डिजिटल डेस्क | 29 मार्च 2026
2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को बीजेपी के कई पूर्व नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने स्वागत किया।
शामिल हुए नेता
खबरें अनुसार रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल (2 बार के)।सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल (2 बार के)।
घनसाली से पूर्व बीजेपी विधायक भीम लाल आर्य।भीमताल से लखन सिंह।मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता।
– रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रामनगर से निर्दलीय विधायक रहे संजय नेगी शामिल होने से वंचित रहे, जिन्हें हरीश रावत का करीबी माना जाता है।
बीजेपी की प्रतिक्रिया:
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसा, “कांग्रेस हमारा निकाला हुआ माल ले रही है। हमें अनुशासनहीन नेता चाहिए ही नहीं। चाहे देहरादून हो या दिल्ली, इससे फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने कांग्रेस को “चार लोगों की पार्टी” बताया।
यह घटना 2027 चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बीजेपी की संगठनात्मक मजबूती हैट्रिक की ओर इशारा करती है, जबकि कांग्रेस को इससे हल्की बढ़त मिल सकती है।बीजेपी हैट्रिक की प्रबल दावेदार (धामी सरकार की लोकप्रियता), लेकिन एंटी-इनकंबेंसी और दल-बदल से मुकाबला कड़ा।
उत्तराखंड राजनीति: बीजेपी के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर


