23.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 284

सुशासन तिहार के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हस्ताक्षर अभियान

ग्राम छिरहा में सुशासन तिहार के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त बेमेतरा एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी बाल विवाह की स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।

बेमेतरा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 मई को ग्राम छिरहा में सुशासन तिहार के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त बेमेतरा एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने जनसमुदाय को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूक किया।
बाल विवाह उन्मूलन हेतु आशीष जायसवाल, सीएचएल पर्यवेक्षक ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी बाल विवाह की स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। साथ ही, अभियान के तहत हस्ताक्षर कराकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई।
मिशन शक्ति के अंतर्गत श्रीमती सेवंतिका साहू एवं श्रीमती तमन्ना, जेंडर विशेषज्ञ द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसमुदाय से हस्ताक्षर कराए गए एवं बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सखी वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती रामेश्वरी साहू, पैरालिगल वकील एवं श्रीमती वीणा साहू, पैरालिगल कार्मिक ने सेंटर की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
यह अभियान जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई।

हवा आग़ पानी से पाकिस्तान पर चौतरफा हमला,भारत ने खोला दो बांधो के गेट

रावलपिंडी महा विस्फोट के बाद भारत ने खोला दो बांधो के गेट अब दुश्मन आग से जलेगा और डूब के मरेगा।

भारत ने पहली बार युद्ध में पाक के खिलाफ इस्तेमाल किया है S_400

पाकिस्तान ने की भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश पाकिस्तानी हमले की कोशिश को भारत ने किया नाकाम भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम ने हर पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया।

क्या है S-400 ‘सुदर्शन चक्र’
सतह से हवा में मार करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम 4 तरह की मिसाइलों से लैस है S-400 ,400 किमी दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम
लड़ाकू विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को ध्वस्त करने में सक्षम
भारत ने रूस से खरीदा है S-400 सुदर्शन चक्र की तरह चारों तरफ कर
सकता है हमला।

भारत ने कोई पूर्व सूचना के दो बांधो के गेट खोल दिए

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रहार करने की शुरुआत उसका पानी रोककर किया था। इसके तहत चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए थे।लेकिन, अब भारत ने पाकिस्तान पर दोहरी मार की है।भारत ने दोनों डैम के सभी गेट एक साथ खोल दिए हैं। इससे एक साथ नदी में अधिक पानी जाने से पाकिस्तान में बाढ़ के हालात बन सकते हैं।बगलीहार और सलाल बांध के गेट खोले गए अब पाकिस्तान में बाढ़ के जैसे हालात बनेंगे।बताया जा रहा है कि जम्मू क्षेत्र के आसपास अधिक बारिश होने से बिना कोई सूचना दिए बांधो के गेट खोले गए है।

भारत ने किया ड्रोन हमला

पाकिस्तान के रावलपिंडी में ड्रोन अटैक हुआ है। ये हमला क्रिकेट स्टेडियम के पास हुआ है। आज रात इस स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था। रावलपिंडी में इस ड्रोन अटैक के बाद से ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है।

कर्मचारी चयन आयोग ने अनुचित व्यवहार के 23 बिंदुओं पर जारी किया गाइडलाइन •

SSC:( STAFF SELECTION COMMISSION) :_परीक्षा खत्म होने से पहले केंद्र छोड़ने पर एक साल के लिए होंगे बाहर ।यह नियम परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है, और परीक्षार्थियों को इसका पालन करना चाहिए ।

नई दिल्ली:_
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने परीक्षा के दौरान अनुचित व्यवहार/ गलत तरीके अपनाने पर 23 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। अब ऐसे उम्मीदवारों को एक से लेकर सात साल तक परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने पर परीक्षार्थियों को एक साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। यह नियम परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है।

नियम के मुख्य बिंदु:_परीक्षा खत्म होने तक केंद्र में रहना: परीक्षार्थियों को परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा केंद्र में रहना होगा।

