18 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 285

सीएम विष्णु देव साय शामिल हुए छग रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में:_

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद रजक के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रजककार समुदाय के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रजककार विकास बोर्ड का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और वे उम्मीद करते हैं कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने अनुभव और कौशल का उपयोग करके बोर्ड के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।श्री साय ने कहा रजक समाज, जिनका परिश्रम सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनका सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। रजक धोबी समाज हमारे गांवों के उन समुदायों में से एक हैं जिन्हें हुनर पीढ़ी दर पीढ़ी मिलता आया है। इसी हुनर से वे रोजगार प्राप्त करते रहे हैं। नये जमाने में इस हुनर को और निखारने की जरूरत है। हम परंपरागत काम को कैसे आधुनिक बना सकते हैं, रोजगार के नये अवसरों का निर्माण कैसे कर सकते हैं, इस बारे में भी बोर्ड के माध्यम से पहल करें। आप जो रास्ता तय करेंगे, उसमें हमारी सरकार आपके साथ खड़ी मिलेगी।

श्री साय ने आगे कहा रजक समाज परंपरागत रूप से श्रम, सेवा और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति है।छत्तीसगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं जहां रजक समुदाय के लोग निवास नहीं करते है। हर गांव में रजक समाज से जुड़े व्यक्ति निवास रहते हैं जिनका समाज व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण की दिशा में तैयारी से आगे बढ़ रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि समाज के हर वर्ग को बराबरी का अवसर और सम्मानजनक भागीदारी मिले।हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है कि हम अनुसूचित जाति, जनजातियों, पिछड़े वर्ग और वंचित समुदायों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, और स्वावलंबन के सभी साधन उपलब्ध कराएं। यही सामाजिक न्याय है। यही समरसता का मार्ग है।

रजककार विकास बोर्ड का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि हम इस समाज की विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानें, उनके लिए योजनाएँ बनाएं और उन्हें विकास की मुख्यधारा में पूरी गरिमा के साथ जोड़ें। मुझे विश्वास है नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक अपने सुदीर्घ अनुभव से समाज की अपेक्षाओं में निश्चित ही खरा उतरेंगे।
उनकी यह नियुक्ति केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता, समान अवसर और सामाजिक न्याय पर आधारित है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक अमर अग्रवाल, मोती लाल साहू ईश्वर साहू, दीपेश साहू, सहित विभिन्न मंडल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अधिकारी कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में रजक, धोबी एवं कन्नौजे समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भारत नेपाल बॉर्डर पर 6 विदेशी नागरिक ,जांच में आया फर्जी दस्तावेज का मामला

बिहार:_(media sources)बिहार के किशनगंज में सुरक्षा बलों ने भारत-नेपाल सीमा पर पश्चिम बंगाल के पानी टंकी क्षेत्र से म्यांमार के 6 संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह सभी नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा के 2022-23 में मिजोरम के रास्ते भारत में प्रवेश कर गए थे।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।विशेष रूप से एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है।इसके तहत सीमा पर चौकसी और सख्त की गई है,ताकि इस तरह के घुसपैठियों को रोका जा सके और देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह घटना पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास पानी टंकी क्षेत्र में हुई ,सुरक्षा बलों ने भारत-नेपाल सीमा पर पश्चिम बंगाल में छह म्यांमार नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए थे और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान माजी मेयो हटोइली, लांघ नगेह न्यांग, नव थांग, फ्रांसिस तावक लियन संग, वन जा लियन और रोलैंड नवल ट्लिंग लियन के रूप में हुई है। ये सभी म्यांमार के नागरिक हैं और नागालैंड के एक कॉलेज में धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहे थे।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने इन लोगों को पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इन लोगों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
सुरक्षा बलों ने भारत-नेपाल सीमा पर पश्चिम बंगाल के पानी टंकी क्षेत्र से म्यांमार के 6 संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा के 2022-23 में मिजोरम के रास्ते भारत में प्रवेश कर गए थे।गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, और एक युवक के पास पैन कार्ड भी बरामद हुआ है, जो दिल्ली में बनाए गए थे।
घटना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को यह संकेत दिया है कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का यह केवल एक उदाहरण हो सकता है, और इससे सुरक्षा चूक की गंभीरता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
जांच में फर्जी दस्तावेजों के मामले दिखे।
इन युवकों के बारे में जानकारी सामने आई है कि वे नागालैंड के विटर थियोलॉजिकल कॉलेज, वांकहोसिंग, वोखा में धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहे थे और 2023 से वहीं रह रहे थे। छुट्टियों के दौरान ये भारतीय और नेपाली छात्रों के साथ सिलीगुड़ी गए थे, जहां तीन अलग-अलग समूहों में बंटकर वे नेपाल के बिरतामोड़ स्थित हैप्पी लैंड एडवेंचर पार्क जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने इन्हें पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे अन्य लोग भी हो सकते हैं।
चल रही सघन जांच।
बंगाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि इन 6 संदिग्ध नागरिकों की तरह कई और लोग भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे हैं जांच जारी है, और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में विस्तार से जांच कर रही हैं। अब तक की जांच में एसएसबी और पुलिस ने यह भी पाया है कि संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेज काफी पेशेवर तरीके से तैयार किए गए थे। जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के पीछे कौन लोग और संगठन जिम्मेदार हैं।

