32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ की मंजूरी

Must read

रायपुर,06/04/2026

लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़

रायगढ़ जिले में तीन, धमतरी और बलौदाबाजार में बनेंगे दो-दो बायपास

लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए 9 बायपास सड़कों हेतु ₹448 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर यह राशि प्राथमिकता से मंजूर की गई।

जिलेवार विवरण
जिला बायपास लंबाई स्वीकृत राशि रायगढ़ तमनार बायपास6 किमी₹152.17 करोड़।रायगढ़ रिंग रोड (बायपास)—₹70.47 करोड़।रायगढ़ खरसिया बायपास क्र.-3 (कबीर चौक–डभरा रोड)2 किमी₹7.22 करोड़।धमतरी भखारा बायपास4 किमी₹14.94 करोड़।धमतरी नारी बायपास1.50 किमी₹7.97 करोड़।बलौदाबाजार बलौदाबाजार बायपास (लटुवा-पनगांव होते हुए)15 किमी₹88.68 करोड़।बलौदाबाजार रिसदा बायपास7 किमी₹20.99 करोड़।बिलासपुर कोनी-मोपका फोरलेन बायपास13.40 किमी₹82.80 करोड़।बेमेतरा छिरहा बायपास (कांक्रीटीकृत)1.20 किमी₹2.89 करोड़ ।

मुख्य बातें
सर्वाधिक राशि रायगढ़ जिले को मिली — तीन बायपास परियोजनाओं के लिए।बलौदाबाजार और धमतरी में दो-दो बायपास स्वीकृत।
सबसे लंबा बायपास — बलौदाबाजार का 15 किमी मार्ग।
सबसे बड़ी एकल परियोजना — तमनार बायपास (₹152 करोड़)।

राज्य शासन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध, तेज और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक का दबाव कम करने बायपास सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इससे आवागमन और अधिक स्मूथ, तेज एवं व्यवस्थित होगा। हम प्रदेश के समग्र विकास के लिए आधुनिक और मजबूत सड़क अधोसंरचना लगातार विकसित कर रहे हैं।” – अरुण साव, उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article