32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

नेपाल के बीरगंज में हिंसा, मस्जिद में तोड़फोड़ का आरोप; भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

Must read

बीरगंज (नेपाल) | 06 जनवरी 2026

नेपाल के पारसा जिले के बीरगंज में हिंसक झड़पों के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसके बाद दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। कई इलाकों में झड़प और पत्थरबाजी की खबरें सामने आई हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लागू कर दिया है। बीरगंज भारत-नेपाल सीमा से सटा हुआ इलाका है, ऐसे में सुरक्षा कारणों से भारत की सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

पारसा जिले के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (CDO) भोला दहल ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी, जिसके चलते कर्फ्यू का फैसला लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, बीरगंज के धानुशा इलाके में हुई घटना के बाद तनाव फैल गया। स्थानीय मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि धानुशा के कमला नगरपालिका क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

हिंसक झड़पों के दौरान कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सोमवार रात से ही सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article