व्यावसायिक प्रशिक्षकों की निरंतर सेवा के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लिया संज्ञान, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को लिखा पत्र
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा इस गंभीर विषय पर तुरंत संज्ञान लेने और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ 24 जून 2026
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के द्वारा एक ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सोपा गया था जिसमें छत्तीसगढ़ में एनएसक्यूएफ (NSQF) योजना के तहत कार्यरत हजारों व्यावसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers) के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र रामटेके के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को आवश्यक कार्यवाही हेतु एक आधिकारिक पत्र प्रेषित किया है।
जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रशिक्षकों के भविष्य का हवाला देते हुए शिक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि प्रदेश के लगभग 1284 विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक शिक्षा संचालित की जा रही है। सत्र 2025-26 में विभिन्न ट्रेडों के अंतर्गत लगभग 810 व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. रमन सिंह ने पत्र के माध्यम से शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि 810 व्यावसायिक शिक्षकों की वर्तमान सेवाओं को आगामी सत्र 2026-27 में भी निरंतर रखी जाएं।
पत्र में अनुभव को ध्यान रखते हुए वीटीपी (VTP) कंपनी बदलने की स्थिति में भी इन प्रशिक्षकों की सेवाएं और उनका पुराना अनुभव को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाने का आग्रह।
डॉ रमन सिंह ने लिखा कि मध्य सत्र में टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा कर सत्र के बीच में पुनः टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से नए पद भरने के बजाय वर्तमान अनुभवी प्रशिक्षकों को ही कार्य पर बनाए रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री से निर्देश जारी करने का किया आग्रह और पत्र के अंत में छात्र हित और प्रशिक्षकों के उज्जवल भविष्य को सर्वोपरि बताते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करें।
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र रामटेके ने उम्मीद जताई है कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव इस संवेदनशील मामले में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।
- Advertisement -
- Advertisement -