21.1 C
Raipur
Sunday, November 1, 2026
Home Blog Page 176

रायपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र तेलीबांधा में स्थानांतरित ।

रायपुर, 31 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

वर्तमान केंद्र श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर (पिन: 492003) में है।

नया केंद्र वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन: 492001) से 6 अप्रैल 2026 से संचालित होगा।

सभी आवेदक जिन्होंने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तिथि के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र, रायपुर में अपॉइंटमेंट निर्धारित की है, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी आवेदन की रसीद में उल्लिखित तिथि एवं समय के अनुसार नए पते (वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर) पर उपस्थित हों, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

टैक्स जमा करने के लिए डिजिटल डोर सुविधा: जशपुर में QR कोड से टैक्स भुगतान

डिजिटल डेस्क,31/03/2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 31 मार्च 2026 को जशपुर नगर पालिका में एचडीएफसी बैंक की ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का शुभारंभ किया।नगर पालिका जशपुर में लागू प्रॉपर्टी टैक्स इंफॉर्मेशन सिस्टम एक आधुनिक आईसीटी आधारित व्यवस्था है, जो राजस्व संग्रहण को पारदर्शी, सरल और कुशल बनाती है। इस प्रणाली के तहत वर्तमान में लगभग 4600 हाउसहोल्ड को शामिल किया गया है, जिसमें आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां शामिल हैं।

मुख्य बातें
क्या है यह सुविधा? अब जशपुर के नागरिक घर बैठे QR कोड स्कैन करके जल कर, संपत्ति कर और दुकान कर का भुगतान कर सकेंगे — दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं।

कैसे काम करेगा?
प्रत्येक घर के लिए अलग-अलग QR कोड तैयार किया गया है जिसे घर-घर चस्पा किया जा रहा है।
QR कोड में मकान मालिक का नाम, मकान नंबर, मोबाइल नंबर और बकाया कर की जानकारी होगी।
नागरिक DDN नंबर, मोबाइल नंबर या Property ID से देय राशि देख सकेंगे,UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान के बाद तुरंत।

डिजिटल रसीद मिलेगी
कितने घर शामिल? वर्तमान में लगभग 4,600 हाउसहोल्ड — आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां।

फायदे
नागरिकों के समय और श्रम की बचत।राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता और तेजी।नगरीय प्रशासन अधिक सशक्त और डिजिटल यह पहल छत्तीसगढ़ में नगरीय शासन को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


देऊरगांव स्वास्थ्य केंद्र: डेढ़ साल से अधूरा, असामाजिक तत्वों का अड्डा

करोड़ों की लागत, निर्माण पर लापरवाही 28 मार्च से वायरल वीडियो के बाद फॉलो-अप रिपोर्ट।

डिजिटल डेस्क/बेमेतरा | 30 मार्च 2026

बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र के देऊरगांव में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेढ़ साल से अधूरा पड़ा है। 2023 में तत्कालीन CM भूपेश बघेल की घोषणा के बाद शुरू हुए इस निर्माण कार्य के सत्ता परिवर्तन के बाद ठेकेदार ने काम रोक दिया। अधूरी इमारत अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुकी है।

ग्रामीणों की मजबूरी
साजा क्षेत्र के देऊरगांव सहित आसपास के गांवों के निवासियों को इलाज के लिए 35 किमी दूर बेमेतरा जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष कठिनाई हो रही है। ग्रामीण डेढ़ साल से निर्माण पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की लापरवाही
CMHO बेमेतरा ने राज्य शासन को पत्र लिखा है, लेकिन ठेकेदार का नाम या ठोस कार्रवाई सार्वजनिक नहीं हुई। 28 मार्च को वायरल हुए Cnews Bharat के वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय पत्रकार संजू जैन ने ग्राउंड रिपोर्ट में इसे उजागर किया।

ग्रामीणों की मांग
– तत्काल निर्माण कार्य फिर शुरू हो
– ठेकेदार पर कार्रवाई हो
– कलेक्टर स्तर पर हस्तक्षेप आवश्यक

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने हाल ही में साजा क्षेत्र का दौरा किया था। ग्रामीणों ने उनसे सीधे शिकायत दर्ज कराई है।

खबर निष्कर्ष:सुशासन सरकार के दावों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं का यह मामला गंभीर सवाल खड़ा करता है।