इंडियन एयर फोर्स : अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पद पर वैकेंसी है।ऑनलाइन(agnipathvayu.cdac.in) आवेदन यहां कर सकते हैं।

लास्ट डेट • 11 मई 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मई 2025
भर्ती रैली की तिथियाँ: 10 जून से 18 जून 2025

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजियन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत 01/2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2025 है।

इस पद के लिए अविवाहित महिला-पुरुष (agnipathvayu.cdac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन रैली भर्ती से होगी। रैली भर्ती 10 से 18 जून 2025 तय की गई है।

योग्यता मानदंड:
आयु सीमा: उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2005 और 2 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
संगीत योग्यता: उम्मीदवारों को संगीत में दक्षता होनी चाहिए और उन्हें किसी एक वाद्य यंत्र को बजाने में सक्षम होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
संगीत वाद्य यंत्र में प्रवीणता परीक्षा
अंग्रेजी लिखित परीक्षा
एफिशिएंसी टेस्ट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन पर होगा।
वेतन और लाभ:
मासिक वेतन: 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक
4 साल की सेवा के बाद 11.71 लाख रुपये का सेवानिधि पैकेज।
25% उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में शामिल किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करें। डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें। फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म भरकर सबमिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल, मधुरता कोमलता और मादकता का अद्भुत संगम

