23.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 283

सर्व धर्म सभा का आयोजन/ देश_ जाति धर्म समुदाय से ऊपर है/ “एकता और सद्भावना ही राष्ट्र की ताकत है”

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए।

भारत देश की ताकत है एकता भाईचारा और अखंडता।इसकी जरूरत और तब है जब देश विषम काल परिस्थिति से गुजर रहा हो। शांति संयम और मर्यादा नागरिकता की पहचान है लेकिन कुछ लोग मानवता विरोधी स्वभाव रख कर समाज में फूट डालने की कोशिश करते हैं,जिसके कारण ही सामाजिक समरसता समाप्त हो जाती है।

इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राजभवन में हाल ही में एक महत्वपूर्ण सर्वधर्म सभा आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ एकजुटता और शांति का संदेश दिया। यह सभा वर्तमान तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांति, सौहार्द और एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

सभा के मुख्य उद्देश्य आपसी एकता और सद्भावना को बनाए रखना

राज्यपाल का संदेश: श्री डेका ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकजुटता, संस्कृति की सहिष्णुता और नागरिकों की जागरूकता की परीक्षा हो रही है। उन्होंने सभी से संयम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्ष  1965 और 1971 के युद्ध हो या 1999 का कारगिल का संघर्ष हर बार हमारे देश ने यह सिद्ध किया है कि हम किसी धर्म, सम्प्रदाय या भाषा के नाम पर विभाजित नहीं हो सकते। देश में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध और अन्य सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते है। छत्तीसगढ़ भी इस सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत उदाहरण है। राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की कि वे एकजुट रहें शांति और सौहार्द बनाएं रखें। अभी यह सोचना है कि देश व समाज को क्या दे सकते है। हमें एकजुट होकर  देश के लिए खड़ा होना है।

  • मुख्यमंत्री का संदेश: श्री साय ने कहा कि भारत देश सत्य, अहिंसा और शांति का पुजारी है और इस समय में हमें एकजुट होकर देश के लिए खड़ा होना है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें बहुत सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे समय में असामाजिक तत्व भी लाभ उठाने का प्रयास करते है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में आ रही भ्रामक सूचनाओं से भी जनमानस को सतर्क रहने कहा।
  • विचार व्यक्त करने वाले प्रमुख प्रतिनिधि:_सर्वधर्म सभा में जैन समाज के चंद्रेश शाह, शदाणी दरबार के युधिष्ठिर महाराज, ब्रम्हाकुमारी शांति सरोवर की सविता बहन, सिक्ख समाज के सरदार अमरिक सिंह, बोहरा समाज के फिरोज गांधी, ब्राम्हण समाज के दीवाकर तिवारी, बौद्ध समाज के भंते डॉ. जीवक, रामकृष्ण मिशन के किशोर महाराज, भारत सेवा संघ के स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज, बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ की सुषमा कुमार, गायत्री परिवार के दिलीप पाणिग्राही, मुतवल्ली जामा मस्जिद के अब्दुल फहिम और कालीबाड़ी बंगाली समाज के रंजन बनर्जी ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभा में दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम आतंकी हमले और युद्ध में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के प्रमुख उपस्थित थे

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, संयुक्त सचिव निधि साहू, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न धर्मो, सम्प्रदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

“छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से आया एक ऐतिहासिक फैसला:_राज्य सरकार को निर्देश देते कहा”

न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की एकलपीठ ने राज्य सरकार को 60 दिनों के भीतर नियमित करने का दिया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 60 दिनों के भीतर नियमित करने का आदेश दिया है। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए राहत की सांस लेकर आया है जो पिछले कई वर्षों से स्थायित्व की मांग कर रहे थे। न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की एकलपीठ ने योजना एवं सांख्यिकी विभाग, कांकेर और रायपुर में कार्यरत कर्मचारियों के मामले में सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

कर्मचारियों की मांग

नियमितीकरण की मांग कर रहे थे संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी 10 से 25 वर्षों से नियमित पदों पर कार्यरत होने के बावजूद नहीं मिल रहा था स्थायित्व आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने के बावजूद नहीं हो रहा था नियमितीकरण।

