23.1 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026
Home Blog Page 282

11 सौ दीपों से की जाएगी भगवान परशुराम की महाआरती साथ ही होंगे भव्य आयोजन

रायपुर। श्रीदूधाधारी सत्संग भवन मठपारा में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 19 मई की शाम भगवान की 11 सौ दीपों से महाआरती की जाएगी। साथ ही भजन संध्या, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विप्रजनों के सम्मान और भोजन प्रसाद के कार्यक्रम भी होंगे। इन सभी आयोजनों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की वृंदावन हॉल सिविल लाइन में एक संयुक्त बैठक हुई।

जिसमें सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव,नितिन कुमार झा कार्यक्रम संयोजक एवं श्रीमती नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष सहित विप्र समाज के अध्यक्ष, सचिव तथा विप्रजन मुख्य रूप उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि महाआरती का कार्यक्रम राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य एवं प्रांत प्रमुख आचार्य डॉ. इंदुभवानंद महाराज, विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में होगा। वहीं प्रमुख आतिथ्य के लिए
सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा, महापौर मीनल चौबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, प्रबंध संचालक प्रगति कॉलेज राजीव वोरा ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
यशवंत पुरोहित प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अवस्थी प्रदेश सचिव विजय शंकर पांडेय, अविनय दुबे युवा अध्यक्ष, सुनील बाजारी, किशन बाजारी संरक्षक एवं अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा भी इस बैठक में सम्मिलित थे ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे ग़लगम जवानों का बढ़ाया हौसला कहा,,बस्तर में सुशासन लाना है

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाया मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें सरकार में आए डेढ़ साल हुए हैं और इस अवधि में हमने राज्य में सुशासन स्थापित करने का प्रयास किया है।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए।

मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने अदम्य साहस और समर्पण के साथ इस
ऑपरेशन को सफल बनाया है। यह न केवल बीजापुर बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

गलगम और करेगुट्टा का क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है और इस अभियान ने इस इलाके को सुरक्षित बनाने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है। सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात के दौरान साय ने उनके साहस की सराहना की और कहा कि आपके शौर्य और निष्ठा से ही हम नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई को
जीत रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जवानों के साथ तस्वीर खिंचाई और भारत माता के जयकारे से उनका जोश बढ़ाया। उन्होंने जवानों संग बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री द्वारा नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ बना कर बस्तर को विकास की दिशा में जोड़ने के महत्वपूर्ण प्वॉइंट

नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य है, जिसमें सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों का सहयोग जरूरी है।
सुविधा कैम्प: सुरक्षा कैम्प के माध्यम से सुदूर इलाकों में सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
विकास कार्य: क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, ताकि ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकें।
शिक्षा और स्वास्थ्य: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


जब बात देश की हो तो पक्ष विपक्ष नहीं देश_हित के समकक्ष सोचना ही पड़ता है,,,,ऐसे थे अटल जी

जब बात देश की हो तो पक्ष विपक्ष नहीं देश_हित के समकक्ष सोचना ही पड़ता है,,,,ऐसे थे अटल जी

1991 में भारत की अर्थव्यवस्था कंगाल हो गई थी तब प्रधानमंत्री नरसिंहराव ने वित्तमंत्री मनमोहन सिंह जी से बुलाकर पूछा खजाने में कितने पैसे है।मनमोहन जी का उत्तर था सिर्फ 9 दिन देश चला सकते है इतना सा पैसा बचा है।इस पर नरसिंहराव जी बोले इस स्थिति से कैसे निपटा जाए तो मनमोहन सिंह बोले देश के रुपये की कीमत 20% गिरानी पड़ेगी,नरसिंहराव जी बोले ठीक है, केबिनेट की बैठक बुलाओ।
मनमोहन जी उठे और अपने कक्ष की ओर जाने लगे ,,कुछ कदम दूर जाने के बाद वापिस पलट कर आए और नरसिंहराव जी से बोले कि अगर केबिनेट बैठक बुलाई तो हम ये कठोर निर्णय नही कर पाएंगे सभी मंत्री वोट बैंक एड्रेस करेंगे नरसिंहराव जी ने मनमोहन जी से कहा कि ठीक अभी आप अपने कक्ष में जाइये।
20 मिनिट बाद मनमोहन जी को उनके कमरे में सचिव एक चिट्ठी देकर गए ,,ओर उस चिट्ठी में नरसिंहराव जी ने लिखा था ,,डन।
बाद में जब पता चला कि 20 मिनिट में ऎसा क्या हो गया था जो आपने केबिनेट मीटिंग मनमोहन सिंह सहित सबको आश्चर्य में डालकर हां कर दी।तब नरसिंहराव जी ने कहा था कि मेने अटल जी से बात कर ली थी और डन कर दिया ।
मतलब आप अटल जी पर भरोसा देखो अपनी केबिनेट से भी ज्यादा था, उन्हें पता था अटल जो देश हित मे होगा वही बोलेंगे।ऐसा होता है राष्ट्रवादी विपक्ष ओर उस कठोर निर्णय की घोषणा के बाद बीजेपी ने विरोध आंदोलन नही किया बल्कि देश की अर्थ व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए तात्कालिक कोंग्रेस सरकार को साथ दिया।और वही आज वक्फ संशोधन बिल पर से तिरंगा यात्रा तक देखिए विपक्षियों का क्या रवैया है।
जय हिंद
Disclaimer : मान्यवर यह आलेख केवल जानकारी के लिए है एक पुरानी बात कहीं मिली लिख दिया।इसमें कोई क्रिया प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए।जानकारी का आभाव हो सकता है, त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।कोई अधिक जानकारी हो तो आवश्य भेजें।