श्रेया अपने संगीत के साथ-साथ अपने परिवार को भी महत्व देती हैं।
(Janchoupal 36 गायन स्मृति)
श्रेया घोषाल को अपनी विस्तृत गायन क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। वह भारत की सबसे विपुल और प्रभावशाली गायिकाओं में से एक हैं।जादुई आवाज और सम्मोहक गायकी से लोगों के दिलों को गुदगुदाने वाली भारतीय फिल्म की सुरभित सुरों की मलिका श्रेया घोषाल एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका हैं ।जिनका जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में हुआ, श्रेया ने महज 4 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था और उनकी पहली गुरु उनकी मां थीं जिन्होंने उन्हें संगीत की तालीम दिलाई। श्रेया ने 2002 में “देवदास” फिल्म के साथ अपनी गायन कैरियर की शुरुआत की।
6 फिल्मफेयर अवॉर्ड
गायकी का ये आलम है कि कायनात झूम जाय, फिजा में इत्र घुल जाए ।मनमोहक आवाज में भिन्न भिन्न भारतीय भाषाओं के गाने गाकर उन्होंने अपना सम्मोहन बिखेरा है।श्रेया हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, मराठी, तेलगु, तमिल, बंगाली और पंजाबी फिल्मों में भी पार्श्व गायन करती हैं।
श्रेया घोषाल के पापा के शब्दों में
श्रेया को सिंगर बनाना उनके पेरेंट्स का सपना था। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए श्रेया के पापा ने कहा था कि जन्म से ही श्रेया में कुछ ऐसी क्वालिटीज़ थीं, जिन्हे देख उन्हें यकीन हो गया था कि वो सिंगर ही बनेंगी।वो अक्सर सुर में ही रोती थीं। एक तरफ वो एक प्रोफेशनल सिंगर हैं, लेकिन उनका दिल आज भी एक बच्चे की तरह प्यारा है।
हारमोनियम पर मां के साथ ही संगत
चार साल की उम्र से घोषाल ने हारमोनियम पर अपनी मां के साथ संगत किया। उनके माता-पिता ने उन्हें कोटा में महेशचन्द्र शर्मा के पास हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत् शिक्षा के लिए भेजा।
पति और बेटे के साथ शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं श्रेया
श्रेया के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय उनके पापा की तरह इंजीनियर हैं। शादी के बाद अपने पति के साथ श्रेया मुंबई के सांताक्रुज स्थित शानदार अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं, तो उनके माता-पिता उनके भाई सौम्यदीप के साथ रहते हैं।
चिल्ड्रेन स्पेशल एपीसोड की प्रतियोगिता का खिताब जीत गायकी में रखा कदम
बच्ची के रूप में ज़ी टीवी पर सा रे गा मा (अब सा रे गा मा पा) की चिल्ड्रेन स्पेशल एपीसोड की प्रतियोगिता का खिताब उन्होंने जीता। उस समय आज के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी।कल्याणजी, जो प्रतियोगिता के निर्णायक थे, ने उनके माता-पिता को मुम्बई आने के लिए मनाया।उन्होंने 18 महीनों तक उनसे शिक्षा ली और मुम्बई की मुक्त भिडे से शास्त्रीय संगीत की तालीम को जारी रखा।

शुरुआती जीवन और शिक्षा:
श्रेया का जन्म पश्चिम बंगाल के बरमपुर में हुआ था, लेकिन उनका बचपन राजस्थान के कोटा में गुजरा।
उन्होंने आठवीं कक्षा तक रावतभाटा में पढ़ाई की।
रावतभाटा के एटॉमिक एनर्जी सेण्ट्रल स्कूल (AECS) और अणुशक्तिनगर (मुम्बई) में उन्होंने पढ़ाई की। स्नातक के लिए उन्होंने SIES कॉलेज के कला संकाय में दाखिला लिया।
आवाज नारीसुलभ कोमलता और सुरीली है
श्रेया घोषाल की आवाज बहुत ही मधुर और सुरीली है। उनकी गायन शैली में एक अनोखी बात यह है कि वे अपनी आवाज में भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से व्यक्त कर सकती हैं।उनकी आवाज की विशेषता यह है कि वे अपनी आवाज को विभिन्न शैलियों में ढाल सकती हैं और अपने गानों में जान डाल सकती हैं।
श्रेया मादकता और कोमलता का अद्भुत मिश्रण है
मधुरता: उनकी आवाज में एक अनोखी मधुरता है जो श्रोताओं को आकर्षित करती है।
भावपूर्णता: वे अपनी आवाज में भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से व्यक्त कर सकती हैं।
विभिन्न शैलियों में गायन: श्रेया घोषाल ने विभिन्न शैलियों में गायन किया है, जैसे कि फिल्मी गाने, भजन, और शास्त्रीय संगीत।
आवाज की लचीलापन: वे अपनी आवाज को विभिन्न शैलियों में ढाल सकती हैं और अपने गानों में जान डाल सकती हैं।
कुल मिलाकर,श्रेया घोषाल की आवाज बहुत ही सुरीली और भावपूर्ण है,जो श्रोताओं को आकर्षित करती है और उन्हें अपने गानों में बांधे रखती है।
नेशनल अवॉर्ड विनर
2002: नैशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर – बैरी पिया (देवदास)
2006: नैशनल फिल्म अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर – धीरे जलना (पहेली)
2007: नैशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर – ये इश्क हाय (जब वी मेट)
फिल्म फेयर अवॉर्ड
2003: फ़िल्मफ़ेयर आर॰ डी॰ बर्मन अवॉर्ड फॉर न्यु म्यूजिक टैलेंट
2003: फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवॉर्ड (कविता कृष्णमूर्ति के साथ साझा) – डोला रे (देवदास)
2004: फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवॉर्ड – जादू है नशा है (जिस्म)
2008: फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवॉर्ड – बरसो रे (गुरु)
2009: फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवॉर्ड – तेरी ओर (सिंह इस किंग)
2016: फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवॉर्ड – दीवानी मस्तानी (बाजीराव मस्तानी)
साउथ फिल्म फेयर अवार्ड ,आईफा अवार्ड, ज़ी सिने अवार्ड, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स इसके अलावा और भी अन्य अवार्ड है जो श्रेया घोषाल को मिले हैं।
श्रेया घोषाल को मिले अवार्ड के बारे में चर्चा करें तो एक किताब लिखी जा सकती है क्योंकि अवार्ड उनके पीछे चलते हैं।
उन्होंने विभिन्न रियलिटी शो जज भी किए हैं, जिनमें “इंडियन आइडल” और “अमूल वॉइस स्टार ऑफ इंडिया” शामिल हैं।
एक समय अपने सोशल मीडिया हैंडल पर, प्रसिद्ध गायिका ने खुलासा किया कि 2022 में ऑरलैंडो में एक संगीत कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपनी आवाज़ पूरी तरह खो दी थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने की समीक्षा बैठक,स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार के दिए निर्देश