हाईकोर्ट का फैसला:_राज्य सरकार को 60 दिनों के भीतर नियमित करने का आदेश न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की एकलपीठ ने दिया आदेश कर्मचारियों को स्थायित्व देने से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण फैसला ।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि वह इन कर्मचारियों को 60 दिनों के भीतर नियमित करें। यह आदेश उन कर्मचारियों के लिए राहत की सांस जैसा है, जो पिछले कई वर्षों से स्थायित्व की मांग कर रहे थे।

दरअसल योजना एवं सांख्यिकी विभाग, कांकेर और रायपुर में कार्यरत बृहस्पति त्रिपाठी, राजकुमार चोपड़ा, सन्त कुमार और मणिकपुरी ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इन कर्मचारियों का कहना था कि वे पिछले 10 वर्षों से नियमित पदों पर कार्यरत हैं और सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव रखते हैं।

जस्टिस बी.डी. गुरु की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद यह स्पष्ट किया कि जब कर्मचारी विभाग के वर्क कल्चर और कार्यशैली से भली-भांति परिचित हैं और पर्याप्त अनुभव भी रखते हैं, तो उन्हें नियमित करने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने राज्य शासन को 60 दिन के भीतर इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली 1770 अप्रेंटिस पदों की भर्तियां

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस पदों पर 1770 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद रिफाइनरी डिवीजन अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत भरे जाएंगे।यह भर्ती देशभर के विभिन्न रिफाइनरी में होगी। इसमें असम, बरूनी (बिहार), बड़ोदरा, हल्दिया, मथुरा पानीपत और पारादीप (ओडिशा) शामिल हैं।

महत्वपूर्ण विवरण:_आवेदन की तिथि: 3 मई 2025 से 2 जून 2025 तक

पदों की संख्या: 1770 लास्ट डेट • 2 जून 2025

योग्यता: 10+2, आईटीआई, डिप्लोमा, या डिग्री

आयु सीमा: 18-24 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट का प्रावधान)

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया:

मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयन दस्तावेज़ सत्यापन और पात्रता जांच पर आधारित होगा।

आवेदन प्रक्रिया:

IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।

आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

आवश्यक दस्तावेज़: _10वीं और 12वीं की मार्कशीट आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री प्रमाण पत्र ।आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) ।निवास प्रमाण पत्र बैंक पासबुक की कॉपी।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन देखें।

आवश्‍यक दिशा-निर्देश:_आवेदन करने के इच्‍छुक सभी उम्‍मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे IOCL Apprentice Bharti 2025 पर आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का भली-भांति अवलोकन कर लें, उसके बाद ही विभाग को इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड भर्ती हेतु आवेदन प्रस्‍तुत करें।

निष्कर्ष:_अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो IOCL Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। अभी से ही अपनी तैयारी शुरू करें और आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करें। नियमित अपडेट्स के लिए इस पेज को बुकमार्क करें या jobskind.com पर विजिट करते रहें।

रुंगटा कॉलेज आर_1 में 2340 विद्यार्थियों के सपने सच हुए,, मल्टीनेशनल कंपनियों ने दिया जॉब प्लेसमेंट का बेस्ट ऑफर