“सेना का सम्मान मेरा भारत महान” राजधानी में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।अभी तो लंका दहन की दिखी झांकी है,राम अभी जिंदा है,देख लो रावण वध बाकी है।

ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है लेकिन बंद नहीं हुआ है. तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। – विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीजेपी ने रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। सीएम साय सहित कई बीजेपी नेता इसमें शामिल हुए।

यात्रा का उद्देश्य: भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान करना।

शामिल होने वाले: करीब 10 हजार लोग, जिनमें आम नागरिक, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, महिला और पुरुष शामिल थे।
देश की सुरक्षा और युद्ध के बचाव के लिए सेना की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है किसी देश की ताकत का अंदाजा उसकी सैन्य शक्ति से ही आंकी जाती है। हमारी भारतीय सेना अपूर्व शौर्य और वीरता के लिए जानी जाती है।भारत माता की रक्षा करने हिन्द की सेना जल, थल और गगन में सदैव स्थित है।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जो आतंकवाद का सरगना है उन्हीं की नापाक आतंकी गतिविधियों से भारत देश परेशान होते आया है ।उसकी कायराना हरकत से पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या की जाती है ,फिर जनाक्रोश उभरता है।सेना को खुली छूट दी जाती है आकाश जमीन और जल से सेना टूट पड़ती है दुश्मन की सीमा में 9 आतंकी स्थल धराशाई कर दिया जाता है।
कूटनीति और युद्धबल से दुश्मन आतंकियों के आका को घुटने में ला दिया जाता है,फिर सीज फायर की गुहार लगाई जाती है ।उसी सेना के सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब 10 हजार लोग तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट हैं। तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश।
छत्तीसगढ़ की तिरंगा यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में आयोजित की गई थी, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

-यात्रा मार्ग: मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक।
– नेतृत्व: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यात्रा का नेतृत्व किया और कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी, हम सभी एक हैं और देश के साथ हैं।
-देशभक्ति का संदेश….तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने एकजुटता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।


बालक आलोक वर्मा को 07 वर्ष की आयु में दिया SSP रामकृष्ण साहू बेमेतरा ने अनुकंपा नियुक्ति,,

07 वर्ष की आयु में बना बाल आरक्षक, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

   बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक मार्मिक क्षण देखने को मिला, जब मात्र 07 वर्षीय मासूम आलोक वर्मा को अनुकंपा आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा आलोक को नियुक्ति आदेश सौंपते हुए उसके सिर पर स्नेह से हाथ फेरते हुए कहा गया, "अब आप भी पुलिस के सदस्य हो गए हैं।"

  आलोक अपनी मां श्रीमती प्रीतिलता वर्मा एवं चाचा संजय वर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुँचा था। इस दौरान अधिकारियों ने आत्मीय व्यवहार के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराया। परिजनों ने इस सहयोग व संवेदनशीलता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


    आलोक वर्मा के पिता स्व.श्री संदीप वर्मा, जो इस इकाई में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे, का 03 मार्च 2025 को आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद घटना के बाद, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक महोदय रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आलोक को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।

  इस अवसर पर मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, स्थापना/एसआरसी लिपिक दीपक गर्जेवाल, उप निरीक्षक आर. के. कश्यप, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, बाल आरक्षक की मां श्रीमती प्रीतिलता वर्मा, चाचा संजय वर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजुद रहें।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, एक करोड़ 72 लाख के ईनामी नक्सली शामिल थे

नक्सल अभियान में लगे पुलिस अफसरों ने बताया कि इस ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं, जिन पर 1 करोड़ 72 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस ऑपरेशन में 18 जवान भी घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 21 दिनों तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं।