पश्चिम एशिया युद्ध संकट से छत्तीसगढ़ में गैस संकट या अफवाह: बुकिंग दोगुनी, रायपुर में 16 हजार तक पहुंची मांग

इस संकट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उच्च स्तरीय बैठक और जनता से कहा अफवाहों पर ध्यान न दे, साथ ही प्रशासन को दिए कड़े निर्देश।

डिजिटल डेस्क/रायपुर,30 मार्च 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध संकट ने छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस की मांग को अचानक दोगुना कर दिया है। सामान्य दिनों में राज्य में प्रतिदिन औसतन 74 हजार एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होती थी, जो अब 1.42 लाख तक पहुंच गई है। जानकारों का कहना है कि जमाखोरी की आशंका और व्यावसायिक गैस की सीमित आपूर्ति ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है।

रायपुर में सबसे ज्यादा असर, उज्ज्वला उपभोक्ताओं की बढ़ी बुकिंग
राजधानी रायपुर में स्थिति सबसे चिंताजनक है। यहां सामान्यत: 4,500 से 5,000 सिलेंडर प्रतिदिन बुक होते थे, लेकिन अब यह संख्या 16 हजार तक पहुंच गई। उज्ज्वला योजना से जुड़े राज्य के 38 लाख उपभोक्ता, जो सालाना मात्र 2-4 सिलेंडर लेते थे, अब अतिरिक्त बुकिंग कर रहे हैं। व्यावसायिक गैस की आपूर्ति 20 प्रतिशत तक सीमित होने से होटल-रेस्टोरेंट संचालक घरेलू कनेक्शन पर निर्भर हो गए हैं। नतीजतन, एजेंसियों पर दबाव बढ़ा है और उपभोक्ताओं को विलंब का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, अफवाहें रोकने तथा जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उपभोक्ता शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1800-233-3663 जारी की गई है।

जनता की राय: सुशासन का स्वागत
आम जनता मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना कर रही है। लोगों का मानना है कि कालाबाजारी पर अंकुश से बाजार में स्थिरता आएगी, जबकि शिकायत निवारण तंत्र सरकार की तत्परता दिखाता है। एक उपभोक्ता ने कहा, “यह सजग प्रशासन का उदाहरण है।”

प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।



मोबाइल आफत है या आवश्यकता: छात्र की जेब में मोबाइल फटा, हाथ-पैर झुलसे

डिजिटल डेस्क /बिलासपुर,30/03/2026
सौरभ पाण्डेय www.Janchoupal36.com

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एक छात्र की पैंट की जेब में रखा OnePlus मोबाइल अचानक फट गया।खबर अनुसार दोपहर 12-1 बजे के बीच पढ़ाई खत्म कर भोजन जा रहे राम कश्यप के जेब से धुआं निकला, फिर जोरदार धमाके के साथ आग लग गई।जहाँ स्मार्टफोन में हुए विस्फोट से युवक के हाथ-पैर में चोटें आईं, लेकिन समय पर मदद से बड़ा हादसा टल गया। 

हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शी मित्र शिवेंद्र सिंह ने सबसे पहले धुआं देखा। देखते ही देखते मोबाइल में विस्फोट हो गया, जिससे छात्र के दोनों हाथ और दाहिना पैर झुलस गए। तत्काल पैंट उतारकर और दोस्तों की मदद से आग बुझाई गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबर है कि OnePlus में बार-बार ब्लास्ट शिकायतें
वनप्लस फोनों में बैटरी ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट की पुरानी समस्या रही है। Nord 2 मॉडल में 2021 से कई ब्लास्ट केस दर्ज हो चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लोकल चार्जर, चार्जिंग के दौरान भारी इस्तेमाल, या पुरानी बैटरी इसके प्रमुख कारण हैं।

पुलिस जांच और शिकायत
सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। छात्र के दोस्त ने वनप्लस कंपनी को शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल ब्लास्ट का सटीक कारण स्पष्ट नहीं, लेकिन बैटरी फटना प्राथमिक आशंका है।

सुरक्षा सुझाव
– ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें
– चार्जिंग के दौरान फोन न चलाएं
– बैटरी फूलने पर तुरंत बदलें
– जेब में मोबाइल न रखें

28 मार्च को ही वायरल हुई इस घटना ने मोबाइल सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है।