रुंगटा आर-1 कॉलेज में इस साल 2340 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है, जिसमें 60 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों ने भाग लिया था। 2000 से अधिक छात्रों को 6.4 लाख रुपये प्रति वर्ष के न्यूनतम वेतन पैकेज पर प्लेसमेंट मिला।
विस्तार से:
प्लेसमेंट का आंकड़ा:इस साल रुंगटा आर-1 में 2340 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
मल्टीनेशनल कंपनियां:60 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि प्लेसमेंट ड्राइव में मौजूद थे.
न्यूनतम वेतन:कॉलेज के 2000 से अधिक छात्रों को 6.4 लाख रुपये प्रति वर्ष के न्यूनतम वेतन पैकेज पर प्लेसमेंट मिला।
आज रुंगटा एजुकेशन कैंपस आर – 1 में आयोजित प्लेसमेंट कैंपेन में शामिल होकर अत्यंत हर्ष हुआ। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 2300 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। खासकर जब अधिकतम पैकेज 28 लाख रुपये तक पहुंचा, तो यह हमारे युवाओं की काबिलियत और मेहनत का प्रतीक बन जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन ने कहा कि पहले लोगों की मानसिकता थी कि सिर्फ सरकारी नौकरी ही सबसे अच्छी होती है, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है। वैशाली नगर विधायक ने कहा प्रदेश के ढाई हजार युवाओं की संख्या यहां आई हुई है, हर एक युवा चेहरे पर सपना पूरा होने की खुशी और विश्वास से भरी मुस्कान दिख रही है। हर एक युवा की सपनों की उड़ान को गति मिलेगी यहां।
रूंगटा आर-1 ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने कहा कि यह जीत युवाओं की है, जिन्होंने अपने पैरेंट्स की उम्मीदों का मान रखा। डायरेक्टर डॉ. सौरभ रूंगटा, सोनल रूंगटा, डायरेक्टर जनरल डॉ. मनीष मनोरिया, डायरेक्टर डॉ. वाईएम गुप्ता, डॉ. एडविन एंथोनी उपस्थित थे।
शुक्रवार को भिलाई के रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के 2340 स्टूडेंट्स का इस साल देश-दुनिया की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। इसे सेलिब्रेट करने रूंगटा ग्रुप ने खास कार्यक्रम सच हुए सपने कराया, जिसमें प्लेसमेंट हासिल करने वाले करीब ढाई हजार युवा शामिल हुए। इस दौरान तीन छात्रों अनुराग श्रीवास्तव, यश कुमार, कुणाल कुमार डे को दुनिया की नामी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी सैप लैब ने 28 लाख रुपए सालाना का ऑफर लेटर सौंपा।इसी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 60 युवाओं को 12 लाख रुपए सालाना की नौकरी का ऑफर लेटर भी मिला। 60 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों के लोग भी मौजूद रहे। रूंगटा आर-1 ग्रुप ने एक बार फिर नया कीर्तिमान रचते हुए कॉलेज के 2 हजार युवाओं को न्यूनतम 6.4 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट दिलाया।

आज की रात जरा तमन्ना की नशीली जादू का मजा लीजिए, पहले आज की रात अब नशा”

फिल्म ‘रेड 2′ का पहला गाना रिलीज़ हो गया है जिसमें तमन्ना भाटिया अपनी अदाओं से जादू चला रही हैं।आज की रात’ के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी कामुक अदाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। हवा के झोंकों से लेकर कई बैकग्राउंड डांसर्स, हिप्स की तेज़ हरकतों और अपने बेली डांस को दिखाने तक, यह गाना तमन्ना की खूबसूरती से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

तमन्ना भाटिया एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं जो अपनी खूबसूरती और अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। वह तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपने प्रशंसकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।साउथ और बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भाटिया के लाखों लोग दीवाने हैं। साउथ फिल्मों में शोहरत पाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।

सुंदरता और मुस्कान
तमन्ना भाटिया की सुंदरता की काफी सराहना की जाती है। लोग उनकी आँखों, उनकी मुस्कान और उनकी त्वचा की चमक की प्रशंसा करते हैं। उनकी सुंदरता को प्राकृतिक माना जाता है और वे इसे बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करती हैं।

तमन्ना भाटिया की खूबसूरती:
आकर्षक व्यक्तित्व: तमन्ना अपनी खूबसूरती और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।
फैशन आइकन: तमन्ना को फैशन में भी बहुत रुचि है, और वह अक्सर अपने फैशन सेंस के लिए प्रशंसा पाती हैं।तमन्ना भाटिया एक प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं ।

तमन्ना भाटिया की लोकप्रियता:
प्रशंसकों की बड़ी संख्या: तमन्ना के प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है, और वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं।फिल्मों में भी सफल हुई है।
जन्म और परिवार
तमन्ना भाटिया का जन्म २१ दिसंबर १९८९ को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था।उनके माता-पिता संतोष और रजनी भाटिया हैं।उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम आनंद भाटिया है। वह सिंधी हिंदू वंश की हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के मानेकाजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से की।उन्होंने तेरह साल की उम्र में अभिनय का अध्ययन शुरू किया और एक साल के लिए पृथ्वी थिएटर में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने मंच प्रदर्शन में भाग लिया।