एक साल के लिए बाहर: यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा खत्म होने से पहले केंद्र छोड़ देता है, तो उसे एक साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों के लिए सुझाव:_परीक्षा के नियमों का पालन करें: परीक्षार्थियों को परीक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए और परीक्षा खत्म होने तक केंद्र में रहना चाहिए।

परीक्षा के निर्देशों का पालन करें: _परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्देशों का पालन करना चाहिए और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए।
वहीं बाहर (डीबार) किए गए उम्मीदवारों को आयोग की किसी भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।एसएससी ने अपना कैलेंडर जारी होने से पहले ही उम्मीदवारों को आगाह कर दिया है। अब अगर
उम्मीदवार पेपर खत्म होने और प्रश्नपत्र जमा करवाने के बाद भी समय से पहले केंद्र छोड़ता है तो,यह भी अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आएगा। जांच में अगर उम्मीदवार दोषी पाया गया तो उसे एक साल के लिए
परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। अनुचित व्यवहार करने वाले उम्मीदवारों की रिपोर्ट परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को लिखित में देनी होगी। इसके बाद रीजनल ऑफिस डायरेक्टर दो से तीन एक्सपर्ट की
टीम बनाकर शिकायत की जांच की करेंगे। शिकायत सही पाए जाने पर ही आगे का एक्शन लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान उम्मीदवारों को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। पहले ही डीबार हो चुके उम्मीदवार को लिखने के लिए सहायक के रूप में कर्मचारी चयन आयोग
STAFF SELECTION COMMISSION नहीं लिया जा सकेगा। इसके अलावा वीडियो, ऑडियो, ब्ल्यूटूथ सहित अन्य डिवाइस का उपयोग करने पर भी उम्मीदवारों को एक से तीन साल तक के लिए बाहर
किया जा सकता है। सार्वजनिक किए जा सकते हैं नाम डीबार उम्मीदवारों के लिए नाम पहले रीजनल ऑफिस जाएंगे। इसके बाद एसएससी के हैड ऑफिस से नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। अनुचित साधन का उपयोग करने की शिकायत मिलने के बाद एसएससी
को एक माह में कार्रवाई पूरी करनी होगी। डीबार किए जाने वाले सभी बिंदुओं को वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है। किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह नियम पढ़ने की सलाह दी गई है। डीबार के नियम जारी करने के बाद अब उम्मीद है कि एसएससी अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैंलेडर जारी कर आवेदन मांगने की प्रक्रिया भी शुरू कर दे।

“अंजीर खाने के फायदे और नुकसान कितना खाए कैसे खाएं”

अंजीर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है, जो विभिन्न तरीकों से सेवन किया जा सकता है। यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं:_

अंजीर खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे कि पाचन में सुधार, रक्त शर्करा को नियंत्रित करना, हड्डियों को मजबूत बनाना और त्वचा को पोषण देना। यह एक प्राकृतिक रेचक के रूप में भी काम करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

ताज़ा अंजीर:

सीधे खाना: ताज़ा अंजीर को सीधे खाया जा सकता है, बस इसे अच्छी तरह से धो लें और इसका आनंद लें।

सलाद में: अंजीर को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है, यह सलाद को एक मीठा और स्वादिष्ट स्वाद देता है।

सूखे अंजीर:_स्नैक के रूप में: सूखे अंजीर को स्नैक के रूप में खाया जा सकता है, यह एक स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर विकल्प है।

ओटमील या योगर्ट में: सूखे अंजीर को ओटमील या योगर्ट में मिलाकर खाया जा सकता है, यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है।

अंजीर का उपयोग:

बेकिंग में: अंजीर का उपयोग बेकिंग में किया जा सकता है, जैसे कि केक, कुकीज़ और मफिन में।

सॉस और जैम में: अंजीर का उपयोग सॉस और जैम बनाने में किया जा सकता है, जो टोस्ट या बिस्कुट पर लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य लाभ:

फाइबर से भरपूर: अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स: अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।

अंजीर का सेवन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप इसे अच्छी तरह से धो लें और इसके किसी भी हिस्से को न खाएं जो खराब या सड़ा हुआ हो।सूखा अंजीर खाने से सेहत को फायदा तो मिलता ही है लेकिन अंजीर को पानी में भिंगाके के खाने के फायदे अलग है।पानी में भीगे हुए अंजीर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी है कि, अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में उपयोगी है। अंजीर का पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती मिलने के साथ ही आंतों की भी सफाई होती है।वहीं इसका सेवन करने से मोटापा भी कम होता है। इसे खाने के बाद व्यक्ति  को ज्यादा भूख नहीं लगती है। इससे वह ज्यादा खाने से बच जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। आपको आज से ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

अंजीर के फायदे : 

दीजेस्टिव में मदद करता है।

खून की कमी को पूरी करता है।

कफ और कोल्ड को भी सही करता है।

अंजीर एक पौष्टिक फल है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं:

पाचन संबंधी समस्याएं:

अधिक फाइबर: अंजीर में अधिक फाइबर होता है, जो कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि गैस, ब्लोटिंग और दस्त।

अलर्जी: कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कैलोरी और चीनी की मात्रा:

अधिक कैलोरी: अंजीर में अधिक कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।

चीनी की मात्रा: अंजीर में प्राकृतिक चीनी होती है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

अन्य समस्याएं:

दांतों की समस्याएं: अंजीर की चिपचिपी प्रकृति दांतों में फंस सकती है, जिससे दांतों की समस्याएं हो सकती हैं।

अधिक सेवन: अंजीर का अधिक सेवन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

सावधानियां_:_मात्रा का ध्यान रखें: अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करें।
पाचन संबंधी समस्याएं: यदि आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो अंजीर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
अलर्जीः यदि आपको अंजीर से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें
।

प्रिय पाठक:यह लेख केवल जानकारी मात्र के लिए है,अंजीर खाना है नहीं खाना आप डॉ या फूड न्यूट्रीशन से सलाह लेकर खाएं।

रोजगार सहायक भ्रष्टाचार के आरोप में पद से किया गया पृथक, समाधान शिविर में शिकायत,,

जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेड़ा में आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की जाँच उपरांत कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
दो रोजगार सहायक और एक आवास मित्र सेवा से पृथक


बेमेतरा :_बेमेतरा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत एरमशाही में रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत श्रीमती ईश्वरी साहू के विरुद्ध हितग्राही से आवास योजना का लाभ देने हेतु ₹10,000 की मांग एवं वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में ग्रामीणों एवं शिकायतकर्ता के बयानों तथा आडियो प्रमाणों के आधार पर आरोप सिद्ध पाए गए। इनका यह कृत्य सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 एवं सेवा शर्तों के विरुद्ध पाए जाने पर छत्तीसगढ़ संविदा भर्ती अधिनियम 2012 के तहत सेवा से पृथक किया गया है।
इसी प्रकार, ग्राम पंचायत तेन्दुवा में रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत श्री नारायण साहू, जिनके विरुद्ध भी ग्राम पंचायत एरमशाही में हितग्राही से अवैध वसूली एवं पंचायत कार्य में अनधिकृत दखलंदाजी की शिकायत सिद्ध हुई, उन्हें भी संविदा नियमों के अंतर्गत पद से पृथक कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत एरमशाही की आवास मित्र श्रीमती नीरा साहू के विरुद्ध ₹25,000 की मांग कर आवास किश्त जारी करने के आरोप में शिकायत प्राप्त हुई थी। आडियो साक्ष्य एवं उनके स्वयं के स्वीकारोक्ति के आधार पर दोष सिद्ध होने पर उन्हें भी आवास मित्र पद से सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है ।
जनपद पंचायत नवागढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं में पारदर्शिता और पात्र हितग्राहियों को बिना किसी दबाव अथवा वसूली के लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकता है। अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