भारत में नक्सल विरोधी अभियान के तहत हाल ही में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 21 मुठभेड़ें हुईं, जिसमें 31 नक्सली मारे गए। इन मुठभेड़ों में 18 जवान घायल हो गए।

बस्तर संभाग के बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) के डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अरुण देव गौतम ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। दोनों ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। अब ऑपरेशन खत्म कर सारे जवान लौट आए हैं।

मुठभेड़ के विवरण:

  • बीजापुर और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया।
  • सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कई नक्सली मारे गए।
  • मुठभेड़ में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नक्सल विरोधी अभियान की रणनीति:

  • सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।
  • नक्सलियों के ठिकानों को नष्ट करने और उनके नेताओं को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देकर नक्सलियों के प्रभाव को कम करने की कोशिश की जा रही है ¹।

जिस्मफरोशी के मामले में तीन महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

बिलासपुर:_न्यायधानी बिलासपुर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरू चौक क्षेत्र में देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर रक्षा टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान तीन संदिग्ध महिलाएं एक्स सूर्यवंशी , एक्स तिवारी और एक्स उर्फ एक्स को पकड़ा गया है।

एक हालिया मामले में, पुलिस ने एक विशिष्ट क्षेत्र में छापेमारी की और जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।

कार्रवाई के विवरण:

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।इस दौरान जिस्मफरोशी के गोरखधंधे में शामिल 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे पुलिस रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए।

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस से हुज्जत बाजी की, जिसके बाद उन्हें महिला थाने लाया गया। जांच में इनकी देह व्यापार में संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई का उद्देश्य जिस्मफरोशी को रोकना है?

क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखना।जिस्मफरोशी जैसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना।क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना।हालांकि, यह पहला मामला नहीं है—पुलिस पहले भी कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में कई बार कार्रवाई कर चुकी है, बावजूद इसके वहां देह व्यापार का धंधा बार-बार सक्रिय हो जाता है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या ये सिर्फ दिखावे की कार्रवाई होती है, या फिर गिरोह के खिलाफ कोई ठोस और स्थाई समाधान अब तक नहीं निकाला जा सका है?

आगे की कार्रवाई:

पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गोरखधंधे के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके ।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा बैंक और एटीएम के आसपास चेकिंग एवं पेट्रोलिंग,

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सभी बैंको व एटीएम एवं बैंको के आस-पास की जा रही चेकिंग एवं लगातार पेट्रोलिंग।

बेमेतरा:-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को बैंको व एटीएम की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए चेकिंग एवं लगातार पेट्रोलिंग करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ के द्वारा जिले के बैंको व एटीएम एवं बैंको के आस-पास की जा रही लगातार चेकिंग एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है जिसमें बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जानकारी रखने, बैंक के अंदर और बाहर लगे कैमरे चालू स्थिति में हो, बैंक का खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो, बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो, बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजुद हो तथा बैंक पटल पर लिखे हो, बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढककर/हेलमेट पहन कर अथवा स्कार्फ पहन कर न आए, इस पर विशेष ध्यान देने एवं आवश्यक रूप से बैंक के बाहर नोटिस बोर्ड चस्पा किया जाए। रात्रि में बैंक परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो।

साजा विधायक ईश्वर साहू पदुमसरा समाधान शिविर में, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, 1098 आवेदनों का निराकरण, अधिकारियों से कहा?

विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए,

बेमेतरा :- राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों तक शासन-प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए तीन चरणों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तृतीय चरण में आज विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत पदुम्सरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को उनके आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए।
समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 5 बालिकाओं को पासबुक, नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1 हितग्राही को बांड पेपर तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 9 महिलाओं को सम्मान पत्र वितरित किए। इसके अलावा खाद्य विभाग से राशन कार्ड तथा पंचायत विभाग से जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास सुदृढ़ हुआ।

विधायक ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का शीघ्र लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात भी कही। जेवरा कलस्टर के इस समाधान शिविर में कुल 1098 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1122 मांगें और 76 शिकायतें दर्ज की गईं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी 720 मांगें और 23 शिकायतों का सफल निराकरण किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोवेन्द्र पटेल, जनपद सदस्य नागेश्वर वर्मा, परमेश्वर वर्मा, रामावतार कश्यप सहित क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से साजा एसडीएम सुश्री पिंकी मनहर, जनपद सीईओ संतोष घोषले, तहसीलदार केआर वासनिक, एसडीओ आरईएस हसराज साहू सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