फिल्मी अभिनय और पुरस्कार
उन्होंने अस्सी से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और कलाईममानी और सिम्मा सहित कई पुरस्कार जीते हैं, और फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ के लिए आठ नामांकन और सैटर्न अवॉर्ड के लिए एक नामांकन प्राप्त किया है।

तमन्ना भाटिया की फिल्में:
तमिल फिल्में: तमन्ना ने कई सफल तमिल फिल्मों में काम किया है, जिनमें “पैसानु” और “वीरम” शामिल हैं।तेलुगु फिल्में: तमन्ना ने तेलुगु फिल्म उद्योग में भी अपनी पहचान बनाई है, और “बाहुबली” और “बेव्यू” जैसी फिल्मों में काम किया है।

फिल्मी संघर्ष एवं अभिनय सफर
तमन्ना ने महज 15 साल की उम्र में एक्टिंग क्षेत्र में कदम रखा और फिल्म चांद सा रोशन चेहरा में काम किया। तमन्ना ने कुछ वीडियो एल्बम में भी काम किया। इसके साथ-साथ तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी कदम रखा।साल 2005 में आई फिल्म श्री ने उनकी किस्मत बदल दी,यह फिल्म सुपरहिट रही।इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्में दीं।
साल 2013 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और अजय देवगन के साथ फिल्म हिम्मतवाला में काम किया। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म एंटरटेनमेंट में नजर आई। उन्हें साल 2015 में आई बाहुबली: द बिगिनिंग और साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली: द कन्क्लूजन से खास पहचान मिली।

फिटनेस को लेकर रहती है सजग
उन्होंने बाहुबली में अवंतिका नाम की एक योद्धा का किरदार निभाया। तमन्ना अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती हैं। वह हर रोज कम से कम एक घंटे तक वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट सेशन में कार्डियो एक्सरसाइज, वेट ट्रेनिंग, एब फ्रेंच और फ्री हैंड एक्सरसाइज शामिल हैं।

तमन्ना की अन्य गतिविधियां
अपने अभिनय करियर के अलावा, तमन्ना कई अन्य उद्यमों में भी शामिल हैं। उन्हें “फैंटा” और “चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन” जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के टीवी विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में सफलता मिली। मार्च २०१५ में, वह “ज़ी तेलुगु” की ब्रांड एंबेसडर बनीं और उसी महीने अपना खुद का आभूषण ब्रांड “वाइट एंड गोल्ड” लॉन्च किया।
सामाजिक समर्थन जनवरी २०१६ में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान में भी शामिल
शादी की खबरें केवल अफवाह हैं:_
मेरी पर्सनल लाइफ को स्क्रिप्ट किया जा रहा है। तमन्ना भाटिया का कहना है कि जिस बिजनेसमैन हसबैंड के प्रपोजल को एक्सेप्ट करने की बातें मीडिया में चल रही हैं, वह सरासर गलत और झूठी है एक्ट्रेस किसी से भी अभी शादी नहीं कर रही है।

“ओवर ऑल हेल्थ अच्छा रखना है तो, दिन की शुरुआत में कुछ अच्छा व हेल्दी खाएं”

दिन की शुरुआत में कुछ अच्छा व हेल्दी खाने से हम दिन भर अपने आपको एनर्जेटिक फील करते हैं,इससे हमारी ओवर ऑल हेल्थ भी सुधरती है।

नाश्ता हमारे दिन का पहला मील होता है और इसलिए इस दौरान हम जो भी खाते हैं, उसका गहरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। जब आप दिन की शुरुआत में कुछ अच्छा व हेल्दी खाते हैं तो इससे आप ना केवल एनर्जेटिक फील करते हैं, बल्कि इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ सुधरती है। आमतौर पर, हम नाश्ते में जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन अगर आप कम समय में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चीला खाना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है।