आन” बान” शान” हिंदुस्तान मेरी जान,भारत के कार्रवाई से कब्रिस्तान बना आतंकिस्तान

अब पूरे विश्व को आतंकवाद के लिए सामूहिकता के साथ आतंक के खिलाफ आना होगा।

प्रधानमंत्री ले रहे पल पल की खबर

प्रधानमंत्री ले रहे ऑपरेशन सिंदूर की गतिविधियों के पल पल की खबरें। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दे रहे उनको अपडेट।

भारतीय सेना उचित तरीके से इसका जवाब दे रही है.”

इससे पहले सेना के प्रवक्ता ने एक पोस्ट में लिखा, “प्रहाराय सन्निहिता:, जयाय प्रशिक्षिता: (हमले के लिए तैयार, जीत के लिए प्रशिक्षित).”

आतंक मानवता का दुश्मन है इसे कोई भी मुल्क किसी भी आदमी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।जिंदगी का अर्थ है जिओ और जीने दो अन्यथा धर्मक्षेत्र को कुरुक्षेत्र बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।

जब तक भारत में गंगा है और नारी के माथे पे सिंदूर है कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। नमामि गंगे और ऑपरेशन सिंदूर चलता रहेगा।

भारत अब गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है जब शेर जागता है तो जंगल में खामोशी छा जाती है।पहलगाम हमले के बाद आतंकी छोड़े नहीं जाएंगे और जो उनको पनाह देगा वहां तबाही का ही मंजर होगा।

मीडिया सूत्रों से जानकारी से भारत ने किया 9 आतंकी स्थानों पर हमला और मारे गए 90 आतंकी।विषम परिस्थितियों में भारत का हर नागरिक बिना वर्दी का सिपाही होता है।हम मातृभूमि की रक्षा करने वाले राम और पौरुष की वंशज है।कोई नापाक इरादे से भारतीय अस्मिता को छुआ या देखा हम छोड़ेंगे नहीं।लंका विध्वंश होगा ,होकर रहेगा और हम घुसकर आतंकी मारेंगे।

भारत सरकार ने बयान जारी करके कहा है कि सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किया है.

इस बयान में कहा गया है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था.”आतंकी मुरीद के आतंकी ठिकाना तबाह,आतंकी गिरोह जैश का अड्डा हुआ बर्बाद।

बयान में ये भी कहा गया है कि “कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है.”

दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है. इस मुद्दे पर भारत में कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया – “भारत माता की जय!”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर भारतीय सेना की सराहना की.
चंद्रबाबू नायडू ने कहा – “Jai Hind!”

राहुल गांधी ने कहा भारतीय सेना पर हमे गर्व है।

अखिलेश यादव ने कहा पराक्रमों विजयते

देश के नागरिकों ने ली कुछ राहत की सांसे पहलगाम हमले के बाद आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर।

सुशासन तिहार पर छिरहा समाधान शिविर में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ

बेमेतरा:_बेमेतरा विकासखंड व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिरहा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विशेष रूप से शिरकत की। मंत्री श्री बघेल ने हितग्राहियों को किसान किताब, राशन कार्ड, मछली पालन के लिए आईसबॉक्स तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के अंतर्गत पासबुक का वितरण कर लाभान्वित किया।
यह समाधान शिविर ग्राम छिरहा क्लस्टर के तहत आने वाले 11 ग्राम पंचायतों — कठौतिया, मजगांव, छिरहा, जंगलपुर, गांगपुर छि., सौनपुरी, गगपुरा, नवागायकला, चरगंवा, बैहरसरी और मोढ़े के निवासियों के लिए आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान पेटी में अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें दर्ज कराईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इन आवेदनों के निराकरण की जानकारी ही दी और विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया| शिविर में अध्यक्ष जनपदपंचायत बेमेतरा श्रीमती हेमा दिवाकर, अजय साहू, एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे । सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से आवेदनों के निराकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।