रायपुर:_मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 मई को रायपुर सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस कार्यालय में स्वास्थ्य अमला के साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की,
सीएम श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करें और उन्हें अपने घर के नजदीक ही अच्छा इलाज मिले प्रयास करें। एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने‌ के लिए शासन द्वारा विभाग के खाली पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए।

आज की समीक्षा बैठक पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री जी की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में उपचार सफलता की दर 90 फीसदी है जबकि इस दौरान शत प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94 फीसदी लक्ष्य पूर्ण किया गया है।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

युवाओं को रोजगार की दिशा देने साय सरकार ने खोले 4 द्वार,,4(एमओयू)पर हुआ करार

रायपुर:_भारत एक युवा देश है और यदि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण मिले, तो हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं।राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ अवसर पर कहा।उन्होंने कहा यह कार्यशाला आज के बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप बेहद प्रासंगिक है।

छत्तीसगढ़ के कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि छग की विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दृष्टी से हर संभव प्रयास कर रही है। मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारा प्रदेश नव युवा राज्य है। यहाँ रोजगार और स्वावलम्बन के अपार सम्भावनाएं हैं। ऐसे में हमारी साय सरकार ने यहाँ के युवाओं को कौशल युक्त करने जो पहल की है वह भविष्य के विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के सपना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए चार महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये एमओयू राज्य के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

इन समझौतों के तहत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे: नन्दी फाउंडेशन के साथ समझौता: सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं की रोजगार योग्यताओं को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ समझौता: दंतेवाड़ा, बलरामपुर और कोंडागांव जिलों में स्थित लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक पाठ्यक्रम में अल्पकालिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नैसकॉम के साथ समझौता: कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। नन्दी फाउंडेशन हैदराबाद के साथ समझौता: महाविद्यालयों के छात्रों को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल और आत्मनिर्भर युवा के रूप में तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन समझौतों से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा और उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सकेगा ।सरकार का उद्देश्य एमओयू के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

बेमेतरा नगर पालिका की सामान्य बैठक सम्पन्न-नगर हित और विकास कार्यो से सम्बंधित 31 प्रस्ताव हुआ पारित-18.51 लाख रु.लाभ का बजट पेश

जल सरंक्षण पर विशेष ध्यान नागरिकों को जागरूक और वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर..