केरल में BJP-NDA सरकार तेजी से विकास सुनिश्चित करेगी: पलक्कड़ में पीएम मोदी

त्रिशूर रोड शो के बाद आक्रामक प्रहार, LDF-UDF पर घोटाले का आरोप।

डिजिटल डेस्क | 30 मार्च 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव से पहले पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए BJP-NDA सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा, “केरलम में BJP-NDA सरकार तेजी से विकास सुनिश्चित करेगी। यह मोदी की गारंटी है।” इससे पहले त्रिशूर में भव्य रोड शो में “मोदी-मोदी” के नारे गूंजे।

विपक्ष पर तीखा प्रहार
पीएम ने कांग्रेस-UDF और LDF को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों BJP को टारगेट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि पार्टी उनके घोटालों का पर्दाफाश कर देगी। BJP सत्ता में आने पर सभी घोटालों की जांच होगी। उन्होंने LDF-UDF को एक-दूसरे की “बी-टीम” बताया।

प्रधानमंत्री मोदी का विकास एजेंडा
केंद्र ने केरल को ₹10,800 करोड़ की परियोजनाएं दीं (विंडियम बंदरगाह, वंदे भारत ट्रेनें)
रेलवे बजट 372 करोड़ से बढ़ाकर 3,700 करोड़ किया गया
युवाओं, महिलाओं और किसानों का BJP के प्रति बढ़ता विश्वास ।

केरल का बदलता मूड
पीएम ने कहा, “पालक्कड़ बता रहा है- केरलम का मूड अब मूवमेंट बन चुका है।” BJP कार्यकर्ताओं को राजनीतिक हिंसा में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी। रोड शो में उमड़ा जनसैलाब NDA के पक्ष में मजबूत संदेश देता है।

चुनावी संकट में विपक्ष
कांग्रेस और वाम दलों का ट्रैक रिकॉर्ड खराब बताते हुए पीएम ने NDA को एकमात्र विकल्प बताया। 29 मार्च को पलक्कड़ रैली ने केरल की सियासत में नया समीकरण रचा।

भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: मंडल केदुवां का द्वितीय सत्र सरायपाली में उत्साहपूर्वक संपन्न

सरायपाली, 29 मार्च 2026:

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल केदुवां का द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग सिमरन पैलेस, सरायपाली में भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदे मातरम और राजगीत के गान से हुआ, जिससे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता संजय शर्मा तथा अध्यक्ष कामता पटेल उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता विपिन उपवेजा एवं अध्यक्ष पुरनसिंह डडसेना के मार्गदर्शन में वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की मूल भावना, कार्यपद्धति एवं दायित्वों पर विस्तृत चर्चा हुई। विपिन उपवेजा ने अपने उद्बोधन में भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और निरंतर विकास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा सेवा भावना के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के भाव को सुदृढ़ किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्र को सफल बनाया।

नेपाल में एजुकेशन सिस्टम में बड़े बदलाव स्किल बेस्ड लर्निंग कम प्रेशर और लोकल कंटेंट पर फोकस

काठमांडू/नई दिल्ली/डिजिटल डेस्क_29/03/ 2026
लेखक_शुभम पांडेय

नेपाल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर बदलाव लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य पारंपरिक “एग्जाम और रट्टा” आधारित मॉडल से हटकर स्किल-बेस्ड लर्निंग, समझ और व्यवहारिक ज्ञान पर फोकस करना है। नई नीतियों के तहत कक्षा 5 तक पारंपरिक परीक्षाएं समाप्त कर दी गई हैं, स्कूलों में छात्र राजनीति पर रोक लगाई गई है और फ्लेक्सिबल ग्रेडिंग सिस्टम को लागू किया गया है।

इसके साथ ही शिक्षा को अधिक प्रैक्टिकल और कौशल आधारित बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि छात्र केवल जानकारी याद करने के बजाय उसे वास्तविक जीवन में इस्तेमाल करना सीखें। इस नई व्यवस्था में शुरुआती कक्षाओं की पढ़ाई को स्थानीय परिवेश, संस्कृति और वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बच्चे अपने ही वातावरण के माध्यम से सीख सकें और विषयों को अधिक गहराई से समझ सकें।

