जल ही जीवन है ,जल को व्यर्थ ना जाने दें।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,दिनेश गौतम, प्रांजल गौतम,पंचू साहू,गौरव साहू,लक्की साहू,हर्ष तिवारी मनोज मिश्रा ,रौशन दत्ता,संदीप यादव,अमरीका निर्मलकर उपस्थित थे।

बेमेतरा जल संकट से निपटने विधायक दीपेश साहू ने संभाला मोर्चा,स्वयं पहुंचे नदी घाट और इंटकवेल तक की सफाई”

श्रीराम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर किया इंट्कवेल के आसपास सफाई

बेमेतरा। जिले की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से गिर गया है, जिससे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। हालात को देखते हुए विधायक दीपेश साहू ने स्वयं मोर्चा संभाला और श्रीराम एकेडमी के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अमोरा घाट में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान इंकेटवेल तक स्वच्छ पानी के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए गाद निकासी व अस्थायी नाली निर्माण किया गया।

हम सेवक हैं, और जनता की चिंता हमारी पहली प्राथमिकता है

विधायक साहू ने कहा कि जनभागीदारी से ही जल संकट का समाधान संभव है। विधायक साहू ने बताया,“हम सेवक हैं, और जनता की चिंता हमारी पहली प्राथमिकता है,आज हम यहाँ साफ-सफाई के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि सामूहिक प्रयास से ही जल संकट का समाधान संभव है,आने वाले दिनों मे जल स्रोतों की बेहतर सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे शिवनाथ नदी का पानी इंटकवेल तक सुचारू रूप से पहुंच सके,बेमेतरा नगर पालिका सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की उपलब्धता बनी रहे।

विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों को दिया चेतावनी

उन्होंने अधिकारियो को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की जब आप लोगो को मालूम था कि शिवनाथ नदी में पानी कम है, तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल कदम उठाते हुए एनीकेट के गेट बंद कर देना चाहिए था, लेकिन संबंधित अधिकारियो की किसी प्रकार जिले वासियों की जीवन की चिंता नहीं है ।

आज हमारी टीम ने आज यह साबित कर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास से ही इस समस्या का समाधान संभव है।”उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर उचित कार्रवाई न करने पर उत्तरदायित्व स्वयं उठाना पड़ेगा।

छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण का दिया संदेश

छात्र खिलेश यादव ने कहा, “बेमेतरा में जल का अत्यधिक संकट उत्पन्न हो गया है। जल संकट के मद्देनजर हम शिवनाथ नदी के किनारे पहुँचे और इंट्कवेल के पास एक अस्थायी नाली बनाया l जिससे नदी का पानी आसानी से इंटकवेल तक पहुँच सकेगा और शहरवासियों को मीठा जल उपलब्ध हो सकेगा।”

बेमेतरा जिले में जलसंकट सबसे ज्यादा है

छात्रा पल्लवी ठाकुर ने बताया कि “बेमेतरा जिले में जल संकट सबसे ज्यादा है। इसी संकट के बचाव के लिए हम आज श्रीराम एकेडमी के पूर्ण छात्र-छात्राएँ अमोरा घाट पहुँचे। यहां से जो इंट्कवेल के माध्यम से शहर में पानी सप्लाई हो रही है, उसकी नाली पूरी तरह से जाम हो गई थी। हमने मिलकर श्रमदान करके अस्थाई नाली निर्माण कर आसपास साफ सफाई की ताकि शहरवासियों को अच्छा, मीठा पानी मिल सके।”

“जल संरक्षण सिर्फ एक सरकारी या प्रशासनिक नहीं हम सबकी जिम्मेदारी है

छात्रा वीनू साहू ने कहा जल संरक्षण सिर्फ एक सरकारी या प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। हमें रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का सदुपयोग करना चाहिए। मैं मानती हूँ कि अनावश्यक पानी की बर्बादी रोकने के लिए हमें छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए,

जैसे नल बंद करना, पौधों के लिए वर्षा जल संचयन करना, और नदियों तथा नालों की सफाई का ध्यान रखना। जल को संवर्धित करने के लिए हमें ‘पानी बचाओ, कल संवारो’ के सिद्धांत को अपनाना होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध हो सके। यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक जीवन शैली बननी चाहिए।”

जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने अभियान की सराहना की

बावन लाख के सरपंच ने कहा कि विधायक दीपेश साहू और श्रीराम एकेडमी के छात्रों द्वारा किया गया यह प्रयास प्रेरणादायक है। इससे प्रशासन भी सक्रिय होगा और नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