जनसंपर्क विभाग ने मासिक पत्रिका जनमन की वितरित की ।
मंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आपकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण आपके आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं और कोई भी नागरिक अपनी समस्या, मांग या शिकायत बेझिझक आवेदन के माध्यम से दर्ज करा सकता है।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है, सरकार हर ग्रामीण तक अपनी हितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सुशासन तिहार के इस शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया।

“मोर अब्बड़ भाग हे, मुख्यमंत्री मोर घर आए हे।”सीएम साय बने अमरौतिन साहू के मेहमान

सुशासन तिहार के समाधान शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय बने अमरौतीन साहू के घर के मेहमान, छत्तीसगढ़िया अपनापन बिखरा स्वागत में। सीएम ने कहा”हर जरूरतमंद को मिलेगा पक्का मकान,सरकार का संकल्प”

बेमेतरा :_ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के कोने-कोने में योजनाओं की जमीनी सच्चाई जानने निकले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत सहसपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती अमरौतीन साहू के घर पहुँचकर उनके जीवन में आई खुशी को साझा किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर भावुक और उत्साहित अमरौतीन साहू ने कहा— “मोर अब्बड़ भाग हे, मुख्यमंत्री मोर घर आए हे।” छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति की गरिमा के साथ परिवारजनों ने अपने मुखिया का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सादगी और आत्मीयता के साथ परिवार के बच्चों और बुजुर्गों से संवाद किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान देने के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गरीब परिवार का जीवन स्तर ऊँचा और सम्मानजनक बने, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
श्रीमती अमरौतीन साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें नया पक्का मकान मिला है, जिससे उनका परिवार अब सुरक्षित और गरिमामय जीवन जी रहा है। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन और भी प्रभावी और पारदर्शी ढंग से किया जाए ताकि हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू साजा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद, कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने SSP रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पुलिस कार्रवाई

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की लागतार कार्यवाही।

जुआ एक्ट के 01 प्रकरण में 04 जुआडियानो से नगदी रकम 22,255/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही  है। 
    जिसके तहत 06 मई 2025 को मुखबिर के जरिए से सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंधवा तालाब के उपर आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे थे। सुचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम पहुच कर सुचना स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, कुछ जुआडियान पुलिस देखकर भाग गये। 
       इस दौरान मौके पर 04 जुआडियान पकडे गये। जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियानो 1. रोहित रजक उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं. 21 बेमेतरा, 2. संजय निषाद उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 21 बेमेतरा, 3. तुलसीदास टंडन साकिन ढोलिया, 4. हरिश कुमार रात्रे उम्र 35 साल साकिन चारभाठा सभी थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 22,255/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।

       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, आरक्षक मोह. असलम, राम गोपाल निषाद एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भुमिका रही।

सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 का दूसरा दिन मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा बेमेतरा जिले के ग्राम में

मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से संवाद कर गांव के विकास कार्यों की जानकारी भी ली और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में लगाई चौपाल गांव वालों की सुनी मांग और उनको कई सौगातें भी दी

हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति और 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सहसपुर के मंदिर को किया पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की घोषणा

छग बेमेतरा:_छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में औचक निरीक्षण किया। उनके हेलीकॉप्टर के उतरने से गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, जिसमें सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती शामिल थी।

मुख्यमंत्री ने गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में स्थित 13वीं-14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन भी किए।

मुख्यमंत्री की पहल के मुख्य बिंदु:

  • ग्रामीणों से संवाद: मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बात सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
  • स्थानीय स्थलों का दर्शन: मुख्यमंत्री ने गांव में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के दर्शन किए ।
  • कहा- महाशिवरात्रि के मेले में मैं स्वयं आऊंगा
  • मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में धर्म और आस्था के प्राचीन चिन्ह मौजूद हैं, जो हमारी संस्कृति की गहराई और परंपराओं की निरंतरता का परिचय कराते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है।