डिजिटल डेस्क /बिलासपुर,30/03/2026
सौरभ पाण्डेय www.Janchoupal36.com
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एक छात्र की पैंट की जेब में रखा OnePlus मोबाइल अचानक फट गया।खबर अनुसार दोपहर 12-1 बजे के बीच पढ़ाई खत्म कर भोजन जा रहे राम कश्यप के जेब से धुआं निकला, फिर जोरदार धमाके के साथ आग लग गई।जहाँ स्मार्टफोन में हुए विस्फोट से युवक के हाथ-पैर में चोटें आईं, लेकिन समय पर मदद से बड़ा हादसा टल गया।
हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शी मित्र शिवेंद्र सिंह ने सबसे पहले धुआं देखा। देखते ही देखते मोबाइल में विस्फोट हो गया, जिससे छात्र के दोनों हाथ और दाहिना पैर झुलस गए। तत्काल पैंट उतारकर और दोस्तों की मदद से आग बुझाई गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबर है कि OnePlus में बार-बार ब्लास्ट शिकायतें
वनप्लस फोनों में बैटरी ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट की पुरानी समस्या रही है। Nord 2 मॉडल में 2021 से कई ब्लास्ट केस दर्ज हो चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लोकल चार्जर, चार्जिंग के दौरान भारी इस्तेमाल, या पुरानी बैटरी इसके प्रमुख कारण हैं।
पुलिस जांच और शिकायत
सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। छात्र के दोस्त ने वनप्लस कंपनी को शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल ब्लास्ट का सटीक कारण स्पष्ट नहीं, लेकिन बैटरी फटना प्राथमिक आशंका है।
सुरक्षा सुझाव
– ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें
– चार्जिंग के दौरान फोन न चलाएं
– बैटरी फूलने पर तुरंत बदलें
– जेब में मोबाइल न रखें
28 मार्च को ही वायरल हुई इस घटना ने मोबाइल सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है।