श्रीराम एकेडमी के शिक्षक भूषण साहू ने कहा कि विधायक साहू का यह प्रयास न केवल जल संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी उत्तम उदाहरण है।

इस अभियान में छात्र मनीष साहू, खिलेश यादव, टिकेश्वर बंजारे, धारणा साहू, दिव्या साहू, दिव्या लहरी, अंजली शर्मा, रितिका पांडेय, अनिकेत साहू, दिव्या गुप्ता, सूरज पटेल, पदमा साहू, छम्मन सिंह वर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, ग्रामीणजन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

PM मोदी की 30 मार्च को होगी आम सभा”प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम

Janchoupal36

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आ रहे है।
इस दौरान वे एनटीपीसी के 800 मेगावाट यूनिट का शिलान्यास, रेलवे की बिलासपुर-रायपुर चौथी लाइन के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे।
बिलासपुर में उनकी सभा होगी जहां तकरीबन 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। PM मोदी की सुरक्षा के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की टीम पहुंच गई है।बुधवार को अफसरों ने सभास्थल के साथ हेलीपेड और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही
पीएम प्रोटोकॉल के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश
दिए ।
तैयारियों को देखने के लिए CM विष्णुदेव साय गुरुवार
को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। जिसमें वे संभाग के अफसरों
की बैठक लेंगे।


बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे,बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक ग्राम मोह भट्ठा में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सीएम बिलासपुर जाएंगे।वहां सीएम साय प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेंगे ।सीएम विष्णुदेव साय अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देंगे।
सभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देंगे


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर आगमन पर सभी जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन के शामिल हो सकते हैं।भाजपा जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं। 30 मार्च को बिलासपुर में आयोजित सम्मेलन में सभी जिले से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हों ऐसी व्यवस्था की गई है।

शराब में बाय वन गेट वन” वित्तीय वर्ष समाप्ति पर_” ऑफर यूपी आबकारी विभाग, खरीदारों की लगी लंबी लाइन””

(UP Liquor Free News)
यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी है।अब यहां पर’बाय वन गेट वन फ्री’ शराब की बोतलें मिल रही है।यह ऑफर यूपी आबकारी विभाग के वित्तीय वर्ष की समाप्त होने की वजह से लागू है। बता दें कि 31 मार्च को एक्साइज डिपार्टमेंट का वार्षिक लाइसेंस की अवधि समाप्त हो जाएगा।

विशेष ऑफर पर नजर

गौतम बुद्ध नगर में शराब पर बाई वन गेट वन फ्री ऑफर.
31 मार्च तक चुनिंदा दुकानों पर ऑफर उपलब्ध.

भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब यहां पर ‘बाय वन गेट वन फ्री’ शराब की बोतलें मिल रही हैं। यह ऑफर उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के वित्तीय वर्ष की समाप्त होने से पहले दिया जा रहा है। दिल्ली की तरह नोएडा में भी इस ऑफर को देखते हुए शराब की दुकानों में भारी भीड़ नजर आ रही है।लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियों और बाइकों से पहुंच कर पेटियों में शराब खरीद रहे हैं।ग्राहक आने वाले दिनों के लिए स्टॉक जमा कर रहे हैं।
नोएडा की चुनिंदा दुकानों में ऑफर
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मीडिया सूत्रों को बताया, कि यह ऑफर 31 मार्च तक लागू रहेगा।यह वार्षिक लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बच्चे हुए स्टॉक को खत्म करने की रणनीति का एक अहम हिस्सा है।

रायपुर को मध्य भारत का सबसे बड़ा IT हब बनाने की तैयारी,,आईटी-टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा छत्तीसगढ़:_ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा।छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है,जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा।

राज्य सरकार ने IT और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मजबूत करने के लिए NASSCOM, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और TiE बेंगलुरु के साथ महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है। इससे छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया।
उन्होंने बताया कि रायपुर देश का ऐसा प्रमुख शहर है, जहांnआईआईटी, एनआईटी, एम्स और ट्रिपल आईटी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं, जो उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल युवा तैयार कर रहे हैं। नया रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां कई आईटी कंपनियों ने अपना काम प्रारंभ कर दिया है।सरकार बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर नया रायपुर को एक प्रमुख टेक हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत आईटी और स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा,जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्किलिंग प्रोग्राम के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि अभी तक 4 लाख 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य की।औद्योगिक नीति की सफलता को दर्शाता है। इस बैठक के दौरान।दिल्ली, मुंबई और रायपुर में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया पर भी चर्चा हुई।