अगर आप प्लेन और सिंपल चीला खाकर बोर हो चुके हैं तो आप वेज चीला की रेसिपी बना सकते हैं. इस चीला का स्वाद लाजवाब होता है और ये आसानी से बन भी जाता है. अगर आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप इस चीला को ट्राई कर सकते हैं.अब अगर आप प्लेन और सिंपल चीला खाकर बोर हो चुके हैं तो आप वेज चीला की रेसिपी बना सकते हैं. आप इसमें अपने मन मुताबिक सब्जी को डाल सकते हैं. बेसन और सब्जियों से बना ये चीला खाने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. इस तरीके से आप वेज चीला बना सकते हैं. 
मिक्स वेज चीला बनाने के लिए सामग्री 
बेसन- 1 कप 
गाजर-2 कद्दूकस किया हुआ 
प्याज- 1 बारीक कटा 
शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
लहसुन- बारीक कटा हुआ
अदरक -1 छोटा  कद्दूकस किया हुआ
पालक- 1 कप बारीक कटा हुआ
बीन्स- 4 बड़े चम्मच
हल्दी- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
जीरा- एक छोटा चम्मच 
नमक- स्वादानुसार 
तेल 
पानी 
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
मिक्स वेज चीला बनाने की विधि
मिक्स वेज चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले सब्जियों को धोकर बारीक काट लें. आप अपने पसंद से कोई और भी सब्जी अगर लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं. आप इसमें गोभी या पत्ता गोभी को भी डाल सकते हैं।
अब एक बाउल में एक कप बेसन लें और इसमें सारी सब्जियों को मिक्स कर दें. अब इसमें जीरा, प्याज लहसुन और अदरक को भी मिला दें।अब नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को भी मिक्स कर दें और इसमें आप पानी डालकर एक बैटर तैयार करें. बैटर को आप ज्यादा गाढ़ा नहीं रखें।चीला बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें और इसमें तेल डालें अब चीला को चम्मच की मदद से फैला दें।अब चीला को दोनों साइड से क्रिस्प होने तक पकाएं।जब दोनों तरफ से ये पक जाए तब आप इसे निकाल लें। वेज मिक्स चीला का सेवन आप आचार, चटनी या फिर दही के साथ कर सकते हैं।

“खमरिया में सुशासन समाधान शिविर” विधायक दीपेश साहू ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान, “हितग्राहियों को सामग्री वितरण 3905 आवेदनों का निराकरण”

बेमेतरा_: छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के क्लस्टर ग्राम खमरिया में आठवां सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया। क्लस्टर खमरिया सहित इसमें 11 ग्राम पंचायतें — संण्डी, बहिंगा, डंगनिया ब, बहेरघट, सलधा, सिंधौरी, देवरबीजा, घोटमर्रा, खम्हरिया डी, और भेड़नी — शामिल रहीं।
शिविर में 11 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 3905 विभिन्न समस्याओं, मांगों और शिकायतों के आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया और जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। साथ ही ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने मेधावी विद्यार्थियों को शाल और प्रमाण पत्र भेंट किए। साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, मोची बाक्स, पासबुक और बुजुर्गों को वय वंदन कार्ड सौंपे।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जल सरंक्षण की शपथ दिलाई। शिविर में जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन का वितरण किया गया ।
विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं औचक निरीक्षण कर रहे हैं ,और भीषण गर्मी में भी जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
शिविर के प्रथम सत्र में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, क्षेत्र के पंच, सरपंच और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद थे। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से संपर्क किया।

भारत के एस-400, एल-70 सहित सभी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव, पाकिस्तान का हमला हुआ बेअसर

(चर्चा janchoupal36)as per news source

______ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर सरकारी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए, “यह सिर्फ शुरुआत है, लंबे समय के लिए तैयार रहें।”भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर किए गए सटीक हमलों के बाद देश में सुरक्षा और आपूर्ति से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

________इसी बीच चीन ने ऐसी बात कही जिसके बारे में जानकर पाकिस्तान को मिर्ची लगेगी । भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि चीन एडवांस संचार और ईवी में आगे है, जबकि भारत आईटी और इनोवेशन में चमक रहा है।दोनों देश अत्याधुनिक तकनीक को आगे बढ़ा रहे हैं, साथ मिलकर वैश्विक प्रगति को बढ़ावा दे रहे हैं।

