डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली | 22/03/2026
व्हाट्सऐप पर अब प्राइवेसी का ‘सुपर मोड’! 🕵️♂️ क्या आप भी अपनी GF/BF की चैट या ज़रूरी पासवर्ड लीक होने से डरते हैं? आ रहा है 15 मिनट वाला धांसू फीचर। अब चैट्स का ‘कबाड़’ होगा साफ! 🧹
मेटा के लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने प्राइवेसी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी एक नए ‘After Reading’ (पढ़ने के बाद) फीचर पर काम कर रही है, जो मैसेज पढ़े जाने के ठीक 15 मिनट बाद उसे दोनों तरफ से गायब कर देगा।
15 मिनट का नया ‘टाइमर’
व्हाट्सएप का यह नया फीचर एक स्मार्ट टाइमर की तरह काम करेगा। जैसे ही रिसीवर मैसेज को पढ़ेगा, 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू होगा और मैसेज डिलीट हो जाएगा। यह उन लोगों के लिए वरदान है जो निजी जानकारी या पासवर्ड शेयर करते हैं।
निजी चैट्स का ‘बोझ’ और स्टोरेज की समस्या
देखा जाए तो व्हाट्सएप पर ‘जरूरी’ काम कम और ‘निजी’ बातचीत (जैसे GF/BF से गपशप) ज्यादा होती है। इन चैट्स में आने वाले फोटो और वीडियो फोन की मेमोरी को ‘कबाड़’ से भर देते हैं। यूजर्स की मांग है कि व्हाट्सएप में ‘प्रायोरिटी मोड’ होना चाहिए ताकि:
स्पेशल चैट्स सुरक्षित रहें: सिर्फ खास लोगों की बातें बची रहें।
ऑटो-क्लीनअप: बाकी फालतू ग्रुप्स और डेटा अपने-आप डिलीट हो जाए।
सेफ्टी के लिए ‘क्लाउड’ ही बेहतर!?
जानकारों का मानना है कि व्हाट्सएप को सिर्फ बातचीत के लिए रखना चाहिए। सुरक्षा और लंबे समय तक डेटा सेव रखने के लिए आज भी DigiLocker या ऑनलाइन D-Drive (Cloud Storage) ही सबसे बेस्ट और सेफ विकल्प हैं। व्हाट्सएप पर ज्यादा डेटा लोड करना न तो प्राइवेसी के लिए सही है और न ही फोन की परफॉरमेंस के लिए।
संपादकीय विचार: 15 मिनट वाला प्राइवेसी फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है। यह खबर भविष्य के अपडेट्स पर आधारित है। अपनी जरूरी फाइल्स के लिए हमेशा क्लाउड स्टोरेज का ही इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार करें।