नगर में एक बिजनेस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण

अमृत मिशन 2.0 को आगे बढ़ाने शहर में पानी टंकी निर्माण की राशि की मांग

बजट प्रस्ताव में 93 करोड़ का विकास एवं 18.51 लाख के लाभ का बजट पेश हुआ

आज के बैठक में पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और नगर के 21 पार्षद सहित नगर पालिका अधिकारी कोमल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

बेमेतरा (janchoupal36) नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक आज आहूत की गई जिसमें विभिन्न नगर विकास कार्यों पर विषयवार सूचीबद्ध चर्चा कर निर्णय ली गई।जिसमें मुख्य रूप से 93 करोड़ का विकास कार्यों पर बजट पेश किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा 18 लाख 51 हज़ार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया।प्रमुखता के साथ 31 विषयों पर चर्चा हुई जिसे सर्व सम्मति से उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से बजट पास किया गया।
आगे निम्नानुसार नगर के जनहित कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर विषयवार निर्णय लिया गया जिसमें भवन, भूमि, दुकान नामांतरण के आवेदनों पर निर्णय लिए।
हितग्राही मूलक पेंशन योजनांतर्गत प्राप्त आवेदन को सर्व सम्मुख रखा गया। मुख्यमंत्री पेंशन योजना तहत प्राप्त आवेदन पर विचार कर निर्णय लिया गया।
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी किये जाने के साथ
वन नेशन, वन इलेक्शन के संबंध में चर्चा एवं निर्णय ।
वर्ष 2025-26 हेतु प्लेसमेंट श्रमिक उपलब्ध कराने निविदा जारी करने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय से जिला चिकित्सालय तक व्यावसायिक काम्पलेक्स निर्माण कराने निर्णय के साथ नया बस स्टैण्ड स्थित शॉपिंग काम्पलेक्स के अतिरिक्त दुकान निर्माण के बारे में चर्चा की गई।
आगे बैठक में नगर पालिका द्वारा पालिका के विकास कार्यों को गति देने बजट प्रस्ताव रखा गया जिसमें वार्ड 16 गौरवपथ स्थित गार्डन के जीर्णोद्धार नगर में होल सेल बाजार विद्यानगर में व्यावसायिक काम्पलेक्स निर्माण ।विधानसभा बजट में स्वीकृत 02.00 करोड़ से गौरव पथ नाली को दुर्ग रोड में आगे बढ़ा अम्बेडकर भवन निर्माण जैसे बहुत से बजट प्रस्ताव में रखे गए।
विजय सिन्हा ने आगे बजट में महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा जिसमें नगर में आसन्न जल समस्या का निदान निहित है जिसके लिए नगर के समीप बांधो एवं तालाबों का पेयजल संरक्षण हेतु गहरीकरण / सौंदर्यीकरण कार्य कराने की योजना रूप रेखा तैयार की गई इससे पेयजल समस्या को काबू में किया जा सकता है।
बैठक में शहर के विभिन्न विकास निर्माण कार्य रखा गया जिसमें मोहभट्ठा गार्डन में एनएच बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण,शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो का डामरीकरण एव बी.टी. सड़क निर्माण मां भद्रकाली तालाब सौंदर्यीकरण एवं चौपाटी निर्माण नगर के प्रमुख स्थलों / चौक-चौराहो / तालाबों में हाईमास्क लाईट लगाने की चर्चा एवं निर्णय लिया गया।
बैठक में आगे अधिकारी / कर्मचारी आवास निर्माण, सार्वजनिक एवं मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया
अमृत मिशन 2.0 को आगे बढ़ाने 15वें वित्त आयोग मद से पानी टंकी निर्माण के लिए डी.एम.एफ. मद से मांग के साथ नगर के सभी भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य किए जाने का निर्णय लिया गया ।
पुराना जनपद पंचायत कार्यालय के खाली भूमि को नगर पालिका के अधिकार में लेने ,राना वाचनालय भवन,पुराना वाचनालय भवन को किराया देने और भद्रकाली महोत्सव मनाने का निर्णय ,21 स्थित गौठान का उन्नयन जैसे तमाम नगर विकास और व्यवस्था को लेकर बजट प्रस्ताव लाया गया उस पर सभी सदस्य द्वारा चर्चा फिर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।