___ पाकिस्तान की राजनीति और सेना के बीच लंबे समय से जारी तनाव ने एक बार फिर बड़ा मोड़ ले लिया है। पाकिस्तानी सेना के मौजूदा प्रमुख, जनरल आसिम मुनीर को सेना प्रमुख के पद से हटा दिया गया है।
_______भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में मचा हड़कंप सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ को हटा दिया है और उसे हिरासत में लिया गया है। उन पर व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का आरोप लगा है। सैयद असीम मुनीर अहमद शाह पाकिस्तान का सेना प्रमुख था और वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। साल 2022 से ही वह पाकिस्तानी सेना के 11वें सेना प्रमुख के रूप में काम कर रहा था। सेना प्रमुख बनने से पहले वह क्वार्टर मास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था।जानकारी सूत्र अनुसार पाकिस्तानी जनरल की नियुक्ति 3 वर्षों के होती है,पाकिस्तानी सेना प्रमुख का कार्यकाल नवंबर में पूरा होना था लेकिन युद्ध की स्थिति को देखते हुए जनरल को हटाया गया है।
भारत अभी तक युद्ध में सटीक रणनीतिक कौशल दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ पाक को जवाब दे रहा है।अभी तक भारत ने 100 से अधिक पाकिस्तान के ड्रोन हमला निष्फल कर दिया है,अब भारत युद्ध में पाक को घेरते हुए पाकिस्तान के बड़े बड़े शहर को भारतीय सेना के निशाने में ले रखा है।
_____S _400____इस आतंक खिलाफ युद्ध में अभी तक निर्णायक भूमिका निभा रहा s_400 जो की तैनाती में बेहद तेज, प्रतिक्रिया में और भी तेज S-400 की खासियत है इसका तेजी से तैनात किया जाना है। इसे सिर्फ 5 से 10 मिनट में किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकता है। इसमें एक इंटीग्रेटेड मल्टीफंक्शन रडार, कमांड और कंट्रोल यूनिट्स, और कई तरह के मिसाइल लॉन्चर होते हैं। यह रडार सिस्टम न केवल दुश्मन की मिसाइलों की पहचान करता है, बल्कि उन्हें ट्रैक और नष्ट भी करता है।
कौन-कौन से देश हैं S-400 के मालिक?
_____दुनिया में अब तक सिर्फ चार देशों के पास ही S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है—रूस (निर्माता देश), चीन, भारत और तुर्की। यह इस सिस्टम की सामरिक महत्ता और रणनीतिक क्षमता को दर्शाता है।
क्यों कहा जा रहा है इसे ‘सुदर्शन चक्र’
______भगवान विष्णु और महाभारत के श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह है ,जो लक्ष्य के साथ शत्रुओं का विनाश करता था, वैसे ही S-400 दुश्मन के हवाई हमलों को पलक झपकते खत्म करने की ताकत रखता है।यह प्रणाली न केवल भारतीय वायु सीमा की रक्षा कर रही है, बल्कि भारत को एक एयर डिफेंस सुपरपावर भी बना रही है।

मंत्री और कलेक्टर के निर्देश पर नवागढ़ क्षेत्र के निजी संस्थान द्वारा नियम विरुद्ध जल दोहन पर कड़ी कार्रवाई, निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश

3 बोरवेल से प्रतिदिन लगभग 4 हजार लीटर प्रति बोर जल आहरित किया मतलब 12 हजार लीटर प्रतिदिन जबकि बेमेतरा जिला जल त्रासदी में जूझ रहा है और नवागढ़ केंद्रीय भूजल आयोग द्वारा क्रिटिकल क्षेत्र घोषित किया गया है।

जिला श्रम अधिकारी और जिला उद्योग अधिकारी द्वारा भी संस्थान का निरीक्षण कर श्रम एवं उद्योग नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, समाधान शिविर में मंत्री दयाल दास से जनशिकायत की गई थी।

