हेलीकाफ्टर से पहुंचे ग्राम अछोटी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुरमुंदा समाधान शिविर में कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2539 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया जाएगा।
अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
मुरमुंदा/अछोटी:_दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत् दुर्ग 19 वां जिला है जहां वे सुशासन शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औचक निरीक्षण और सुशासन शिविर में लोगों से सीधे संवाद कर उनसे सरकार का फीडबैक पाकर खुशी मिलती है कि हमारी सरकार ने डेढ़ सालों में जो काम किया है उसका लाभ जनता को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे ग्राम अछोटी और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया।
सीएम ने कहा महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा।
उसके बाद मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में पहुंचे ।उन्होंने मुरमुंदा हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की। कहा यह निर्णय क्षेत्र के शिक्षा स्तर को सुधारने और छात्रों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।पहले यहां हाईस्कूल तक की ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती थी अब स्कूल का उन्नयन होने से हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा छात्रों को मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन से समाधान तक पर प्रकाश डालते कहा कि सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना बस नहीं है, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है,जिसकी नियत जनता के प्रति साफ है और जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो।
Grievance Officer: Saurabh Pandey
Head Office
Near hellipad Raipur road Bemetara 491335
Branch Office
Sector 11b b_1_405 dunda kamal vihar Raipur 492001
Branch 2: Ward No. 9, Professor Colony, Kawardha, District- Kabirdham.
Phone No. 07824299049
Qualification: BSc Media Technology, Bangalore
