24.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026

निक्षय निरामय अभियान: बेमेतरा के गांवों में टीबी जांच, नशामुक्ति पर कार्यशाला

Must read

बेमेतरा/बेरला, 6 अप्रैल 2026

“टीबी हारेगा, देश जीतेगा” — इसी संकल्प के साथ 100 दिवसीय निक्षय निरामय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज बेमेतरा जिले के खण्डसरा ब्लॉक में स्वास्थ्य अमले ने दस्तक दी।

गांव-गांव पहुंची जांच सेवा
आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरभट्टी के आश्रित ग्राम ताला और गुनरबोड में उच्च जोखिम वर्ग के लोगों का हैंड-ऑन एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीम को गांव में आता देख ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

ग्राम पंचायत सरपंच विवेक दिवान व पंचायत प्रतिनिधियों ने अभियान से जुड़कर लोगों से जांच कराने की अपील की। ग्राम ताला को टीबी मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

अभियान में एक्स-रे टेक्निशियन जावेद खान, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गिरधर देवांगन, दिनेश जायसवाल, यशवंत भारद्वाज सहित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलिमा पाण्डेय, सुनील पात्रे और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंजू मृचंडे व गौकरण साहू शामिल रहे।

बेरला में कार्यशाला — नशा और टीबी दोनों पर मंथन
बेरला में नशामुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत विषय पर एक कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें मितानिन कार्यक्रम की स्वस्थ पंचायत समन्वयक सत्यभामा परगनिहा ने नशे के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के ब्लॉक वरिष्ठ पर्यवेक्षक दिनेश गंगबेर ने उपस्थित जनों को छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई और उच्च जोखिम समूह की पहचान कर एक्स-रे कराने की अपील की।

कार्यशाला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. के. कुंजाम, एमटी प्रेमलता सिन्हा, शकुंतला देवांगन और ग्राम स्वच्छता समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
100 दिवसीय यह अभियान टीबी के शीघ्र निदान और उपचार के साथ-साथ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूरे देश में संचालित किया जा रहा है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article