छत्तीसगढ़ का पहला (AI_Data) सेंटर पार्क,एक डिजिटल उड़ान

3 मई भूमिपूजन

नवा रायपुर:_छत्तीसगढ़ राजधानी नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर की स्थापना की जा रही है।आज 3 मई को मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा।AI Data centre बनने से राज्य में आधुनिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र और छग में नई तकनीकी से औद्योगिक विकास कंपनियों और स्टार्टअप्स को विकसित करने में मदद मिलेगी।दुनियां भर में डाटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की बुनियाद डाटा सेंटर (Data Center) पर होती है।
इसका लाभ इस क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आने वाले उद्यमियों को होगा। इस तरह से अटल नगर में एआई एक्सक्लूजिव डाटा _सेंटर पार्क बनना डिजीटल नवाचार का एक शुभ संकेत हैं।
निवेश और रोजगार के अवसर
डिजिटल पार्क निर्माण से राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह राज्य के डिजिटल भविष्य को नया रूप देगा। 
नवा रायपुर में बनने वाला AI डाटा सेंटर पार्क परियोजना की लागत 1000 करोड़ रुपये है और इसका निर्माण 13.5 एकड़ में किया जाएगा।छग सीएम विष्णु देव साय इस पार्क का भूमिपूजन आज 3 मई 2025 को करेंगे जिसमें वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ रहेंगे।
AI डाटा सेंटर पार्क की विशेषताएं:
स्थान: नवा रायपुर के सेक्टर-22 में, अटल नगर के पास
लागत: 1000 करोड़ रुपये
क्षेत्र: 13.5 एकड़
उद्देश्य: छत्तीसगढ़ को डिजिटल युग में आगे बढ़ाना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना

छत्तीसगढ़ के लिए लाभ:
डिजिटल विकास: AI डाटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़ को डिजिटल विकास के मामले में आगे बढ़ाएगा
रोजगार: इस पार्क से युवाओं को हजारों की संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे
पावर हब: छत्तीसगढ़ को भारत का पावर हब बनाने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तानी बॉर्डर लॉक पाक की नापाक चाल, वतन वापसी कर रहे अपनों के लिए किया दरवाजा बंद,,

अमन चैन की वादी पहलगाम के बैसरन घाटी में सैलानी कुछ पल शुकून के बिताने गए वहां छद्मवेष में छुपे आतंकियों ने उन्हें गोलियों का निशाना बनाया जिसमें 26 लोग मारे गए ।इस आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।भारत ने निर्णय लिया कि पाकिस्तान से सार्क वीजा में आए पाकिस्तानी हिंदुस्तान छोड़ दे और पाकिस्तान गए भारतीय देश वापसी करेंगे।

इस बीच पाक ने अटारी बॉर्डर के गेट को बंद कर दिया है। सुबह से गेट नहीं खोला है। जिससे भारत के आदेश के बाद स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।वाघा बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है

पाकिस्तान ने भी अटारी-वाघा बॉर्डर के गेट को बंद कर दिया है, जो पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए तनाव और जवाबी कार्रवाइयों का परिणाम है। पहलगाम हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए) के बाद, भारत ने 23 अप्रैल 2025 को अटारी-वाघा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाक के विरूद्ध कई बड़े निर्णय लिए जिसमें भारतीय वीजा समाप्ति पर पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान जाना है।इस कड़े निर्णय के बाद पाकिस्तानी नागरिक लगातार स्वदेश लौट रहे हैं। इस बीच गुरुवार को पाकिस्तान ने नापाक चाल चलते हुए अटारी बॉर्डर के गेट को सुबह से बंद कर दिया है। जिससे वाघा बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।पाकिस्तानी नागरिक सुबह से स्वदेश वापसी के लिए गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान न तो अपने नागरिकों को वापस आने दे रहा है और न ही पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को भारत लौटने दे रहा है।

पाकिस्तान अपने नागरिकों को 29 अप्रैल तक लौटने की अनुमति दी थी। इसके बाद अटारी वाघा बॉर्डर पर गेट बंद किए जाने से काफी सारे नागरिक फंस गए हैं। इनमें बुजुर्ग, बच्चों के साथ महिलाएं शामिल हैं। अटारी वाघा बॉर्डर पर फंसे लोगों की मदद अब सिख वालंटियर कर रहे हैं। गुरुवार को पूरे दिन पूरे दिन गेट खुलने का इंतजार हो रहा है लेकिन पाकिस्तान ने पंजाब के अटारी में वाघा सीमा चौकी पर गेट खोलने से इनकार कर दिया।अब शुक्रवार गेट खुलने का इंतजार है।

भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद, अटारी बॉर्डर पर कई पाकिस्तानी नागरिक फंसे हुए हैं क्योंकि कथित तौर पर पाकिस्तान की तरफ से गेट नहीं खोले गए हैं। एक फंसे हुए नागरिक ने कहा, ‘जिन्होंने जुर्म किया उन्हें पकड़े, आवाम को क्यों तंग कर रहे हैं.?

सीएम ममता बनर्जी ने दीघा में बनवाया जगन्नाथ मंदिर,, विज्ञापन पर सोशल मीडिया से उठे सवाल

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जगह के Google Maps के स्क्रीनशॉट शेयर किए।शायद सरकार ने ऐड में नक्शा डालने के लिए जल्दबाजी में बिना चेक किए स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर लिया था।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में एक भव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया है, जो ओडिशा के पुरी में स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर है। इस मंदिर का उद्घाटन 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के मौके पर किया गया था। मंदिर की कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं :
मंदिर की शैली”मंदिर की संरचना”चार प्रमुख मंडप हैं”
मंदिर की ऊंचाई: पुरी के जगन्नाथ मंदिर की ऊंचाई के समान है।
नीलचक्र और ध्वज: मंदिर के शिखर पर नीलचक्र की तरह ही चक्र लगाया गया है, और हर रोज शाम को ध्वज परिवर्तन किया जाएगा।

इस मंदिर के निर्माण पर विपक्ष ने ममता बनर्जी पर हिन्दुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाया है और इसे जनता के पैसों की बर्बादी करार दिया है। मंदिर का निर्माण करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है ।
विवाद में विज्ञापन का नक्शा
चर्चा में यह है कि मंदिर के प्रचार के लिए ममता सरकार ने 30 अप्रैल को अखबारों में एक डबल-पेज ADD छपवाया। इसमें एक नक्शा भी शामिल था, जिसमें मंदिर के आसपास की जगहें दिखाई गई थीं। लेकिन इस नक्शे में एक जगह का नाम पढ़कर सबके होश उड़ गए।नक्शे में इस जगह पर लिखा था ‘Female Vibrators in Digha’!
इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल पूछे जाने लगे।
पश्चिम बंगाल सरकार ने ये add बंगाली और अंग्रेजी भाषा के कई अखबारों में प्रकाशित करवाया था। अब इसमें मंदिर के आसपास की जगहें जब देखी गईं, तो एक जगह का नाम पढ़कर लोगों के दिमाग हिले। इस जगह पर सेक्स टॉय की तरह इस्तेमाल होने वाले ‘फीमेल वाइब्रेटर्स’ का जिक्र था और ये भी बताया गया था कि ये कहां मिल रहे हैं।
नक्शे के मुताबिक दीघा नाम के इलाके में फीमेल वाइब्रेटर्स मिलते हैं।नक्शे में ये जगह अमरावती पार्क और जगन्नाथ घाट के बीच में पिन की गई थी।
बीजेपी ने सवाल दागा
बीजेपी ने मौके का फायदा उठाते हुए इसे ‘हिंदू भावनाओं का अपमान’ करार दिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने X पर कहा कि ये जानबूझकर किया गया अपमान है।उन्होंने लिखा,
“ये बेहद शर्मनाक है कि दीघा में जगन्नाथ सांस्कृतिक परिसर के उद्घाटन के लिए ममता बनर्जी सरकार के विज्ञापनों में अनुचित सामग्री को बढ़ावा दिया गया। ये हिंदू भावनाओं का जानबूझकर अपमान है और भगवान जगन्नाथ के भक्तों के प्रति घोर अनादर है। इस तरह की हरकतें वास्तविक भक्ति की कमी को दर्शाती हैं, और निंदनीय राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित हैं।”