बेमेतरा के खंडसरा मे संपन्न 13 वां सुशासन समाधान शिविर, खाद्य मंत्री ने दिलाई जल बचाने की शपथ

जल संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा :खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सुशासन तिहार में जनसंवाद कर आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानी, बोले – सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होने से लाभान्वित हुये हितग्राही ।

बेमेतरा :- कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम खंडसरा के हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में 13 वें समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित इस समाधान शिविर में क्लस्टर खंडसरा मे कुल 13 ग्राम पंचायत अंतर्गत मुरकी, कुरदा, बटार, भवरदा, हेमाबंद, रामपुर, सेमरिया, मरतरा, करचुवा, खंडसरा, बंशापुर, मोहतरा ख, लावातरा शामिल थे इसके अंतर्गत कुल शिविर में 13 ग्राम पंचायतों से प्राप्त कुल 5656 आवेदनों में से 5549 आवेदनों का त्वरित निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया गया, जिन्हें जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई |

बोर्ड परीक्षा मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुए छात्रों को खाद्य मंत्री ने किया सम्मान
इस दौरान संबंधित गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। पात्र हितग्राही को किसान किताब, जॉब कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया | नोनी सुरक्षा योजना के हितग्राही को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया | इसके अलावा शिक्षा विभाग अंतर्गत बोर्ड परीक्षा मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को खाद्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया | किसानों को किसान किताबें, कृषि पुस्तिका, वितरण किया| उन्होंने उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई ।
लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

शिविर में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विभागीय अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और स्वयं हितग्राहियों से संवाद कर समस्याओं को समझा। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना ही सुशासन की पहचान है।

खाद्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों के समक्ष प्राप्त आवेदनों के निराकरण और शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच है कि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। सुशासन तिहार आम जनता से संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम है। मंत्री ने कहा कि किसानों को धान खरीदी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया गया है तथा ट्रस्ट की जमीन पर उपजाए गए धान की भी खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत माताओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा की कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा है कि हर नागरिक को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने महतारी वंदन योजना, धान खरीदी योजना, आयुष्मान भारत, श्रम विभाग तथा मत्स्य विभाग की योजनाओं को बताते हुए कहा कि अब नागरिकों को भटकने की आवश्यकता नहीं है, योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्राम पंचायत स्तर पर ही मिल जाएगा। सरकार का उद्देश्य योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाना है ताकि नागरिकों को भटकना न पड़े। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड और किसान किताब जैसे लाभ अब स्थानीय स्तर पर प्रदान किए जा रहे हैं।

सेवा सहकारी समिति द्वारा माइक्रो एटीएम का प्रदर्शन कर यह दिखाया गया कि कैसे किसान तत्काल नकद राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया की श्रम और मछली पालन विभाग की योजनाओं में सब्सिडी सहित प्रतिशत की छूट उपलब्ध है, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

शिक्षा पर बोलते हुए मंत्री ने पालकों से अपील की कि वे शिक्षक उपस्थिति पर निगरानी रखें और लापरवाही की जानकारी प्रशासन को दें। उन्होंने जल संकट को गंभीर मानते हुए जल संरक्षण की अपील की और बिजली की बचत पर जोर दिया। अंत में मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। शिविर मे बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खाद्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

जल संकट पर कहा कि वर्तमान समय में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिसे लेकर हम सभी को सामूहिक रूप से जागरूक और सक्रिय होना होगा क्योंकि जल ही जीवन है, और इसका संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने घर, खेत और गांव में जलस्रोतों की रक्षा करें, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दें।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने बताया कि बीते एक माह में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जानकारी देकर बताया कि पीएम आवास योजना में अनियमितता करने वालों को निलंबित किया गया है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने की अपील की। साथ ही जल संरक्षण को लेकर नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।
इस दौरान शिविर मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ लेने की अपील की गई साथ ही लाभार्थी महिलाओं को पासबुक सौंपी गईं। शिक्षा विभाग ने विभागीय युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षक पूर्ति की जानकारी दी |

जनहित में तकनीकी नवाचार
सेवा सहकारी समिति द्वारा माइक्रो एटीएम के माध्यम से पैसा निकासी का प्रदर्शन किया गया, जिससे किसानों को धान उपार्जन केंद्र पर ही तत्काल राशि प्राप्त हो सकेगी। यह सुविधा ग्रामीणों की सहूलियत के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, एडीएम अनिल वाजपेयी, एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू, खोरबाहरा (जनपद अध्यक्ष नवागढ़), और फूलबाई मार्कण्डेय (सरपंच खंडसरा) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।