बेमेतरा /

बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र स्थित एक निजी संस्थान का निरीक्षण कलेक्टर के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि संस्थान को प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग,रायपुर द्वारा वार्षिक 0.5475 मि.घ.मी. जल आबंटन की स्वीकृति प्राप्त है। इसमें से जुलाई से नवम्बर तक 0.1805 मि.घ.मी. जल पथरिया बैराज से तथा दिसम्बर से जून तक 0.367 मि.घ.मी. जल स्वयं के बैलेंसिंग रिजर्वायर से उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

किंतु वर्तमान में जल संसाधन संभाग मुंगेली से अनुबंध न होने के कारण पथरिया बैराज से जल आहरण नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि संस्थान में निर्माण कार्य के लिए कुल 5 नग 9 इंच के बोर पम्प स्थापित हैं, जिनमें से 2 बोर पम्प सूखे पाए गए। शेष 3 बोरों से प्रतिदिन लगभग 4 हजार लीटर प्रति बोर जल आहरित किया जा रहा है। हालांकि संस्थान के पास केन्द्रीय भू-जल बोर्ड की अनुमति है, लेकिन राज्य शासन या जिला स्तर के सक्षम अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त नहीं पाई गई।
जिला श्रम अधिकारी और जिला उद्योग अधिकारी द्वारा भी संस्थान का निरीक्षण कर श्रम एवं उद्योग नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खेड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने उद्योगों द्वारा बड़े पैमाने पर बोर खनन एवं जल दोहन की शिकायत खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के समक्ष की थी। मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने जांच कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
गौरतलब है कि इस वर्ष बेमेतरा जिले में भीषण गर्मी के कारण भू-जल स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नवागढ़ क्षेत्र को केन्द्रीय भू-जल आयोग द्वारा “क्रिटिकल” श्रेणी में रखा गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर महोदय ने जिले में नए बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
परिस्थितियों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संस्थान को आज दिनांक से निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल के अत्यधिक दोहन को रोका जा सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देश का पालन न करने पर संस्थान के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रबंधन की होगी।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे शराब दुकान,, वहां क्या पूछे! फिर मीडिया से क्या कहा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का अचानक शराब दुकान पहुंचना और शराब की वैरायटी के बारे में जानकारी लेना, कौतूहल एवं हैरत का विषय है जो चर्चा में रहने वाला है। यह घटना न केवल मंत्री की भूमिका और जन अपेक्षाओं के बारे में सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे एक छोटी सी घटना भी बड़े पैमाने पर चर्चा और प्रतिक्रिया का कारण बन सकती है।

आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के दौरे पर रहे। यहां उनको सुशासन शिविर में शामिल होना था और वो इसके पहले अचानक पेंड्रा के शराब दुकान पहुंच गए। उनके साथ जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी भी मौजूद थी। वो शराब दुकान में शराब की सभी वैरायटी के स्टॉक के बारे में जानकारी लिए। साथ ही शराब की बिक्री और शराब लेने आने वालों के बीच कोई लॉ एंड आर्डर की स्थिति न बनने पाए इस बाबत निर्देश दिए।

मीडिया के जवाब में उन्होने कहा कि लोगों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है और कोई गड़बड़ी तो नहीं है, इन सब बातों के मद्देनजर मैं गया था, चूंकि ये बॉर्डर का इलाका है। ऐसे में यहां की दुकानों में सभी वैरायटी की शराब है कि नहीं इसे भी चेक करन था, ताकि लोगों को सभी प्रकार की शराब मिले। उन्होने कहा कि सरकार का काम शराब दुकान को सफल रूप से चलाना उतना ही जरूरी है जितना कि अन्य काम। अवैध शराब की बिक्री से सरकार को राजस्व का नुकसान होता था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज – “शिकायतें दवा की, पर जांच दारू की!”:
इस निरीक्षण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया: “शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं, पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं!!!”, “सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है” कहते हुए प्रदेश सरकार पर व्यंग्य भी किया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई ख़बर –दारू ब्रांड ठीक है, पर दवा कैसी भी चले,
स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा –
“भले ही खराब दवाई खाकर मरीज मर जाए, पर दारू मिलावटी नहीं होनी चाहिए!”
“दारू पीने वाला ज़िंदा रहना ज़रूरी है, क्योंकि उसका ज़िंदा रहना सरकार और नेताओं के लिए जरूरी है!