शिक्षा विशेषज्ञों और न्यूरोसाइंस से जुड़े अध्ययनों के अनुसार, कम दबाव वाले माहौल में पढ़ाई करने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है, जिससे मेमोरी, समझने की क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। स्किल-बेस्ड और अनुभवात्मक लर्निंग बच्चों में समस्या समाधान और क्रिटिकल थिंकिंग जैसी क्षमताओं को मजबूत बनाती है।

इस मॉडल का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में विकसित करना है जो अपने परिवेश को समझ सकें, नई परिस्थितियों में खुद को ढाल सकें और वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकें। इन बदलावों के साथ नेपाल में एक ऐसा छात्र मॉडल तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है जो कम तनाव में बेहतर सीख सके और मानसिक रूप से अधिक सशक्त हो।

नेपाल का यह कदम दक्षिण एशिया के शिक्षा तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, क्योंकि यह पारंपरिक पढ़ाई के तरीकों पर एक नई बहस को जन्म देता है। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या भारत जैसे देशों में भी शिक्षा को अंकों और याद करने की प्रणाली से आगे बढ़ाकर समझ, कौशल और सोचने की क्षमता पर आधारित बनाया जाना चाहिए। आने वाले समय में इन सुधारों के परिणाम यह तय करेंगे कि नेपाल का यह मॉडल अन्य देशों के लिए एक उदाहरण बनता है या नहीं।

रायपुर नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स: बकायादारों की प्रॉपर्टी हुई सील

रायपुर/छग _29/03/2026

रायपुर नगर निगम के जोन–8 राजस्व विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए विगत कई वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने वाले 28 बड़े बकायादारों पर शिकंजा कस दिया है। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 14 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया, जबकि कई अन्य बकायादारों ने मौके पर ही राशि जमा कराकर राहत पाई।

इस अभियान के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड‑1, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड‑2, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड‑19 और शहीद भगत सिंह वार्ड‑21 के क्षेत्रों में लगातार डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया न चुकाने पर टीम ने कार्रवाई की। आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल, राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा और सहायक राजस्व निरीक्षक नंदकुमार वैष्णव, राकेश दुबे, नरेन्द्र ठाकुर, खगेन्द्र सोनी, रामकुमार औसर की टीम ने यह अभियान चलाया।

इन 28 बड़े बकायादारों में से 14 के कुल 8 व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया। संत रविदास वार्ड‑70 के 39,487 रुपये के बकायादार राजदेव प्रसाद यादव / ईश्वर प्रसाद ने सीलबंदी के दौरान आंशिक भुगतान कर शेष राशि 31 मार्च 2026 तक देने का आश्वासन दिया।

खबर है कि इसी प्रकार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड‑19 के 26,901 रुपये के बकायादार गोदावरी बाई साहू ने अगले दिन तक भुगतान करने का आश्वासन दिया, जबकि वहीं के 57,614 रुपये के हितेन्द्र साहू, 38,410 रुपये के रमेश्वरी साहू तथा शहीद भगत सिंह वार्ड के 46,917 रुपये के बकायादार गगरीन कुट्टी एवं अमर कुट्टी ने आरटीजीएस के माध्यम से जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया।


उत्तराखंड राजनीति: बीजेपी के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर

डिजिटल डेस्क | 29 मार्च 2026

2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को बीजेपी के कई पूर्व नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने स्वागत किया।

शामिल हुए नेता
खबरें अनुसार रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल (2 बार के)।सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल (2 बार के)।
घनसाली से पूर्व बीजेपी विधायक भीम लाल आर्य।भीमताल से लखन सिंह।मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता।
– रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रामनगर से निर्दलीय विधायक रहे संजय नेगी शामिल होने से वंचित रहे, जिन्हें हरीश रावत का करीबी माना जाता है।

बीजेपी की प्रतिक्रिया:
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसा, “कांग्रेस हमारा निकाला हुआ माल ले रही है। हमें अनुशासनहीन नेता चाहिए ही नहीं। चाहे देहरादून हो या दिल्ली, इससे फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने कांग्रेस को “चार लोगों की पार्टी” बताया।
यह घटना 2027 चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बीजेपी की संगठनात्मक मजबूती हैट्रिक की ओर इशारा करती है, जबकि कांग्रेस को इससे हल्की बढ़त मिल सकती है।बीजेपी हैट्रिक की प्रबल दावेदार (धामी सरकार की लोकप्रियता), लेकिन एंटी-इनकंबेंसी और दल-बदल से मुकाबला कड़ा।